विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ जिला (एन.सी.डी.) कार्यक्रम अंतर्गत 17 मई को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर उच्चरक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 17 मई को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा। जिसमें आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिये जिला चिकित्सालय मुंगेली में विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जा रहा…

मतगणना हेतु गणना सुपरवाईजर, सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना हेतु गणना सुपरवाईजर, सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आज गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में गणना सुपरवाईजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना संबंधी बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है। प्रत्येक कर्मचारी को निष्पक्ष एवं अनुशासित होकर मतगणना का…

7622 पीबी व ईटीपीबीएस जारी, गणना के लिए 10 टेबल

7622 पीबी व ईटीपीबीएस जारी, गणना के लिए 10 टेबल जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतगणना की प्रशिक्षण प्रारंभ कर दी गयी है। रिटर्निंग ऑफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पोस्टल बैलेट (पीबी) और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस प्रभारी एवं जिला योजना एवं संाख्यिकी विभाग की उपसंचालक श्रीमती पायल पाण्डेय ने बताया कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 7 हजार 622 पीबी और ईटीपीबीएस जारी…

फोरम ऑफ रेरा रेग्युलेटर के गठन की तैयारी

फोरम ऑफ रेरा रेग्युलेटर के गठन की तैयारी रायपुर। आवासीय प्रोजेक्ट में और पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फोरम ऑफ रेरा रेग्युलेटर के गठन की तैयारी है। इससे सभी रेरा रेग्युलेटर एक-दूसरे से लिंक हो जाएंगे। बड़ा फायदा यह है कि न सिर्फ राज्यों में चल रहे आवासीय प्रोजेक्ट की जानकारी होगी, बल्कि बिल्डरों के कामकाज पर भी निगाह रखी जा सकेगी। पिछले दिनों दिल्ली में देशभर के रेरा के रेग्युलेटरों का कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इसमें एक-दूसरे के यहां की आवासीय गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ…

बिलासपुर की 6 और कोरबा की एक विधानसभा सीट की गिनती कोनी में होगी

बिलासपुर की 6 और कोरबा की एक विधानसभा सीट की गिनती कोनी में होगी बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के 6 विधानसभा सीटों तथा कोरबा की मरवाही सीट की मतगणना 23 मई को कोनी स्थित आईटी भवन, इंजीनियरिंग कॉलेज में कराई जाएगी। सबसे ज्यादा समय मस्तूरी का नतीजा आने में लगेगा जिसमें 24 राउन्ड में गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने यह जानकारी दी। बिलासपुर लोकसभा सीट की मुंगेली और लोरमी विधानसभा सीटों के मतों की गिनती मुंगेली में होगी, जबकि शेष छह सीटों कोटा, तखतपुर, बिल्हा,…

18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण सुकमा। सुकमा जिले के मरई गुड़ा थाने में18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सभी नक्सली 5 सालों से नक्सली संगठन में रहकर बड़ी-बड़ी घटनाओं में शामिल रहे। आत्मसमर्पण करने आए सभी नक्सलियों को दस-दस हजार रुपये की राशि भी दी गई। आत्मसमर्पण करने आए नक्सलियों का कहना है कि आंध्रा-उड़ीसा के नक्सली से त्रस्त होकर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेते हुए आत्मसमर्पण किया है। यह सभी नक्सली आंध्र प्रदेश के निवासी हैं, सभी नक्सलियों को सुकमा जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में रखा जाएगा जो…

5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत पांच गिरफ्तार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत पांच गिरफ्तार सुकमा। नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान का असर दिखने लगा है। लगातार माओवादी आत्समर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। गुरुवार को दो इनामी नक्सली सहित पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं चिंतलनार में पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली को मुंडवाल गांव के बीच पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो एक-एक लाख रूपए के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है । सभी माओवादियों ने कोंटा…

फेसबुक की दोस्ती पड़ गई महंगी,लूट ली इज्जत

फेसबुक की दोस्ती पड़ गई महंगी,लूट ली इज्जत रायपुर। झूलेलाल चौक स्थित सुनीता लॉज में युवती को नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त युवती की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। भटगांव बलौदाबाजार निवासी 28 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत की कि कुछ दिन पहले उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से आरोपी प्रशांत चौधरी से हुआ। इसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने उसे मिलने के रायपुर बुलाया। इससे युवती…

प्राचार्य की गलती, खामियाजा भुगतना पड़ा छात्रा को

प्राचार्य की गलती, खामियाजा भुगतना पड़ा छात्रा को लोरमी। लोरमी तहसील के साल्हेघोरी शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य की लापरवाही का खामियाजा दसवीं कक्षा में पढऩे वाली नंदिनी को भुगतना पड़ रहा है. संस्कृत की परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित बताए जाने की वजह से नंदिनी को 70 प्रतिशत अंक मिलने के बाद भी संस्कृत की पूरक परीक्षा देनी पड़ सकती है. दरअसल प्राचार्य सिद्धराम भास्कर ने संस्कृत प्रोजेक्ट में उपस्थित नंदिनी साहू को अनुपस्थित बताते हुए ऑनलाइन एंट्री करा दी. बोर्ड के नतीजे आने के बाद रिजल्ट…

दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की कैद

दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की कैद दुर्ग। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने के मामले में आरोपी युवक को सात साल कारावास की सजा कोर्ट ने दी है। इसमें सहयोगी युवती को भी छह साल की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश हरीश कुमार अवस्थी की अदालत में यह फैसला हुआ।अतिरिक्त लोक अभियोजन पुष्पारानी पाढ़ी के मुताबिक घटना 2 अप्रैल 2014 की है। छावनी थानांर्गत कैंप-1 तीन दर्शन मंदिर रोड निवासी आरोपी शहबाज खान ने एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को…