आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 5 गिरफ्तार रायपुर। पंडरी व सिविल लाइन पुलिस के टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में दबिश देकर 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 16 नग मोबाइल, 2 नग लेपटाप, एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, नकदी 94200 सहित करोड़ों रूपए के सट्टा पट्टी जब्त किए है। बीती रात पंडरी थाना पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमन नगर मोवा निवासी गिरधारी लाल वर्मा के घर में दबिश दिया तो वहां गिरधारी अपने तीन दोस्त सुमीत खेमका, प्रिंसु…
दिन: 14 अप्रैल 2019
फोटो पहचान पत्र के तौर पर मतदाता पर्ची नहीं होगी मान्य
फोटो पहचान पत्र के तौर पर मतदाता पर्ची नहीं होगी मान्य रायपुर। लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता पर्ची (वोटर स्लीप) के साथ अपने पहचान का एक और दस्तावेज साथ रखना होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अपने निर्देश में कहा है कि मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) के अलावा 11 अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…
व्यय लेखा के संबंध में तीन उम्मीदवारों को नोटिस जारी
व्यय लेखा के संबंध में तीन उम्मीदवारों को नोटिस जारी राजनांदगांव। रिटर्निंग ऑफिसर एवं कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने दैनिक निर्वाचन व्यय रजिस्टर के द्वितीय निरीक्षण के बाद लोकसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों को व्यय लेखा के संबंध में नोटिस जारी किया है। कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री भोलाराम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री संतोष पांडे को दैनिक निर्वाचन व्यय रजिस्टर एवं छाया प्रेक्षण रजिस्टर में भिन्नता के कारण नोटिस दिया गया है। इन दोनों प्रत्याशियों के…
पाम संडे पर मसीही समाज के लोगों ने निकाली रैली
हाथियों का झुंड दूसरी बार राजधानी के समीप पहुंचा
हाथियों का झुंड दूसरी बार राजधानी के समीप पहुंचा रायपुर। यह दूसरी बार है जब हाथियों का एक बड़ा समूह राजधानी के चंद किलोमीटर दूरी तक दस्तक दे चुके हैं। जैसे ही रविवार सुबह लोगों को इसकी खबर मिली दिन भर यह विषय चर्चा का केन्द्र बना रहा। आखिर इतनी नजदीक तकवे धमक कैसे दे रहे हैं?जशपुर-सरगुजा इलाके में तो अब तक उन्होने हाथियों के पहुंचने की खबर सुन रखी थी। आसपास के ग्रामीण इसके बाद से लगातार दहशत में हैं। आरंग चंदखुरी के फरफौद, बरसा, अकोली गांव में जंगली…
पीला चावल लेकर दे रहे हैं मोदी की सभा के लिए न्यौता
पीला चावल लेकर दे रहे हैं मोदी की सभा के लिए न्यौता कोरबा। चुनाव है कुछ भी हो सकता है,कुछ भी कर सकते हैं और यह है राजनीतिक रंग। कोरबा में पार्टी कार्यकर्ता हाथ में पीला चावल और निमंत्रण पत्र के रूप में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे का पम्प्लेट देकर लोगों से 16 तारीख को पीएम को सुनने और 23 अप्रैल को बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में किसी भी शुभ कार्य के लिए आमंत्रण देने के लिए पीला चावल देने की…
आठवां वचन मतदान का,अनूठी शादी में सैकड़ों बने गवाह
आठवां वचन मतदान का,अनूठी शादी में सैकड़ों बने गवाह बालोद। यूं तो शादी हिंदू रीति-रिवाजों में सात वचनों के साथ पूरी होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक शादी आठ वचनों के साथ पूर्ण हुई। छत्तीसगढ़ में ये अनूठी शादी हुई बालोद में जहां शादी के सात वचनों के साथ आठवां वचन 100 प्रतिशत मतदान का लिया गया। बालोद में इस अनूठी शादी के मेहमान भी इस शामिल होकर बेहद हैरान थे जहां शादी में स्वागत से लेकर खानपान और कार्यक्रम स्थल तक में 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प और शपथ…
20 मार्च की घटना पर नक्सलियों ने मांगी माफी
20 मार्च की घटना पर नक्सलियों ने मांगी माफी बीजापुर। पिछले माह 20 मार्च को ग्रामीणों से भरे बोलेरो को नक्सलियों ने गलती से उड़ाया था। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गफलत की वजह से ये घटना हुई थी। जिस बोलेरो को उड़ाया गया, नक्सलियों को शक था कि उसमें पुलिसकर्मी सवार हैं जबकि उस गाड़ी में ग्रामीण सवार थे, जो मेला देखकर वापस आ रहे थे। दरअसल बीजापुर दक्षिण बस्तर के नैमेड और कोंडापल्ली के बीच 20 मार्च की रात को नक्सलियों ने एक बोलेरो को…
जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल राजिम। राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल ने महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी धनेंद्र साहू के प्रचार में छुरा अंचल के गिधनी पाठ में दर्शन कर ग्राम जरगांव, रवेली, तिलाईदादर, सारागांव, पिपराही, कोसमबूढ़ा, बोडराबांधा गांव में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्राम कोसमबुड़ा में जोगी कांग्रेस के किसान मोर्चा के अध्यक्ष बस्तर आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष कौशल ठाकुर एवं पिपराही में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख…
वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया
वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया रायपुर। आमतौर पर शांत और शालीन स्वभाव के पहचाने जाने वाले कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का बयान काफी गंभीर था जब पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा सवाल दागा कि आखिर घपलेबाज दामाद को कहां भगा दिया। जनसेवा के केन्द्र डीकेएस के नाम पर खुद का सेवा कर लिया और चौकीदारों ने ही चोर को भगाने में मदद की। उन्होंने कहा कि अपने दामाद को कहां भगा दिया रमन सिंह चौकीदार ने? इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने…
