याचिका संशोधित कर पेश करने का आदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति और उनके द्वारा जांच के लिए गठित की गई एसआईटी व ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर छजकां प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और धरमजीत सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका संशोधित कर पेश करने का आदेश दिया है. बुधवार को मामले में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में महाअधिवक्ता कनक तिवारी ने प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति पर शासन की तरफ से जवाब पेश किया. उन्होंने कहा कि यूपीएससी से अनुमोदन…
दिन: 10 अप्रैल 2019
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में कल मंगलवार 9 अपै्रल से मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रथम दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के 19 अधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया है। सूचना पत्र मिलते ही लौटती डाक से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि बिना सूचना…
कलेक्टर ने मतदान दल के प्रशिक्षण केन्द्र चांपा का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने मतदान दल के प्रशिक्षण केन्द्र चांपा का निरीक्षण किया जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज चांपा के लायंस स्कूल में मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्र्रिशक्षणार्थियों से कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर गंभीर रहें। ईव्हीएम मशीन का हेंण्ड्स आन प्रशिक्षण जरूर करें, जिससे मतदान दिवस के दिन पूरे आत्म विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं अवश्य मिले। इसके…
भीमा मंडावी हुए पंचतत्व में विलीन,काफी संख्या में पहुंचे लोग
भीमा मंडावी हुए पंचतत्व में विलीन,काफी संख्या में पहुंचे लोग दंतेवाड़ा। नक्सली हमले में शहीद हुए भाजपा विधायक भीमा मंडावी के पार्थिव शरीर का गृहग्राम गदापाल में अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय पुत्र खिरेन्द्र मंडावी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए, जिन्होंने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। भीमा मंडावी के अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदानसिंह,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित…
मधुशाला पहुंचने से पहले ही पलट गई वाहन
मधुशाला पहुंचने से पहले ही पलट गई वाहन खरसिया। बुधवार सुबह शराब लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही माजदा गाड़ी ग्राम बोतल्दा के पास सड़क से नीचे उतर गई। जिससे कई शराब की पेटियां फूट गई। बाद में माजदा से शराब की पेटियों को ट्रैक्टर के माध्यम से दूसरी जगह ले जाया गया। शराब से भरी गाड़ी के इस तरह दुर्घटनाग्रस्त से वहां भीड़ लग गई और कुछ लोग शराब पाने में सफल हो गए।तड़के बिलासपुर से आ रही 407 माजदा- सीजी04,एलएलडब्ल्यू 2271 शराब से भरी गाड़ी रायगढ़…
मेटापाल मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई स्वीकारा
मेटापाल मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई स्वीकारा बिलासपुर। मेटापाल में सुरक्षा बलों की गोली से 13 वर्षीय बालक की दो साल पहले हुई मौत के मामले में खारिज याचिका को सुनवाई के लिए कोर्ट ने फिर से स्वीकार कर लिया है। बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों पर आरोप लगा था कि बीजापुर जिले के गंगलूर थाना क्षेत्र के ग्राम मेटापाल से एक 13 वर्ष के बालक सोमारू पोट्टाम को 16 दिसंबर 2016 वे उठाकर ले गये थे, बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीयूसीएल ने 23 दिसंबर…
मरवाही टीआई व पुलिस के खिलाफ एफआईआर
मरवाही टीआई व पुलिस के खिलाफ एफआईआर बिलासपुर। मरवाही के कुम्हारी गांव के चंद्रिका तिवारी की पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत के मामले में पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर से मदद मांगने से रविवार को थानेदार को गुस्सा आ गया। उसने प्रौढ़ को लॉकअप में बंद कर रातभर लात घूंसे और लाठियों से पीटा, पिटवाया। उसके बाद जख्मी ग्रामीण को दिन भर कोर्ट में घिसटने भेज दिया। दोपहर बाद तक कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई,तबियत काबू…
सिद्धू-सिंहदेव करेंगे चुनाव प्रचार
सिद्धू-सिंहदेव करेंगे चुनाव प्रचार रायपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मंत्री टीएस सिंहदेव और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कल छग में दूसरे चरण के लिए कई अलग-अलग जिलों में चुनावी दौरा करेंगे। दोनों एक साथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.निजी हेलीकाप्टर से कल सुबह 11 बजे पुलिस लाईन स्थित रायपुर हेलीपैड पहुंचेंगे. जिला- मुंगेली के बालापुर और 11.30 बजे आमसभा ,राजनांदगांव के डोंगरगांव में 1 बजे सभा करेंगे, बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ में 2.30 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. महासमुंद के सराईपाली में 4 बजे आयोजित सभा…
स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत
स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत कटघोरा। कटघोरा ब्लॉक के कोनकोना गांव के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना बांगों थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक तीन लोग एक ही बाइक में सवार होकर निकले थे. तभी एक तेज रफ़्तार स्कार्पियों ने पीछे से बाइक सीजी-12, एटी 1916 को टक्कर मार…
प्रश्न पत्र में हुई त्रुटियां, दिया जाएगा बोनस अंक
प्रश्न पत्र में हुई त्रुटियां, दिया जाएगा बोनस अंक रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में कई गलतियां हुई है. इसके लिए छात्रों को बोनस अंक दिया जाएगा. 12 वीं के लेखा शास्त्र में त्रुटि प्रश्न के लिए 4 अंक बोनस और 10वीं के विज्ञान के सेट ए का प्रश्न क्रमांक एक में दो विकल्प सहीं है. इसके लिए निर्धारित किया गया है कि उत्तर में दोनों विकल्प पर निर्धारित नंबर दिया जाएगा. माशिमं के सचिव वीके गोयल ने बताया कि कुछ त्रुटियां…
