शराब की सनक में दोस्तों ने ही ले ली दोस्त की जान रायपुर। राजधानी में युवक की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने 24 घंटे की भीतर सुलझा ली। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि युवक का दोस्त ही था। शराब की सनक में दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे को मौत के घाट उतारा था। इससे पहले सोमवार की सुबह पुलिस को कचना हाउसिंग बोर्ड में युवक की मर्डर की जानकारी मिली थी। तफ्तीश में पता चला कि युवक की ये लाश पांच दिन पुरानी है। युवक शराब का आदी था, लिहाजा पुलिस…
महीना: मार्च 2019
औद्योगिक केंद्रों में नहीं है स्वास्थ्य केंद्र, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
औद्योगिक केंद्रों में नहीं है स्वास्थ्य केंद्र, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य में संचालित औद्योगिक केंद्रों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत पर फटकार लगाई है। केंद्रों से तीन सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। दरअसल बिरगांव निवासी लक्ष्मीनारायण देवांगन और कोरबा के रहने वाले अमरनाथ अग्रवाल की याचिका पर चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी और जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन ने ये आदेश दिया है। जनहित याचिका में प्रदेश के किसी भी औद्योगिक केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने का जिक्र है। आरोप…
कपड़े और खिलौने की गोदाम में लगी आग
कपड़े और खिलौने की गोदाम में लगी आग बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसें तापमान बढ़ रहा है वैसे ही आगजनी की घटनाएं भी तेजी से बढ रही है, बिलासपुर के तखतपुर शहर में रम्मी मार्केट में एक कपड़े और खिलौने के गोदाम में सोमवार की देर शाम भीषण आग लग गई. जिसमें दुकान की दूसरी मंजिल पर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. अज्ञात कारणों से लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी…
पीएससी के छात्रों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीएससी के छात्रों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार रायपुर। सिलेबस में बदलाव और मुख्य परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग को लेकर लोकसेवा आयोग के सामने पीएससी के छात्र छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया.आयोग के अध्यक्ष पिस्दा को भी हटाने की मांग को लेकर छात्र जमकर नारेबाजी करते दिखे. प्रदर्शन की अनुमति नही होने के चलते प्रदर्शनकारियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विनयशील ने कहा कि छात्रों की मांग पर सिलेबस का बदलाव करना था.लेकिन आधे अधूरे तरीके से बदलाव किया…
बसपा के तीन प्रत्याशी घोषित करते ही टूटा गठबंधन
बसपा के तीन प्रत्याशी घोषित करते ही टूटा गठबंधन रायपुर। जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है? यूं तो पहले से ही ये कयास लग रहे थे, लेकिन आज बसपा के तीन प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही ये सच सामने आ गया कि जोगी कांग्रेस और बसपा के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी ने जिन तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, उन सीटों के लिए जोगी कांग्रेस से किसी भी तरह की…
हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, पीएससी 2017 के डिप्टी कलेक्टर का एक पद रखें सुरक्षित
हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, पीएससी 2017 के डिप्टी कलेक्टर का एक पद रखें सुरक्षित बिलासपुर। हाईकोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए पीएससी 2017 में डिप्टी कलेक्टर का एक पद सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि पीएससी ने 2017 में राज्य सेवा के कुल 299 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें से 36 पद डिप्टी कलेक्टर के थे। इस परीक्षा में याचिकाकर्ता डॉ. राकेश अग्रवाल प्रतीक्षा सूची में पहले नंबर पर थे, उनका आरोप है कि हॉरीजेंटल रिजर्वेशन के नियम का सही तरीके से…
पुलिस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर
पुलिस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर राजनांदगांव। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके मध्यप्रदेश से लगे इलाके में आज सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस आईटीबीपी, बीएसएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली के शव को स्टेनगन के साथ बरामद किया है। घटना की पुष्टि करते हुए रेंज आईजी हिमांशु गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया गातापार थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगल में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मध्यप्रदेश पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ का संयुक्त सर्चिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़…
युवका ने किया आत्मदाह का प्रयास, टीआई के भी हाथ झुलसे
युवका ने किया आत्मदाह का प्रयास, टीआई के भी हाथ झुलसे रायपुर। धरसींवा थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने थाने के अंदर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने युवक को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं युवक को बचाने में टीआई के भी हाथ झुलस गए। वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक देव कुमार पेट्रोल लेकर शिकायत करने धरसींवा थाने पहुंचा था। लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने थाने के अंदर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के आग लगाते…
नक्सली इलाकों में कड़ी सुरक्षा में होगा चुनाव
नक्सली इलाकों में कड़ी सुरक्षा में होगा चुनाव रायपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराने के ऐलान में वामपंथी उग्रवाद व नक्सलवाद ग्रस्त राज्यों में अलग-अलग कई चरणों में चुनाव कराने का फैसला इसलिए किया है कि पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र तक फैले रेड कॉरिडोर पर लोकतंत्र का रेड कारपेट बिछाकर कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त के साथ चुनाव कराए जा सके। नक्सली चुनौती से निपटने की दिशा में विशेषज्ञों ने भी चुनाव आयोग की इस व्यवस्था को बेहतर करार दिया है।
मीडिया मॉनिटरिंग के गुर सीखेंगे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के इन्टर्नस
मीडिया मॉनिटरिंग के गुर सीखेंगे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के इन्टर्नस रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने कहा है कि मीडिया की भूमिका लोकतंत्र के इस महा-त्यौहार में बहुत अहम है, और उसकी निगरानी करना एक बड़ी चुनौती है। निगरानी प्रक्रिया को समझना और बारिकियों को जानना पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होगा। श्री साहू कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के इंटर्नशिप के विद्यार्थियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण-प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के चयनित 30 विद्यार्थी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मुख्य…
