ड्राइवर का बेटा प्रावीण्य सूची में शामिल भाटापारा। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में भाटापारा के योगेश साहू ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। इस उपलब्धि से भाटापारा गौरवान्वित हुआ है। 10 वीं की परीक्षा में योगेश साहू ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है। योगेश के पिताजी निवृतमान सांसद रमेश बैस के यहां ड्राइवर का काम करते हैं।
दिन: 10 मई 2019
टॉपर बेटी का सपना है जज बनने का
टॉपर बेटी का सपना है जज बनने का जशपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी. टॉप टेन में इस दफा 22 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई जिसमें 13 छात्राएं शामिल हैं. रायगढ़ जिले के पुसौर की रहने वाली निशा पटेल ने जहां प्रदेश में टॉप किया वहीं नौवें स्थान पर सपना अपूर्वा रही हैं. सपना अपूर्वा जशपुर जिले के बगीचा तहसील के एक छोटे से गांव महादेव दांड की रहने वाली हैं. सपना अपूर्वा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती…
मजदूरी कर बेटे को पढ़ाया,नाम किया रोशन
मजदूरी कर बेटे को पढ़ाया,नाम किया रोशन रायपुर। जशपुर निवासी हामिद अंसारी के पिता मजदूरी करते हैं, वहीं उनकी मां गृहणी हैं. हामिद ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे प्रतिदिन पढ़ाई किया करते थे. इसमें उसे परिवार के सदस्यों के साथ दोस्तों का भरपूर मदद मिली.प्रावीण्य सूची में तो आ गया लेकिनमैं अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हूं, मुझे और अंक हासिल करना था, इसमें मेरी कमजोरी की वजह से ही चूक हो गई. हामिद ने बताया कि वह आगे चलकर चार्टेड अकाउंटेट (सीए) बनना चाहता है।
निगम कर्मी ने लगाई फांसी
निगम कर्मी ने लगाई फांसी भिलाई। भिलाई चरोदा नगर निगम के एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्तहत्या कर ली। निगम कर्मी की आत्महत्या के पीछे क्या कारण है यह पता नहीं चला है। फिलहाल भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम के कर्मचारी ज्ञानेश्वर देवांगन ने नगर निगम कार्यालय के पीछे बने देवांगन भवन में जाकर खुदकुशी की है। निगम में साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर…
दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता सहित मां गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता सहित मां गिरफ्तार रायपुर। माना बस्ती में सौतेले पिता द्वारा मासूम से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता सहित मां को गिरफ्तार किया है। शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह की अधीक्षिका रत्ना दुबे ने थाने में शिकायत की कि उसे एक 10 वर्षीया मासूम बच्ची घूमते हुए मिली। जब बालिका गृह में लाकर काउंसिलिंग की गई तो बालिका ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शर्मा उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता है। इसकी जानकारी…
मुड़पार सरपंच पद के लिए मतदान 15 को
मुड़पार सरपंच पद के लिए मतदान 15 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार (चु) में सरपंच पद हेतु बुधवार 15 मई को मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस के दिन ग्राम पंचायत मुड़पार अंतर्गत स्थित कार्यालयों में 15 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग
सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग जांजगीर। सक्ति के मसनियाखुर्द गांव के एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। दो मंजिला मकान में आग लगने से पहले मंजिल में फंसे परिवार के 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में घर में मौजूद तीन गायों की मौत हो गई जबकि 6 गायों को बचा लिया गया। लोगों के मुताबिक सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद पूरे घर में आग फैल गई। नीचे मौजूद तीन मवेशी आग की…
बाराती कार हुई अनियंत्रित, 7 घायल
बाराती कार हुई अनियंत्रित, 7 घायल बलरामपुर। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर डूमरखि नाला के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत बारातियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल लोगों की मदद से बलरामपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है.
घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया
घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर के लोग हाल में सो रहे थे। चोर खिड़की के माध्यम से अंदर आए और चोरी करने के बाद मुख्य द्वार से निकल गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह पता चला।पुलिस ने बताया कि सेमरा निवासी सावित्री अपनी बेटी के साथ देर रात 12 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद घर वाले घर…
साध्वी के संकल्प पत्र पर चुप क्यों हैं भाजपाई
साध्वी के संकल्प पत्र पर चुप क्यों हैं भाजपाई रायपुर। राजनीतिक दलों के कथनी व करनी में क्या फर्क होता है इस चुनाव में साफ तौर पर दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट पर जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने अपने लोकसभा क्षेत्र के एजेंडा को लेकर अलग से घोषणा पत्र जारी किया था तब प्रदेश के भाजपा नेताओं ने जमकर खिल्ली उड़ाई थी कि क्या उन्हे कांग्रेस के राष्ट्रीय घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं है कि अलग से घोषणा पत्र जारी करने की नौबत आ गई।…
