खेलो जी जान से, सुविधाओं के लिये सरकार है तैयारः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बहतराई स्थित नवनिर्मित एर्स्ट्रोटर्फयुक्त हॉकी स्टेडियम को खिलाड़ियों और प्रदेश की जनता को लोकार्पित किया। उन्होेंने कहा कि खिलाडी अपनी जी जान लगाकर खेल के मैदान में जौहर दिखायें, उनकी प्रतिभाओं को संवारने के लिये हर संभव सुविधा देने सरकार हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस नवनिर्मित मैदान का नामकरण पूर्व मंत्री एवं हॉकी खिलाड़ी स्व.श्री बी.आर.यादव के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 9वीं हॉकी…
दिन: 17 जून 2019
गोठान के संवरने से फसलों की होगी सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गोठान के संवरने से फसलों की होगी सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चंाापा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा में बनाए गए आदर्श गोठान का भ्रमण कर कोटना, पानी की व्यवस्था, शेड, चारागाह आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों की पूजा की और चारा भी खिलाया तथा गोठान परिसर में पीपल, जामुन, आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने गोठान में लगे पुराने बरगद पेड़ के नीचे गोठान समिति के सदस्य, गांव के जनप्रनिनिधि व ग्रामीणों से गोठान प्रबंधन के संबंध में चर्चा की।…
किसानों के चेहरों पर खुशहाली लाना राज्य शासन की पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री बघेल
किसानों के चेहरों पर खुशहाली लाना राज्य शासन की पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के सहकारी एवं ग्रामीण बैंक से लिये गये ऋण तथा राष्ट्रीयकृत बैंकांे से लिये गये ऋण की राशि को माफ करने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा किसानों के नानपरफार्मिंग खातों के वन टाइम सेटलमेंट करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा किसान के ऋण के आधे राशि की अदायगी राज्य शासन द्वारा की जाएगी। चाहे यह राशि 20 हजार…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम अमोरा विकास के लिए की पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम अमोरा विकास के लिए की पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा (महंत) में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अमोरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारंभ करने, किसानों की धान खरीदी हेतु धान खरीदी केन्द्र की स्थापना करने, ग्राम मुड़पार से अमोरा तक सड़क मार्ग का उन्न्यन करने और ग्राम अमोरा के महत्वपूर्ण तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की। चौपाल कार्यक्रम में श्री बघेल ने यह घोषणा यहां की मांगों और आवश्यकता को देखते हुए की।…
मुख्यमंत्री ने अमोरा की चौपाल में हितग्राहियों को वितरित किए ट्रेक्टर, मोटराइज्ड ट्रायसाईकल और सहायता राशि के चेक
मुख्यमंत्री ने अमोरा की चौपाल में हितग्राहियों को वितरित किए ट्रेक्टर, मोटराइज्ड ट्रायसाईकल और सहायता राशि के चेक रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा (महंत) में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को ट्रेक्टर, मोटराइज्ड ट्रायसाकल, कृषि ऋण चेक प्रदान कर राज्य के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम भिलौनी के बबलू लहरे और देवकुमार लहरे को क्रमशः 8 लाख 40 हजार रूपये की ट्रेक्टर ट्राली का चाबी प्रदान किया। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री…
संत कबीर ने मानवता को दिखाया सामाजिक समरसता और सदभाव का मार्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
संत कबीर ने मानवता को दिखाया सामाजिक समरसता और सदभाव का मार्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहाँ सद्गुरु संत कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर अपने निवास से कबीर पंथी जुलूस और बाइक रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सद्गुरु कबीर ने सम्पूर्ण मानव जगत को सामाजिक सदभाव और समरसता का मार्ग दिखाया। उन्होंने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज सुधार के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। श्री…
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर गिरिराज सिंह ने किया ये ट्वीट, मचा बवाल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर गिरिराज सिंह ने किया ये ट्वीट, मचा बवाल नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया। भारत की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने भारत की जीत पर कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक की। नतीजा पहले की…
पाकिस्तान पर विराट सेना की क्रिकेट स्ट्राइक, सातवीं बार किया पत्ता साफ
पाकिस्तान पर विराट सेना की क्रिकेट स्ट्राइक, सातवीं बार किया पत्ता साफ मैनचेस्टर। ICC आयोजनों में भारत का अपने पड़ोसी और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर वर्चस्व जारी है। भारतीय टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर रविवार को पाकिस्तान को 89 रन (डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर) से हराते हुए आईसीसी आयोजनों में पाकिस्तन के खिलाफ 7-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (140) के करियर के 24वें शतक के अलावा लोकेश राहुल (57) तथा कप्तान विराट कोहली (77) की उम्दा…
भारत की पाक पर जीत के बाद अमित शाह ने किया ट्वीट, लिखा-एक और स्ट्राइक
भारत की पाक पर जीत के बाद अमित शाह ने किया ट्वीट, लिखा-एक और स्ट्राइक नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार को यहां पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया। भारत की इस जीत के बाद देशभर से जश्न की तस्वीरें आने लगी। नेता हो या अभिनेता, सभी ने इस जीत के बाद खुशी जाहिर की। इसी…
छत्तीसगढ़ी लोक कला और संगीत के पुरोधा स्वर्गीय श्री खुमान साव की मूर्ति स्थापित की जाएगी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ी लोक कला और संगीत के पुरोधा स्वर्गीय श्री खुमान साव की मूर्ति स्थापित की जाएगी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात यहाँ शहीद स्मारक में आयोजित ‘सुरता खुमान साव के’ कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय खुमान साव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये लोक कलाकारों के आग्रह पर स्वर्गीय श्री खुमान साव की स्मृति को चिर स्थायी बनाये रखने के लिए उनकी मूर्ति की स्थापना करने, उनकी स्मृति में हर वर्ष समारोह के आयोजन और कला…
