अगर आप मेरे साथ खड़े नहीं होते तो मैं राष्ट्रहित में कड़े फैसले नहीं ले पाता : PM मोदी सिकंदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच सालों में कर नहीं बढ़ाए लेकिन इससे विकास की गति धीमी नहीं हुई। उन्होंने ईमानदार करदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं को लागू करना, ऐसे ही लोगों की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने आंध्रप्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया। शुक्रवार के बाद से राज्य में दूसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू…
दिन: 1 अप्रैल 2019
तेज प्रताप ने बनाया लालू-राबड़ी मोर्चा, बोले-सारण सीट से मैं खुद लडूंगा चुनाव
तेज प्रताप ने बनाया ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’, बोले-सारण सीट से मैं खुद लडूंगा चुनाव पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार शाम को बगावत करते हुए नये मोर्चे ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’ की घोषणा की। तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सारण से उनकी मां राबड़ी देवी चुनाव लड़ेंगी और यदि वे नहीं लड़ी तो मैं स्वयं यहां से चुनावी मैदान में उतरूंगा। तेज प्रताप ने कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं।…
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली राहत, सशर्त अग्रिम जमानत
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली राहत, सशर्त अग्रिम जमानत नई दिल्ली। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अग्रिम जमानत मिल गई है। वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा को भी इस मामले में अग्रिम जमानत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने वाड्रा को अग्रिम जमानत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि वह कोर्ट के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देगा। कोर्ट ने कहा कि वाड्रा और मनोज अरोड़ा को अग्रिम जमानत के लिए 5 लाख रुपए का…
अमित शाह ने कसा CM नवीन पटनायक पर तंज, 19 सालों में नहीं सीख पाए उड़िया भाषा
अमित शाह ने कसा CM नवीन पटनायक पर तंज, 19 सालों में नहीं सीख पाए उड़िया भाषा भुवनेश्वर। चुनावी राज्य के ओडिशा के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उड़िया भाषा के बहाने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पटनायक 19 साल में उड़िया नहीं सीख सके। जनता को इस बार उड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री चुनना चाहिए। शाह ने आरोप लगाया कि पटनायक ने पश्चिम और मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। शाह ने गजपति में चुनावी जनसभा…
फेसबुक ने कांग्रेस से जुडे 687 पेज हटाए, फेक अकाउंट बना कर रहे थे पोस्ट
फेसबुक ने कांग्रेस से जुडे 687 पेज हटाए, फेक अकाउंट बना कर रहे थे पोस्ट नई दिल्ली। आम चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेजों को अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया है। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि ‘अप्रमाणिक व्यवहार’ के चलते देश की मुख्य विपक्षी पार्टी से जुड़े इन पेजों को हटा दिया गया है। फेसबुक ने संभवत: पहली बार ऐसी कार्रवाई की है। जो किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े पन्नों को हटा दिया गया है। फेसबुक ने…
फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के 103 पेज हटाए, फैला रहे थे भारत के बारे में भ्रामक जानकारी
फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के 103 पेज हटाए, फैला रहे थे भारत के बारे में भ्रामक जानकारी इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना प्रोपेगेंडा के लिए जिन फेसबुक पेजों का इस्तेमाल करती है उनमें से कई को हटा दिया गया है। फेसबुक ने पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क शाखा अधिकारियों से जुड़े 103 पेजों, समूहों और खातों को हटाने की कार्रवाई की है। कंपनी ने कहा, ‘इंस्टाग्राम-फेसबुक पर ऐसे पेज बंद किए गए हैं जो पाक राजनीति, वहां के राजनेताओं और भारत सरकार समेत पाक सेना के बारे में सूचनाएं देते रहे हैं।’ दिग्गज…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज रेडियो पर लोगों से सीधे जुड़ेंगे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज रेडियो पर लोगों से सीधे जुड़ेंगे रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू 02 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगे। वे आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र पर सवेरे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रोताओं के सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे। कोई भी श्रोता उनसे फोन नंबर 0771-2430501, 0771-2430502 और 0771-2430503 पर फोन कर प्रश्न पूछ सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…
EMISAT उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर मोदी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई
EMISAT उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर मोदी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई वर्धा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रक्षेपण इसरो के लिए ऐतिहासिक पल है। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ान भरने के बाद पीएसएलवी ने भारत के एमीसैट उपग्रह और 28 विदेशी नैनो उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया।
भारत के EMISAT और 28 विदेशी उपग्रह PSLVC45 का सफल प्रक्षेपण
भारत के EMISAT और 28 विदेशी उपग्रह PSLVC45 का सफल प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा। भारत के एमीसैट उपग्रह के साथ विदेशी ग्राहकों के 28 नैनो उपग्रह लेकर जा रहे इसरो के पीएसएलवी सी45 का सोमवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया गया और उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। 27 घंटे की गिनती खत्म होने के बाद इसरो के विश्वसनीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-क्यूएल के नए प्रकार करीब 50 मीटर लंबे रॉकेट का यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोट अंतरिक्ष केंद्र से सुबह नौ बजकर 27 मिनट…
सुप्रीम कोर्ट ने असम चीफ जस्टिस को दिया हाजिर होने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने असम चीफ जस्टिस को दिया हाजिर होने का आदेश नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को असम में विदेशी लोगों की हिरासत से जुड़े एक मामले में अधिकारियों के पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखाने पर अप्रसन्नता प्रकट की और राज्य के मुख्य सचिव को उसके समक्ष आठ अप्रैल को पेश होने का निर्देश जारी किया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने असम सरकार द्वारा दायर एक हलफनामे को ‘फ़िज़ूल की कवायद’ बताते हुए कहा कि वे यह जानना चाहते हैं कि जिन लोगों को…
