भीड़ की पिटाई से हुई थी ड्राइवर की मौत, 8 गिरफ्तार जांजगीर। जांजगीर में ड्राइवर की सामूहिक पिटाई से हुई मौत मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी गांव में सड़क हादसे के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई की गई थी। इसमें ड्राइवर प्रकाश भारती की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षक भी है।मामले में पहचान के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. ड्राइवर की पिटाई करते वीडियो भी वायरल हुआ था। ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत होने…
दिन: 12 मई 2019
छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों का ने राजनांदगांव में किया धरना प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों का ने राजनांदगांव में किया धरना प्रदर्शन राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते फिल्म जगत से जुड़े कलाकार और निर्माता निर्देशकों ने राजनांदगांव शहर के कमल टॉकीज के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने टॉकीज संचालक पर अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाया। यह नाराजगी हालिया रिलीज फिल्म महुं कुवारी तहुं कुंवारा को लेकर था। टॉकीज प्रबंधन पर आरोप है कि फिल्म को लगभग 2 सप्ताह चलाने के बाद इसकी जगह दूसरी फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है। जबकि अनुबंध दो…
युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के बड़े उरला में बीती रात शराब खरीदने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। त्रिलोक यादव (27) डामर प्लांट में मजदूरी का काम करता है। बीती रात साढ़े 7 बजे वह बड़े उरला स्थित देशी शराब दुकान में शराब…
मटर गश्ती में ज़ुम्बा के ज़रिए फिटनेस का दिखाया दम
मटर गश्ती में ज़ुम्बा के ज़रिए फिटनेस का दिखाया दम रायपुर। कटोरा तालाब उद्यान में रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित हेल्थ व फिटनेस के साप्ताहिक आयोजन मटरगश्ती में रायपुरियन्स ने जुम्बा के ज़रिए अपने फिटनेस का दम दिखाया। एआईएम फिटनेस के प्रशिक्षक भूमिका गोलछा, आसमाँ खान और मोईन खान की ऊर्जा ने रायपुरियन्स को उत्साह से भर दिया। उनके निर्देशन में मटरगश्ती में लोगों ने ज़ुम्बा डांस करते हुए खूब पसीना बहाया। गर्म मौसम के बावजूद लोगों की ऊर्जा और उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रविवार सुबह कटोरा…
इलाहाबाद गए छत्तीसगढिय़ा मजदूर जैसे-तैसे लौटे
इलाहाबाद गए छत्तीसगढिय़ा मजदूर जैसे-तैसे लौटे बिलासपुर। बिलासपुर से इलाहाबाद गए 14 मजदूर जैसे तैसे भागकर वापस लौटे हैं। वे सभी सीधे थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नही सुनी और आवेदन लेकर उन्हें चलता कर दिया। जबकि इस मामले की शिकायत पहले ही श्रम आयुक्त से की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार आठ महीने पहले बिलासपुर जिले के तहसील मस्तूरी के अलग-अलग गांव से 48 लोग मज़दूरी के लिए इलाहाबाद गये थे। जहां ग्राम चौकठा में ईंट बनाने का काम करते थे। ईट भ_ा के मालिक…
पूर्व पार्षद ने नौकरी के नाम पर की 2 लाख की ठगी
पूर्व पार्षद ने नौकरी के नाम पर की 2 लाख की ठगी दुर्ग। भाजपा के पूर्व पार्षद पर महिला को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. पाडि़ता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है. फिर जेल जाने की डर से पूर्व पार्षद का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है. मामला दुर्ग नगर निगम इलाके का है, शंकर नगर के भाजपा के पूर्व पार्षद निलेश मड़ामे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला मोहन नगर…
सीएचएमओ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त
सीएचएमओ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त दंतेवाड़ा। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एचएल ठाकुर रायपुर-जगदलपुर मार्ग में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक व अधिकारी घायल हो गए है। घटना कोंडागांव के पास दूधगांव की बताई जा रही है। शासकीय गाड़ी सीजी 02 6722 से सीएचएमओ एचएल ठाकुर अपने ड्राइवर के साथ वाहन पर सवार थे। इसी दौरान वाहन चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। हादसे में वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो…
