चुनाव निपटा कर लौटे जवानों का कराया गया मनोरंजन रायपुर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद नक्सल क्षेत्र से चुनाव ड्यूटी में रायपुर पहुंचे पुलिस जवानों को बुधवार को राजधानी का एमएम फनसिटी और अम्बुजा मॉल में घुमाया गया।नक्सल क्षेत्र के जिला बीजापुर और नारायणपुर से चुनाव ड्यूटी में रायपुर पहुंचे सहायक आरक्षकों ने शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न करवाया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद 230 सहायक आरक्षकों को शहरी मनोरंजन का लुत्फ उठाने के लिए एमएम फनसिटी और अम्बुजा मॉल में घुमाया गया। इस दौरान जवान काफी…
दिन: 24 अप्रैल 2019
सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने मतदाता 26 तक भेज सकते हैं प्रविष्टि
सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने मतदाता 26 तक भेज सकते हैं प्रविष्टि रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत मतदाताओं को प्रोत्साहित करने आयोजित की गई सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल तक मतदाता अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। 23 अप्रैल को प्रदेश में तीसरे चरण के लिए सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। तीनों चरणों में सभी मतदान केन्द्रों में वोटर सेल्फी जोन स्थापित किए गए थे। प्रतियोगिता में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 25 उत्कृष्ट सेल्फियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें उन्हीं सेल्फियों को शामिल…
डा.पुनीत गुप्ता की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
डा.पुनीत गुप्ता की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित बिलासपुर। हाईकोर्ट ने डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में दर्ज एफआईआर के बाद अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। डॉ गुप्ता के खिलाफ डीकेएस अस्पताल में उपकरण खरीदी को लेकर पचास करोड़ की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गोलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। इस मामले में गुप्ता ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगायी थी। बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए फैसले को सुरक्षित…
देवांगन ने कथित आडियो मामले में दर्ज कराई शिकायत
देवांगन ने कथित आडियो मामले में दर्ज कराई शिकायत रायपुर। जोगी कांग्रेस के नेता डा.ओमप्रकाश देवांगन ने कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. देवांगन ने यह शिकायत सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल करके उनकी छवि धूमिल करने को लेकर की है. पुलिस ने मामले में शिकायत पत्र लेकर जांच करने की बता कही है. दरअसल सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल किया जा रहा था, जिसमें विशाल शर्मा किसी से कह रहा था कि देवांगन ने कांग्रेस प्रत्याशी से 50 लाख रुपए…
नियमों का नहीं किया पालन,नर्सिंग होम में ताला लगाने की तैयारी
नियमों का नहीं किया पालन,नर्सिंग होम में ताला लगाने की तैयारी राजनांदगांव। जय तुलसी नर्सिंग होम को सील करने के लिए निगम की एक टीम अस्पताल में पहुंचकर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि जय तुलसी नर्सिंग होम में लगातार मेडिकल नियमों का माखौल उड़ाया जा रहा था। कई बार निगम प्रशासन की ओर से उपयोग के बाद मेडिकल सामानों के अपशिष्ट को उचित तरीके से नष्ट करने के लिए नर्सिंग होम की संचालिका को हिदायत दी गई। बार-बार ताकिद किए जाने के बावजूद…
रातभर चली स्ट्रांग रूम सील करने की कार्यवाही
रातभर चली स्ट्रांग रूम सील करने की कार्यवाही बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.संजय अलंग की मौजूदगी में बीती रात 6 विधानसभाओं की ई.वी.एम., कंट्रोल यूनिट और वी.वी.पैट को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी स्थित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। स्ट्रांग रूम में रखने के बाद कलेक्टर, प्रेक्षक, संबंधित विधानसभा के असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और प्रत्याशियों के अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। 6 विधानसभाओं की मशीनों के देर रात तक जमा होने के बाद…
लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में सेवा प्रदान करें – खलखो
लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में सेवा प्रदान करें – खलखो जगदलपुर। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य शासन की प्राथमिकता का विषय है और आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना कानूनी बाध्यता भी है। खलखो ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में आवेदक को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने पर जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी को प्रतिदिन एक सौ रूपए के मान…
तीन पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
तीन पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जशपुरनगर। जशपुर जिले के कोतबा नगरपंचायत स्थित तीन मतदान केन्द्रों में मतदान के समय तीन मतदाताओं द्वारा बैलेट यूनिट से मतदान करते अपने मोबाईल से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पत्थलगांव ने तीनों मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। ज्ञातव्य है कि 23 अपै्रल को मतदान के दिन कोतबा के मतदान केन्द्र क्रमांक 265, 266 एवं 268 में वोटिंग के…
फूड पॉइजनिंग पीडि़तों का हुआ उपचार
फूड पॉइजनिंग पीडि़तों का हुआ उपचार अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. सिसोदिया द्वारा सीतापुर जनपद अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र डांगबुड़ा पहुंचकर फूड पॉइजनिंग के संबंध में आवश्यक प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी एवं संवदेना के साथ प्रभावितों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विवाह समारोह में भोजन करने के पश्चात कुछ लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। जाँच के दौरान गुलाब जामुन, हडि़या शराब और…
कलेक्टर द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त
कलेक्टर द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के लिए सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, स्वीप, मीडिया सेल एवं वाहन व्यवस्था से जुड़े नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले ऐसे समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित…
