राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर भड़के कलेक्टर कवर्धा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। धीमी राजस्व वसूली पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने 2 अधिकारियों के एक माह का वेतन रोकने निर्देश दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक पंडरिया के तहसीलदार और कुंडा के नायब तहसीलदार का एक माह का वेतन रोकने निर्देश दिया गया है.
महीना: मई 2019
खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा
खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा कोरबा। कोरबा खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा हुआ है। तत्कालीन सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के खिलाफ शैक्षणिक निर्माण व डीएमएफ की राशि में घोटाला किए जाने की एक शिकायत की गई थी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देश पर जांच अधिकारी रहे जिले के पूर्व सहायक आयुक्त बीआर बंजारे ने एक जांच रिपोर्ट तैयार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबित श्रीकांत दुबे के कार्यकाल में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि शासन…
पड़ोसी ही निकला वृद्धा का जेवर चोर,गिरफ्तार
पड़ोसी ही निकला वृद्धा का जेवर चोर,गिरफ्तार भिलाईनगर। वृद्धा का जेवर चोरी करने वाला आरोपी पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे जेवर बरामद कर लिया है। चोरी होने से सदमें में आई वृद्धा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पुलिस के अनुसार कसारडीह निवासी लैन कुंवर नामकर महिला घर पर अकेली थी। वह वन विभाग में चौकीदारी का काम करती है। 20 मई की शाम जब घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसके जेवर मंगलसूत्र आदि गायब थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस…
बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल,टल हादसा
बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल,टल हादसा बालोद। दल्लीराजहरा बालोद रेल्वे रूट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल दल्लीराजहरा स्थित आयरन ओर खदान के बाटम में बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल हो जाने से हड़कंप की स्थिति बन गई। माइन्स में माल लोड करने डिब्बों को लाईन में लगाने वाला इंजन बिना चालक ही चल पड़ा। बिना लोको पायलट के इंजन माइन्स क्षेत्र से दल्लीराजहरा स्टेशन की ओर पटरी पर दौड़ने लगा। गनीमत रही कि स्टेशन के पहले ट्रैक मुड़ा हुआ था तो इंजन डेड लाईन…
बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार सरगुजा। कोरिया में एक नाबालिग युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को कोरिया के घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ इस अपराध की घटना को संज्ञान में लिया और फिर 24 घंटे के अंदर जनकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने फरार आरोपी को घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस ने…
दस माह पढ़ाई, दस माह का ही फीस लें निजी स्कूल
दस माह पढ़ाई, दस माह का ही फीस लें निजी स्कूल जांजगीर-चांपा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में निजी स्कूल के संचालको की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाएं स्कूल संचालन की अवधि 10 माह का ही शिक्षण शुल्क लेंगे। मदवार प्राप्त शुल्क की आडिट रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना होगा। शुल्क वृद्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति की बैठक में सकारण सर्वसम्मति से निर्णय लेना होगा। गणवेश का निर्धारण होने पर पांच…
47 ग्राम पंचायतो में बन रहे है गौठान
47 ग्राम पंचायतो में बन रहे है गौठान कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी आधारित योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन कोण्डागांव जिले में भी परिलक्षित हो रहा है। इस संबंध में कोण्डागांव जिले के कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में योजना के महत्वपूर्ण घटक गरूवा (गौवंशीय एवं भैंसवंशीय) पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु डे-केयर सेंटर के रूप में जिले के 47 गांव में गौठान का…
कार्य में लापरवाही, दो पटवारियों को नोटिस
कार्य में लापरवाही, दो पटवारियों को नोटिस जांजगीर-चांपा। जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 लोगों ने कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ से मिलकर मांग, शिकायत व सुझाव से संबंधित आवेदन दिए। आज खोखसा के छोटे कुंवर ने पटवारी द्वारा बंटवारा पर्ची दिलाने का आग्रह किया। वहीं बलौदा तहसील के चारापारा निवासी एक महिला ने सीमांकन कार्य में विलंब करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लिया। संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में उपस्थित प्रस्तुत करवाने…
पीएसीएल के निवेशक अब 31 जुलाई तक दावा पेश कर सकेंगे
पीएसीएल के निवेशक अब 31 जुलाई तक दावा पेश कर सकेंगे जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीएसीएल के निवेशकों की धन वापसी के लिए उनके निवेशकों से आवदेन आमंत्रित किया गया है। आवेदन लेने की तिथि अब 31 जुलाई तक वृद्धि की गई है। पहले आवेदन लेने के लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 अप्रैल तक जिले के कुल एक हजार 763 निवेशको ने चार करोड़ 29 लाख 53 हजार 875 रूपए का दावा के…
आग में घर हो गया खाक,समाज के लोग बने मददगार
आग में घर हो गया खाक,समाज के लोग बने मददगार तिल्दा-नेवरा। अल्दा निवासी एक किसान के घर में आगजनी से सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मदद का हाथ बढ़ाकर 40 हजार की सहायता की, पर अभी तक सरकारी सहायता नहीं मिली है। पीडि़त परिवार के मुखिया जगत राम वर्मा ने बताया कि जमीन के ऋ ण पुस्तिका, बैंक पास बुक, आधार कार्ड अन्य सरकारी कागजात आगजनी से जल गए थे, उसे शासन की ओर से बना कर दे दिया है। आगजनी से हुई…
