भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण

भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश सुरक्षित हाथों में है। सीतारमण पाकिस्तान का ड्रोन दिखने के बाद सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान फौरन रवाना करने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं यह आश्वासन देना चाहती हूं कि…

मौका मिला तो केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देंगे, मायावती ने PM बनने की महत्वाकांक्षा का दिया संकेत

मौका मिला तो केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देंगे, मायावती ने PM बनने की महत्वाकांक्षा का दिया संकेत विशाखापत्तनम। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा का संकेत देते हुये बुधवार को कहा कि अगर अवसर मिलता है तो वह केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मिले अनुभव का प्रयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि वह चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अधिक अनुभव है। मैं इस तजुर्बे का इस्तेमाल…

मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन

मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन जयपुर । केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मुझे जातियों में नहीं बांटा जा सकता मै सैनिक हूं, देश का हूं और हमेशा देश का ही रहूंगा। यह बात उन्होंने विराटनगर और कोटपूतली में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता ऐसी जिसमें एक परिवार की गुलामी और चार-चार पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त। अपनी इसी मानसिकता के कारण आज पूरा विपक्ष देश को तोड़ने, विभाजन…

सी हॉक हेलीकॉप्टर होगा सेना में शामिल, चीन को महासागर में भी मिलेगी चुनौती

सी हॉक हेलीकॉप्टर होगा सेना में शामिल, चीन को महासागर में भी मिलेगी चुनौती वाशिंगटन। हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों के गोते लगाने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब भारत भी अपनी ताकत दिखाएगा। भारतीय नौसेना को नई ताकत मिलने जा रही है। अमेरिका भारत को रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर देने जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच यह नई डील 2.6 अरब डॉलर की होगी और 24 बहुउपयोगी मल्टीरोल एमएच 60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर भारत आएंगे। सी हॉक हेलीकॉप्टर सतह और पनडुब्बी भेदी युद्धक अभियानों…

कांग्रेस का ढकोसला पत्र भारत तेरे टुकड़े होंगे नारा लगाने वालों का साजिश पत्र है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस का ढकोसला पत्र ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारा लगाने वालों का साजिश पत्र है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिलिगुड़ी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र ढकोसलापत्र है। 23 मई ढकोसलापत्र की एक्सपाइरी डेट है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर गरीबों को घर और शौचालय देना गुनाह है, तो ये गुनाह मैंने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5 वर्ष पहले किसी ने सोचा था क्या कि गरीबों को 10% आरक्षण मिलेगा लेकिन नामुमकिन अब मुमकिन है। उन्होंने…

अंगुली में नीली स्याही दिखाकर अस्पताल के बिल में छूट पाएंगे मरीज

अंगुली में नीली स्याही दिखाकर अस्पताल के बिल में छूट पाएंगे मरीज रायपुर। जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने संचालित मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होते हुए न्यू राजेंद्र नगर स्थित साईबाबा महिला हास्पीटल व फाफाडीह स्थित साईबाबा नेत्र चिकित्सालय आगामी 23 अप्रेल को मतदान करने वाले सभी मरीजों को आगामी 15 मई 2019 तक हर तरह के उपचार में 10 प्रतिशत तक विशेष छूट प्रदान करेगा। हास्पिटल की डायरेक्टर डा. स्वाति महोबिया ने स्वयं यह अभिनव पहल करते हूए स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह…

ग्रेंड केबल घोटाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेंड केबल घोटाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने ग्रेंड केबल नेटवर्क में हुए 2 करोड़ 22 लाख रुपए के घोटाले मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष पांडे और राजेश खन्ना है। इस मामले में शामिल 19 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 120बी, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।

खड़ी ट्रक से 5 टन सरिया पार, रिपोर्ट दर्ज

खड़ी ट्रक से 5 टन सरिया पार, रिपोर्ट दर्ज रायपुर। हनुमान लोहा कंपनी के सामने खड़ी ट्रक में लोड 5 टन सरिया चोरी किये जाने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खुसीर्पार जिला दुर्ग निवासी उमाशंकर साहू 46 वर्ष पिता स्व.पुरुषोत्तम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 मार्च से 1 मार्च के बीच किसी चोर ने हनुमान मंदिर लोहा कंपनी के सामने सरिया से भरा ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेसी/1963 में लोड 5 टन सौ किलो सरिया अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये…

कोरबा में बसपा के परमीत ने किया नामांकन

कोरबा में बसपा के परमीत ने किया नामांकन कोरबा। बसपा ने राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। कोरबा लोकसभा सीट से पार्टी के नेता परमीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। परमीत ने अपना नामांकन दाखिल किया। जकांछ ने बसपा उम्मीदवारों के लिए सभी सीटें छोड़ दी हैं और अब जोगी भी चुनाव मैदान से बाहर हैं।

नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार सरायपाली। ग्राम लंबर के बाजार में नकली नोट खपाते हुए दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने चार हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हंै। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जाता है कि इस मामले का मुख्य सरगना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने प्रदीप मिंज बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लंबर के बाजार में कुछ लोग नकली…