केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 90 जवानों के हाथों ईव्हीएम की सुरक्षा

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 90 जवानों के हाथों ईव्हीएम की सुरक्षा जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतदान पश्चात ईव्हीएम मशीनों को जिला मुख्यालय जांजगीर के पेण्ड्रीभांठा स्थित पालिटेक्निक कालेज भवन के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इन मशीनों को मतगणना तिथि 23 मई तक के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों की जिम्मेदारी में रखी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सी बटालियन 170 के 90 जवान सुरक्षा के लिए पहुंच गये हैं। जिनमें एक कम्पनी कमांडर, पुलिस…

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हंगामा

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हंगामा महासमुन्द। मामला बीती रात की है,स्थानीय जिला अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने रात में ही अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। बेमचा निवासी अनिता कहार को प्रसव पीड़ा के बाद जचकी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका आपरेशन कर जचकी कराई। आपरेशन के थोड़ी ही देर बाद अनिता की मौत हो गई, जबकि बच्चा स्वस्थ…

दरिंदगी की शिकार मासूम हार गई जिंदगी की जंग

दरिंदगी की शिकार मासूम हार गई जिंदगी की जंग मनेंद्रगढ़। दुष्कर्म की शिकार पांच साल की मासूम पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची को बचाने का डॉक्टरों का अथक प्रयास भी काम नहीं आया और बच्ची ने गुरुवार तड़के 4 बजे बिलासपुर अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल की सुबह गांव के युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर पहले मासूम बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया और फिर घर की बाड़ी फेंक कर चला गया।…

लोकल ट्रेन को रोकने पर बवाल

लोकल ट्रेन को रोकने पर बवाल डोंगरगढ़। देर रात लोकल ट्रेन के यात्रियों ने बांकल रेलवे स्टेशन का घेराव कर दिया और स्टेशन मास्टर के केबिन में जाकर जमकर हंगामा किया। उनके साथ गाली गलोच भी की। यहां तक कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में तोड़पोड़ की कोशिश की। दरअसल बांकल स्टेशन में लोकल ट्रेन को आधे घंटे से अधिक समय तक रोकने से यात्री नाराज थे। रायपुर-गोंदिया लोकल ट्रेन को बांकल रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया था। स्टेशन मास्टर का कहना था की दुरंतो एक्सप्रेस को…

देवजी पटेल निवास में आभार बैठक

देवजी पटेल निवास में आभार बैठक रायपुर। पूर्व विधायक देवजी पटेल के फाफाडीह स्थित निवास में पांच विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की आभार बैठक रायपुर लोकसभा प्रत्याशी सुनील सोनी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में गुरूवार दोपहर को हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने मतदान को लेकर फीडबैक भी दिया। अधिक मतदान को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित भी दिखे।

ट्रक ने रौंदा,बच्चों के सामने मां ने तोड़ा दम

ट्रक ने रौंदा,बच्चों के सामने मां ने तोड़ा दम धमतरी। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चों के सामने ही मां ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने जबर्दस्त ठोकर मार दी। शादी सामारोह में शामिल होकर बाइक से परिवार घर लौट रहा था। महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके पति को हल्की चोट आई है, जबकि महिला के 5 साल की बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे जानकारी यह…

3 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

3 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार गरियाबंद। पुलिस लगातार नक्सलियों पर लगाम कस रही है इसी का नतीजा है कि बुधवार को 20-25 नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की थी जिसका मुहंतोड़ जावब दिया गया,इस दौरान एक नकसली को धर दबोचा.गरियाबंद पुलिस अधिक्षक ने बताया कि नक्सली का नाम डिप्टी कमांडर अर्जुन उर्फ पायकू है. इस पर 3 लाख इम घोषित था. पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सर्चिंग के दौरान घेराबंदी कर इसे पकड़ा है. नक्सली बीजापुर का रहने वाला है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर…

जवाब देने वकील के साथ पहुंचे मुकेश गुप्ता

जवाब देने वकील के साथ पहुंचे मुकेश गुप्ता रायपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता फोन टैपिंग मामले में आरोपों को जवाब देने गुरूवार को अपने वकील के साथ ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुँचे,करीब 11.45 को ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुँचे. गुप्ता का अंदाज बिल्कुल वैसे ही था और पहनावा भी आज भी वे सफेद कमीज पहन रखे थे। मीडिया ने जब घेरेबंदी की तो केवल इतना कहा अभी तो जवाब देने जा रहे हैं आप लोगों ने मेरा कामकाज पहले भी देखा है और अब जो कुछ हो रहा है वह भी देख रहें…

नक्सलियों को रोकने बस्तर के बोदली में पुलिस कैम्प

नक्सलियों को रोकने बस्तर के बोदली में पुलिस कैम्प जगदलपुर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस रणनीति बदल कर जगह के हिसाब से कार्रवाई को अंजाम देने जा रहा है। छोटी बड़ी हमलो के बाद माड़ का सहारा लेते हुए आसानी से भाग जाते है। ऐसे में अब नक्सलियों को रोकने और उन पर निशाना बनाये रखने के लिए बस्तर पुलिस और नारायणपुर पुलिस के द्वारा इस दोनों के बीच मे पड़ने वाले मार्ग बोदली में जल्द ही एक कैम्प खोला जा रहा है। जिससे अब नक्सली पुलिस की नजरों से नही…

चुनाव निपटा कर लौटे जवानों का कराया गया मनोरंजन

चुनाव निपटा कर लौटे जवानों का कराया गया मनोरंजन रायपुर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद नक्सल क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी में रायपुर पहुंचे पुलिस जवानों को बुधवार को राजधानी का एमएम फनसिटी और अम्बुजा मॉल में घुमाया गया।नक्सल क्षेत्र के जिला बीजापुर और नारायणपुर से चुनाव ड्यूटी में रायपुर पहुंचे सहायक आरक्षकों ने शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न करवाया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद 230 सहायक आरक्षकों को शहरी मनोरंजन का लुत्फ उठाने के लिए एमएम फनसिटी और अम्बुजा मॉल में घुमाया गया। इस दौरान जवान काफी…