कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं मजबुर सरकार बनाने के लिए, हम चुनाव लड़ रहे हैं मजबूत सरकार बनाने के लिए : PM मोदी रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है इसलिए नामदार (राहुल गांधी) सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हथौद गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को ‘‘ढकोसला पत्र’’ बताया और कहा कि सीमा पर लड़ रहे जवानों की कांग्रेस को परवाह नहीं है। उन्होंने…
दिन: 6 अप्रैल 2019
रमन आज व कल बस्तर दौरे पर
रमन आज व कल बस्तर दौरे पर रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 7 और 8 अप्रैल को बस्तर के विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेंगे। 7 अप्रैल को 11 बजे स्वामीविवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा डॉ. सिंह जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। 11.40 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से निकलकर जिला भाजपा कार्यालय 11.50 बजे पहुंचेंगे। 12.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय जगलपुर से सड़क मार्ग द्वारा किलेपाल वि.ख. बस्तानार जिला बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे। किलेपाल वि.खं. बस्तानार जिला बस्तर 1 बजे पहुंचकर आम सभा को संबोधित…
भाजपा प्रदेश प्रभारी आज कोरबा दौरे पर
भाजपा प्रदेश प्रभारी आज कोरबा दौरे पर रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मुड़ापारा हेलिपेड कोरबा जिला कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 10.45 बजे कोरबा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुड़ापारा कोरबा से प्रस्थान कर 2.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। संध्या कालीन बैठक एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। 8 अप्रैल को प्रात: 10 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय महासमुंद प्रस्थान करेंगे।…
ठेकेदार की हत्या,मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
ठेकेदार की हत्या,मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार रायपुर। लेनदेन को लेकर ग्राम मोखला में सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या कर दी। मामले में आरंग पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चिंतामणी चंद्राकर ग्राम मोखला में ईटाभट्टी चलाने का काम करता था। मृतक चिंतामणी ने गांव के सरपंच सेवाराम को ईट बेचा था, जिसका 12 हजार रुपए बकाया था। इसी पैसे को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे सेवाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिंतामणी से…
नान घोटाले मामले में 8 से 11 अप्रैल तक रोज होंगे 5 गवाहों का बयान
नान घोटाले मामले में 8 से 11 अप्रैल तक रोज होंगे 5 गवाहों का बयान रायपुर। प्रदेश के चर्चित नान घोटाले मामले में रोजाना 5 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए सभी 20 गवाहों को नोटिस भेजकर 8 से 11 अप्रैल तक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। ईओडब्ल्यू ने नान घोटाले की जांच करने के बाद स्पेशल कोर्ट में करीब 317 गवाहों की सूची सौंपी गई है। पहली सूची में 213 और दूसरी सूची में 104 लोगों के नाम बताए जा रहे है। इसमें से…
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,एक की मौत
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,एक की मौत दुर्ग। अंजोरा पुलिस चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम महमरा स्थित रजा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 4 महिला झुलस गई थीं। चारों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। गत गुरुवार को रजा पटाखा फैक्ट्री में महिलाएं बारूद को कुटने का काम कर रही थी तभी अचानक चिंगारी निकला और विस्फोट हुआ। इससे वहां पर काम…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार-भाठांपारा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहु, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ एस भारतीदासन, आईजी श्री अजय यादव ने शासकीय पॉलिटेक्निक भवन में लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए बनाए गए ड्राइंग का अवलोकन किया व विधानसभावार मतगणना कक्ष व इव्हीएम कक्ष का भी निरीक्षण किया। साहु ने मतदान दलों को मतदान सामाग्री वितरण, मतदान पश्चात मतदान सामाग्री प्राप्त करने एवं मतगणना दिवस की तैयारी…
मतदान के लिए श्रमिको/कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश
मतदान के लिए श्रमिको/कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश जांजगीर-चांपा। कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के तहत अंतर्गत आने वाले सभी कारखानो/संस्थाओं में कार्यरत श्रमिको/कर्मचारियों के लिए मतदान दिवस मंगलवार 23 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। श्रम पदाधिकारी श्री व्ही के पटेल ने बताया कि कारखाना/संस्थाओं में कार्यरत श्रमिक/कर्मचारी मताधिकार से वंचित न हो, इसके लिए यह अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे संस्थान जहंा सप्ताह के सातो दिन कार्य किया जाता है, वहां प्रथम व द्वितीय पाली में दो-दो घंटे का अवकाश मतदान के…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न जांजगीर-चांपा। जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जिले के सभी विकासखण्ड के 16 परीक्षा केन्द्रों में आज संपन्न हो गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा के सफल संचालन और नकल की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दल का गठन और प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त किया गया था।
