अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है.. रायपुर। साहब यहां राजीव गांधी ही नहीं राहुल और प्रियंका भी चाय पी चुके हैं,बताते हुए अमेठी में एक छोटी सी टपरी पर चाय बेंचने वाले का गला रूंध जाता है। क्या कहें चुनाव में तो लोग आते-जाते रहते हैं लेकिन गांधी परिवार का अमेठी घर है। अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है। टीवी और फिल्म में नौटंकी करने वाले हमारे राहुल भैया से क्या मुकाबला करेंगे। चाय वाले की बात सुनकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर…
दिन: 29 अप्रैल 2019
राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने प्रतिबद्ध हैं कांग्रेसी – भूपेश
राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने प्रतिबद्ध हैं कांग्रेसी – भूपेश रायपुर। मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अधिकांश नेता इन दिनों अमेठी-रायबरेली में सघन प्रचार कर रहे हैं। अमेठी लोकसभा में जनसम्पर्क के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- विकसित भारत के लिए दूरगामी सोच रखने वाले राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।
स्ट्रांग रूम में हैं चौकस व्यवस्था
स्ट्रांग रूम में हैं चौकस व्यवस्था जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के मतदान पश्चात ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट को शासकीय पालिटेक्निक कालेज भवन के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इसकी सतत निगरानी के लिए केन्द्रीय पुलिस बल के जवान तैनात और सीसी कैमरा से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। ये अधिकारी तीन शिफ्ट में निगरानी करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री एसएस पैकरा, डिप्टी…
धान खरीदी में लगे हमालों का भुगतान न रहे लंबित
धान खरीदी में लगे हमालों का भुगतान न रहे लंबित मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने जिला विपणन अधिकारी से कहा कि धान खरीदी में लगे हमालों का लंबित मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करें। गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होने उद्यान विभाग के सहायक संचालक से कहा कि…
शिक्षा गुणवत्ता के तहत पालक शिक्षक सम्मेलन
शिक्षा गुणवत्ता के तहत पालक शिक्षक सम्मेलन मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज सोमवार को शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी संबंधित स्कूलों में मौजूद रहे। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में 30 अप्रैल को पालक दिवस मनाया जायेगा। तत्पश्चात 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे। पालक शिक्षक दिवस के अवसर पर पालकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना है। जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कक्षा 9वीं…
विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
परियोजना अधिकारी ने ली रोजगार सहायकों की बैठक
परियोजना अधिकारी ने ली रोजगार सहायकों की बैठक मुंगेली। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी रीमन सिंह ठाकुर ने आज जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में रोजगार सहायकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होने रोजगार सहायकों को एक्टिव जॉब कार्ड की संख्या के आधार पर पीएमएसवाईएम के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया। 13 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
जच्चा-बच्चा की मौत पर डॉक्टर्स को नोटिस,19.72 लाख क्षतिपूर्ति देना होगा
जच्चा-बच्चा की मौत पर डॉक्टर्स को नोटिस,19.72 लाख क्षतिपूर्ति देना होगा खरसिया। सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही बऱते जाने से महिला व बच्चे की मौत पर उसके पति ने खरसिया सिविल अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक सहित पांच लोगों के विरुद्ध उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया था। जिस पर फोरम नें इलाज में लापरवाही मानते हुए महिला चिकित्सक सहित सभी अनावेदकों को मानसिक क्षति पूर्ति सहित 19.72 लाख देने का आदेश जारी किया है। खरसिया के ग्राम घघरा निवासी भागवत प्रसाद राठौर की पत्नी शशि कला…
जोगी ने हिमाचल में मनाया जन्मदिन
जोगी ने हिमाचल में मनाया जन्मदिन रायपुर। छत्तीसगढ़ में बयान जारी किया गया कि जन्मदिन नहीं मनायेंगे इसलिए कि नक्सल हत्या,श्रीलंका की घटना जैसे कई मामलों से वे आहत हैं। मितान दिवस के रूप में जोगी के समर्थकों ने सागौन बंगले में आयोजन किया। लेकिन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने केक काटा। इस दौरान अजीत जोगी के साथ उनकी पत्नी रेणु जोगी, बेटा अमित जोगी, बहू ऋचा जोगी और विधायक धर्मजीत सिंह साथ थें।
अपराधियों पर कार्यवाही होती है तो भाजपा कहती है बदलापुर – कांग्रेस
अपराधियों पर कार्यवाही होती है तो भाजपा कहती है बदलापुर – कांग्रेस रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के आधे मंत्री अग्रिम जमानत लेने घूम रहे हैं। भाजपा तो अपराधियों की पनाहगार है। 15 साल तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ में केवल दोहन किया है।आज जब कांग्रेस की सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करती है तब भाजपा बदलापुर के नाम से हल्ला करती है। प्रशासनिक अराजकता, लचर कानून व्यवस्था, बेखौफ अपराधी और भ्रष्टाचारियों पर कांग्रेस…
