मंदिर परिसर में मिली युवक की लाश जाँजगीर-चाँपा। खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में आज सुबह युवक की लाश मिलने से गाँव में दहशत फैल गई।श्रद्धालुगण जब आज सुबह 6 बजे दर्शन करने मंदिर पहुँचे तब वहाँ राजा सिदार का लाश पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन में उसके घरवालों को जानकारी भेजी गयी। गाँववालों ने रोष में आकर चक्का जाम कर दिया है। जिसके चलते पुलिस बल तैनात है। पुलिस छानबीन कर रही है।
दिन: 5 जून 2019
सर्चिंग में नक्सली समान बरामद
सर्चिंग में नक्सली समान बरामद पखांजुर। नक्सलियों का प्रेशर बम, रेडियो ट्रांसमीटर, 3 पि_ू बैग, बड़ी संख्या में नक्सली वर्दी और रोजमर्रा के सामान बीएसफ और कांकेर पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसफ और कांकेर पुलिस ने कारवाई करते हुए आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के डुवाल गांव से भारी मात्रा में प्रेशर बम, रेडियो ट्रांसमीटर, 3 पि_ू बैग, बड़ी संख्या में नक्सली वर्दी और रोजमर्रा का सामान बरामद किया है। बीएसफ और और पुलिस को देखकर अपना सामान छोड़ नक्सली मौके से भाग निकले।
ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत रायपुर। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अकोला-गुमा एनीकेट के पास एक ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गुमा निवासी मोतीलाल साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजेड 0751 से अकोला की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 बी 9066 ईंट भरकर गुमा की तरफ आ रहा था…
ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत रायपुर। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अकोला-गुमा एनीकेट के पास एक ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गुमा निवासी मोतीलाल साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजेड 0751 से अकोला की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 बी 9066 ईंट भरकर गुमा की तरफ आ रहा था…
क्रेडा कार्यालय परिसर में लगाए गए 150 पौधे
क्रेडा कार्यालय परिसर में लगाए गए 150 पौधे जांजगीर-चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय के समीप क्रेडा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव उदयलक्ष्मी सिंह परमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव ने ंआयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी एवं पर्यावरण के अनुकूल नीम के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूवात की। वन मंण्डल अधिकारी श्री रामाकृष्णन ने बताया कि इस मानसून…
निर्वाचन व्यय लेखा की जानकारी प्रस्तुत के लिए तिथि निर्धारित
निर्वाचन व्यय लेखा की जानकारी प्रस्तुत के लिए तिथि निर्धारित जांजगीर-चांपा। रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जांजगीर-चांपा लोकसभा 2019 के सभी अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 -1 एवं नियम 86 के निहित प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन व्यय लेखा संधारित कर आगामी 10 जून से 14 जून तक जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष मे व्यय लेखादल के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। निर्वाचन व्यय से संबधित बैंक पास बुक, बिल वाउचर, मतदान केन्द्र में बनाए गए स्टाल, पारिश्रमिक, भोजन व्यय आदि…
सरखों, खिसोरा व रोगदा कैम्प में 155 बच्चों का आधार पंजीयन
सरखों, खिसोरा व रोगदा कैम्प में 155 बच्चों का आधार पंजीयन जांजगीर-चांपा। जिला ई गवर्नेंस चिप्स विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर 0 से 5 साल के बच्चों का आधार पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय स्तर आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सरखों, खिसोरा व रोगदा कैम्प में कुल 155 बच्चों का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।
राजटॉकीज में टिकट दर बढ़ाने को लेकर हंगामा
राजटॉकीज में टिकट दर बढ़ाने को लेकर हंगामा रायपुर। राज टॉकीज में बुधवार को भारत देखने पहुंचे दर्शकों ने अव्यवस्था और टिकट दर बढ़ाने को लेकर हंगामा कर दिया। सलमान खान की फिल्म भारत को देखने बड़ी संख्या में दर्शक टॉकीज पहुंचे। लेकिन सिनेमा हॉल में अव्यस्थाओं को चलते दर्शक प्रबंधन पर भड़क गए और टॉकीज के अंदर जमकर हंगामा किया। फिल्म भारत के लिए राजटॉकीज में टिकट दर मानमाने तरीके से बढ़ा दिया गया। वहीं सिनेमा हॉल में कूलिंग व्यवस्था पूरी तरही खराब पड़ी हुई, इससे गर्मी की वजह…
सिंगारभाठा में टीआई ने ली जन मित्र की बैठक
सिंगारभाठा में टीआई ने ली जन मित्र की बैठक अभनपुर। ग्राम सिंगारभाठा में अभनपुर के थाना प्रभारी बोधन साहू ने जन मित्र की बैठक ली, जिसमें करीब 125 महिला, पुरूष, युवा उपस्थित थे। ग्रामीणों को शराब न पीने, जुआ सट्टा न खेलने, एटीएम फ्राड, बैंक धोखाधड़ी से बचने, लुभाने ऑफ र से बचने, जेवर चमकाने वालों से बचने, फेरी वालों से सावधान रहने, बच्चों को पढ़ाने, पुलिस से दोस्ताना व्यवहार रखने, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचने, जमीन धोखाधड़ी से बचने आदि के संबंध में जानकारी…
मजदूर को सीढ़ी से नीचे फेंका, मौत
मजदूर को सीढ़ी से नीचे फेंका, मौत रायपुर। बंजारी रावाभाठा खमतराई की अग्रवाल धातु कंपनी में मारपीट और सीढ़ी से नीचे फेंक देने के बाद गंभीर मजदूर की बीती रात मौत हो गई। दूसरी ओर मौत के बाद पुलिस ने उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो रही है, ताकि उन दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो सके। पुलिस के मुुताबिक अग्रवाल धातु कंपनी में 26 मई की रात जमकर विवाद हुआ। शराब पीने के…
