नगर निगम ने जांचा शहर का वाटर एटीएम,खराब को किया दुरुस्त

नगर निगम ने जांचा शहर का वाटर एटीएम,खराब को किया दुरुस्त रायपुर। ठंडे व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिये नगरीय क्षेत्र में संचालित सभी वाटर एटीएम की आज पुन: जांच की गई। कुछ एटीएम के काम न करने की शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त श्री शिव अनंत तायल द्वारा सभी वाटर एटीएम की जांच कर आज ही सुधार कर चालू करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम के सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा ने बताया कि जहाँ एटीएम में खराबी पाई गई, उसे तकनीकी कर्मचारियों द्वारा…

पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक निगम में भी करा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक निगम में भी करा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक नगर पालिक निगम मुख्यालय व सभी जोन कार्यालय में सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। सभी आवेदक जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं ,वे 31 जुलाई तक अपने रिफंड के लिए इन सेवा केंद्र में उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल ने बताया कि इस कार्य हेतु सेवा केंद्र में पृथक से प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त…

नान घोटाला, शिवशंकर भट्ट को जमानत नहीं

नान घोटाला, शिवशंकर भट्ट को जमानत नहीं रायपुर। नान घोटाला के मुख्य आरोपी शिवशंकर भट्ट को अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के वकील की दलील को सही माना है। जमानत याचिका फर्स्ट एडीजे लीना अग्रवाल कोर्ट में लगी थी। एक अन्य आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल टुटेजा को अदालत ने पहले ही अग्रिम जमानत दे दी है। नान मामले में 12 फरवरी 2015 को एफआईआर दर्ज की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने राज्य में नागरिक…

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन के खिलाफ आज दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्मार्ट स्कूल एप की आड़ में निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। भाजयुमो के प्रदेश प्रमुख नितेश कुमार मिश्रा का कहना है कि निगम प्रशासन ने डेवलपमेंट स्मार्ट स्कूल एप विथ कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने के लिए 28 फरवरी को निविदा बुलाई थी। जिसमें मुंबई की फारबिनरी टेक प्रायवेट लिमिटेड…

खाली पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने ठोका

खाली पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने ठोका तिल्दा नेवरा। आज सुबह तिल्दा से लगे तुलसी गांव में पेट्रोल पम्प के पास खाली खड़ी पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे फंसे हाइवा चालक को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाल कर तिल्दा सरकारी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तिल्दा से लगे तुलसी गांव में पेट्रोल पम्प के पास खाली खड़ी पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्टेयरिंग में फंसे हाइवा चालक को घंटे भर की मशक्कत के…

नवागढ़ में आगजनी, 4 घर जलकर खाक

नवागढ़ में आगजनी, 4 घर जलकर खाक बेमेतरा। मामला नवागढ़ के बावापारा का है जहां आग लगने से आसपास के 4 घर आग की चपेट में आ गए। वही पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन एन वक्त पर फायर ब्रिगेड का पानी खत्म हो गया। जिसके बाद वार्डवासियों की मदद से आग में काबू पाने की कोशिश की तब चार घर पूरी तरह से स्वाहा हो चुके थे।

लिपिक को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथो पकड़ा

लिपिक को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथो पकड़ा सूरजपुर। एसीबी ने घूस लेते शिक्षा विभाग के लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है. लिपिक का नाम एम. बेक बताया गया है। लिपिक रामानुज नगर बीईओ कार्यालय में पदस्थ है। आरोपी लिपिक किसी काम के एवज में रिश्वत ले रहा था. हालाँकि लिपिक ने कितने रुपए की रिश्वत ली है, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है.एसीबी इस मामले में आरोपी लिपिक से विस्तृत पूछताछ कर रही है.

शराबी दोस्त का साथ पड़ा महंगा

शराबी दोस्त का साथ पड़ा महंगा जांजगीर-चाँपा। युवक को शराबी दोस्त का साथ महंगा पड़ गया। शराबी दोस्त ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे नही देने पर उसने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चाँपा थाना क्षेत्र का है जहाँ का रहने वाला मृतक ननकुनिया देवांगन को उसके दोस्त आरोपी तुलसी पटेल अपने घर ले गया, और ननकुनिया से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी तुलसी पटेल ननकुनिया लात घुसे से जमकर…

लाखों की चोरी,दो गिरफ्तार

लाखों की चोरी,दो गिरफ्तार रायपुर। गुढिय़ारी के सूने मकान में एक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है. गुढिय़ारी की रहने वाली सोहदरा बाई के घर चोरी हुई थी. शातिर लुटेरों ने घर से लाखों रूपए के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की खोजबीन शुरू कर दी . शीतलापारा के रहने वाले कुशल साहू और कान्हा गिरी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाश नशे की लत एवं अन्य शौक को पूरा करने के…

जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर

जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार, के कुशल मार्गदर्शन में विश्व स्किजोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक…