बुजुर्ग का घर तोड़ा तो दे दी विरोध में जान धमतरी। अतिक्रमण की कार्रवाई से घर तोड़े जाने से क्षुब्ध एक आदिवासी महिला ने केरोसीन पीकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। छाती गांव में 8 जून को घास जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार और कर्मचारी सहित तोड़दस्ता की टीम पहुंची हुई थी। घर तोड़ने से नाराज गांव की एक आदिवासी महिला हितामिन बाई कंवर ने अतिक्रमण का विरोध किया। लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं…
दिन: 9 जून 2019
नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी
नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी रायपुर। नौकरी के नाम पर ठगी कोई नया मामला नहीं है लेकिन हर बोर लोग ठगे जाते हैं। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से करीब 11 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मेडिकल छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक तामासिवनी अभनपुर का एक युवक छत्रपाल मैथिल पढ़ाई के बाद बेरोजगार था, तभी उसकी मुलाकात गुरुघासीदास कॉलोनी न्यू…
महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज
महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज रायपुर। दहेज प्रताडऩा के चलते आग लगाकर गंभीर एक महिला की डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक भाटापारा के खपरी गांव निवासी खिलेश्वर साहू की शादी 6 साल पहले पास के बिकटुलिया गांव की दुर्गा साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों यहां सरोना पानी टंकी के पास एक…
मासूम ट्विंकल के लिए न्याय मांगने बढ़े हाथ
मासूम ट्विंकल के लिए न्याय मांगने बढ़े हाथ रायपुर। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ हुई हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अकेला व्यक्ति 45 डिग्री की धूप में ट्विंकल शर्मा के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है और अपने आसपास के लोगों से भी मदद मांग रहा है। अमित भौमिक लोगों को घटना की भयावता से अवगत रहा है। अमित की मांग है कि ट्विंकल शर्मा के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी…
पति-पत्नी नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार
पति-पत्नी नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कोरिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने महालपरा स्थित एक घर में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने घर से भारी मात्रा में नशीली दवाई और गोलियां जप्त की है। कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाई घर में रखने के मामले में पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
भेण्डरवानी में आग से प्रभावितों को राहत राशि प्रदान
भेण्डरवानी में आग से प्रभावितों को राहत राशि प्रदान बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा तहसील के ग्राम भेण्डरवानी में गत दिनों आग लगने से पांच घर जल गए थे। प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधान के तहत राहत राशि का चेक प्रदाय किया गया। कलेक्टर महादेव कावरे ने कल शाम ग्राम भेंडरवानी पहुंचकर पीडि़तों को राहत राशि का चेक, बर्तन एवं अन्य सामग्री प्रदान किया गया। जिसमें कालूराम तथा कुमारी, प्रत्येक को 95100 रूपये एवं परस तथा मीला बाई प्रत्येक को…
घर में लगी आग,सो रहे मां-बच्चे की मौत
घर में लगी आग,सो रहे मां-बच्चे की मौत कोटा। गर्मी में रोजाना कहीं न कहीं से आगजनी की खबर आ रही है। लेकिन कोटा की घटना काफी विभत्स है जहां एक घर में आग लगने की वजह से 6 महीने की मासूम बच्ची और मां की जलकर मौत हो गई है. यह घटना उस वक्त हुआ जब मां-बेटी घर में सो रहे थे. तभी अचानक घर में आग लग गई और दोनों की झुलसने से मौत हो गई. जबकि घर में रखे सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए…
सड़क हादसे में तीन की मौत
सड़क हादसे में तीन की मौत रायपुर। रविवार की अल सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है। एक ही बाइक पर सवार होकर परिवार के चार सदस्य जा रहे थे कि हाइवा से जा टकराये जिससे तीन की तो मौत हो गई चौथे को गंभीर हालत में मेकाहारा में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम के लिए शव को भेजा और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है कि मृतक कौन हैं? घटना धरसींवा…
कांदुल के पास दस एकड़ की अवैध प्लाटिंग,कार्रवाई
कांदुल के पास दस एकड़ की अवैध प्लाटिंग,कार्रवाई रायपुर। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश विगत दिवस राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा विभागीय बैठक के दौरान दी गई और इसका असर रविवार को देखने मिल गया जब अधिकारियों ने एक बड़े कब्जे के मामले का खात्मा कर दिया. राजस्व विभाग ने कमल विहार से लगे धरसींवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कांदुल में कार्रवाई कर दस एकड़ पर की गई अवैध प्लाटिंग को मुक्त किया.मौके पर पहुंचकर एसडीएम संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने एक…
खादी कपड़ों पर अब 25 की जगह 30 फीसदी की छूट
खादी कपड़ों पर अब 25 की जगह 30 फीसदी की छूट रायपुर। राज्य सरकार खादी को बढ़ावा देने महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से खादी के कपड़ों पर 30 फीसदी तक छूट देने की घोषणा विभाग के मार्फत से की है। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ग्रामोद्योग विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक विगत दिवस ली। बैठक में मंत्री श्री गुरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को खादी वस्त्र की बिक्री पर अब आम ग्राहको को तीस प्रतिशत छूट…
