पिक अप पलटने से तीन गंभीर रूप से घायल

पिक अप पलटने से तीन गंभीर रूप से घायल सुकमा। सुकमा जिले के दोरनापाल में जगरगुंडा मार्ग से दोरनापाल आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवती समेत 2 लोग घायल हो गए। घायलों को दोरनापाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सोमवार की दोपहर पोलमपल्ली से दोरनापाल आ रही पिकअप पलट गई जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों को निकाल प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रूपसे घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर…

वनवे हटाने बुलडोजर पर चढ़े विधायक कुलदीप जुनेजा

वनवे हटाने बुलडोजर पर चढ़े विधायक कुलदीप जुनेजा रायपुर। आम आदमी से हमेशा सारोकार रखने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा सोमवार को बुलडोजर पर चढ़कर वन वे हटाते नजर आए। शंकरनगर रोड पर वनवे होने के कारण आमलोगों को परेशानियों का समना करना पड़ता है। इस परेशानी से जब श्री जुनेजा रूबरू हुए तो खुद ब खुद बुलडोजर पर चढ़कर वन वे हटवाने लगे। शंकर नगर रोड पर ट्रैफिक वन वे होने की वजह से जाम की स्थिति होती है इससे आमलोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम से…

रमणीय स्थल बन गया रेमने का गौठान

रमणीय स्थल बन गया रेमने का गौठान रायपुर। जशपुर जिले के मनोरा ब्लॉक के ग्राम रेमने गेड़ई में छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा और बारी योजना के तहत विकसित गौठान पशुओं के लिए ही नहीं बल्कि जनसामान्य के लिए भी एक रमणीय स्थल बन गया है। गौठान तथा इसके आस-पास का प्राकृतिक सौन्दर्य देखने लायक है। गौठान के निर्माण के बाद से जनसामान्य की भी चहल-पहल इस हिस्से में बढ़ गई है। रेमने गेड़ई में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नरवा, गरूवा, घुरूवा और बारी योजना…

जनता की राय से तय होगी वन वे सिस्टम

जनता की राय से तय होगी वन वे सिस्टम जगदलपुर। जगदलपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बेतरतीब गाडि़यों की आवाजाही पर लगाम कसने के लिए एमएलबी स्कूल रोड से लेकर जेल रोड तक अलग-अलग मार्गों को वन वे किए जाने के फैसले को बरकरार रखने या हटाने को लेकर जनता से राय ली जा रही है। जनता की राय मंगलवार 2 जून को शाम पांच बजे तक एसएमएस और व्हाट्सअप के माध्यम से ली जाएगी। मोबाईल नम्बर 9109899935 में हां अथवा ना भरकर एसएमएस या व्हाट्स अप पर वन वे…

नेहरु पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आज व्याख्यान

नेहरु पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आज व्याख्यान रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर 27 मई,सोमवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की ओर से राजीव भवन,शंकरनगर में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया है। विचारक श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल अतिथि वक्ता व मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।

हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया

हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया दंतेवाड़ा। हिरोली के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राथमिक जानकारी में हार्डकोर नक्सली गुड्डी मारा गया है। मारे गये नक्सली का शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है। जवानों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी, कि कुछ नक्सलियों की गतिविधियां हिरोली के जंगलों में दिखी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम मलांगीर के हिरोली जंगल आपरेशन में पहुंची थी। मुठभेड़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार…

महिला की सिर कुचली लाश मिली

महिला की सिर कुचली लाश मिली भिलाई। जामुल थाना अंतर्गत फौजीनगर के नाले में एक महिला की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जामुल थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि फौजीनगर के पास स्थित नाले में किसी महिला की सिर कुचली लाश कंबल से लिपटी पडी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी ने बुरी तरह से कुचल दिया है। महिला की उम्र…

नकली पुलिस बनकर ठगी,3 गिरफ्तार

नकली पुलिस बनकर ठगी,3 गिरफ्तार भिलाई। स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर तीन लोगों ने महिला से दो लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला कवर्धा जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ीटोला का है। पुलिस ने जुबेदा पति अब्दुल सत्तार की रिपोर्ट और जांच में शिकायत सही पाए जाने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय वासवानी निवासी खुर्सीपार भिलाई ने खुद को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर भिलाई और एक साथी अंसारी को बिलासपुर का टीआई बताया था। तीसरे युवक आकाश मानिकपुरी…

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र

पीएसीएल से रिफंड,बनाए गए सेवा केन्द्र रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) से रिफंड के निवेशकों की सुविधा के लिए कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर जिला पंचायत सहित सभी जनपद पंचायत कार्यालयों और रायपुर नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में सेवा केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है। सेबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने कहा है कि रायपुर जिले के जो आवेदक अभी तक आवेदन नही कर पाए…

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे बिलासपुर। लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं थीं। पुलिस के मुखबिरों की मदद से मप्र के दो आरोपियों को चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों के साथ पकड़ लिया। अनूपपुर, बिजुरी निवासी सोनू साहू और लक्की शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से आते थे।दिन के समय उसलापुर और बिलासपुर की कॉलोनियों में रेकी करते थे और मौका मिलते ही धावा बोल देते थे। चोरी किए गए सामान को जबलपुर के सुनार के यहां बेचते थे। इस मामले में पुलिस ने…