कच्ची शराब के साथ 1 बंदी कसडोल। चौकी लवन द्वारा ग्राम चिरपोटा पुलिया पास बाइक से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी बिहारी जांगड़े पैंजनी चौकी लवन के कब्जे से गाड़ी के टंकी ऊपर में रखे बैग अंदर 5 नग पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली में कुल 25 लीटर हाथ भी शराब जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
महीना: मार्च 2019
संतोषी-निशा भोयर ने खिताब पर कब्जा जमाया
संतोषी-निशा भोयर ने खिताब पर कब्जा जमाया रायपुर। 16वीं राज्य स्तरीय महिला-पुरुष बॉडी बिल्डिंग में रायपुर की महिला बॉडी बिल्डर संतोषी मांझी ने खिताब पर कब्जा जमाया। संतोषी लगातार 2 बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं। बिकनी मॉडल स्पोर्टस फिजिक प्रतियोगिता में दुर्ग की निशा भोयर नेे मिस छग फिजिक का खिताब हासिल किया। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव मानिक ताम्रकार द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस बिलासपुर में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय महिला-पुुरुष बॉडी बिल्डिंग में पहली बार 15 महिला बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया।…
सामूहिक किन्नर विवाह पूर्व होगी हल्दी और मेंहदी की रस्म
सामूहिक किन्नर विवाह पूर्व होगी हल्दी और मेंहदी की रस्म रायपुर। चित्रग्राही फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के तत्वावधान में 30 मार्च को किन्नरों के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। हिन्दू रीति रिवाज से होने वाले सामूहिक विवाह के लिए निमंत्रण कार्ड छप चुका है तथा शहर के गणमान्यजन को आमंत्रित किया गया है। विदित हो कि सामूहिक विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कन्यादान करेंगे। विवाह पूर्व हल्दी, मेंहदी एवं संगीत की रस्म अदा की जाएगी। सदस्य-तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड एवं मितवा समिति अध्यक्ष विद्या…
कविता पोस्टर प्रदर्शनी तथा विचार गोष्ठी
कविता पोस्टर प्रदर्शनी तथा विचार गोष्ठी रायपुर। साझा सांस्कृतिक मोर्चा के तत्वावधान में विगत दिवस शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर महाकौशल कला वीथिका में कविता पोस्टर प्रदर्शनी तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रंगकर्मी अरूण काठोटे द्वारा निर्मित कविता पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के चर्चित कवि एवं लोकप्रिय गीतकार जीवन यदु ने किया। उन्होंने कहा कि बिंबों और रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त कविताएं व्यापक रूप में आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पाठक के मन मस्तिष्क पर यह गहरे अर्थों में दस्तक देती है।…
बीएसपी में हादसा,मजदूर का पैर कटा
बीएसपी में हादसा,मजदूर का पैर कटा भिलाई नगर। बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 में कल गैस कंटिग मशीन पर कार्य कर रहे ठेका श्रमिक पर एंगल गिरने से वह हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में ठेका श्रमिक निहाल का पैर कट गया, उसे आनन-फानन में उसे सेक्टर- 9 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में गैस कटिंग मशीन निचे गिर गयी थी जिसे निकालने के लिए रविवार को कई ठेका श्रमिक काम कर रहे…
जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव
जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव रायपुर। आखिरकार जोगी ने बिलासपुर व कोरबा से अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कोरवा से स्वंय अजीत जोगी और बिलासपुर से धर्मजीतसिंह चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दोनों ही विधायक हैं। बसपा के साथ गठबंधन रखते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था तब जोगी को पांच और बसपा को दो विधायकों से ही संतुष्ट होना पड़ा था। हालांकि प्रत्याशी घोषित करने में बसपा ने लोकसभा में अपनी मर्जी चलायी और एकतरफा नाम घोषित कर दिए ऐेसे में जोगी के पास सिवाय इन…
जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव
जोगी कोरबा और धर्मजीत बिलासपुर से लड़ेंगे चुनाव रायपुर। आखिरकार जोगी ने बिलासपुर व कोरबा से अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कोरवा से स्वंय अजीत जोगी और बिलासपुर से धर्मजीतसिंह चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दोनों ही विधायक हैं। बसपा के साथ गठबंधन रखते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था तब जोगी को पांच और बसपा को दो विधायकों से ही संतुष्ट होना पड़ा था। हालांकि प्रत्याशी घोषित करने में बसपा ने लोकसभा में अपनी मर्जी चलायी और एकतरफा नाम घोषित कर दिए ऐेसे में जोगी के पास सिवाय इन…
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत दुर्ग। आज दोपहर दुर्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर दुर्ग की तरफ से जा रहे थे। हादसा गुंडरदेही रोड के कोलिहापुरी धरमकांटा के करीब की है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौक हो गयी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा आज दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक चिंगरी के रहने वाले सुभाष दास मानिकपुरी और धायराम साहू भानपुरी के…
जिसने बयान दिया है वे ही बेहतर जवाब देंगे-रमन
जिसने बयान दिया है वे ही बेहतर जवाब देंगे-रमन रायपुर। भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए चल रही मैराथन बैठक के बाद पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचेे। इस दौरान उन्होंने मीडिया में बड़ा बयान दिया है। शनिवार को पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा दिए बयान पर प्रश्न पूछने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि जिसने बयान दिया है उनसे जवाब लिया जाए तो बेहतर होगा। वे श्रम मंत्री थे, वे बेहतर जवाब दे सकते हैं। गौरतलब है कि…
पूज्य सिंधी पंचायत ने मनाया जन्म दिवस
पूज्य सिंधी पंचायत ने मनाया जन्म दिवस राजनांदगांव। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस पर हेमू कालानी चौक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर हेमू कालानी के जीवन की घटनाओं पर गिरधारी पंजवानी, डॉ. करतार कंजवानी एवं अध्यक्ष अर्जुनदास पंजवानी द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन गंगवानी व आभार धन्यवाद ज्ञापित अमर लालवानी ने किया। कार्यक्रम में गुरमुख वाधवा, अशोक वाधवानी, दौलत रामचंदानी, गोबिंद सिंह, चेतन ललवानी, गिरधारी तलरेजा, अरुण दुलानी,…
