जीपीएस लगी हुई गाडि़यों का होगा फिटनेस रायपुर। प्रदेश में अब जिन गाडि़यों में जीपीएस सिस्टम नहीं लगी है उन गाडि़यों का 1 अप्रैल से फिटनेंस परीक्षण नहीं होगी। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब वह गाडि़यां शहर में नहीं चलेगी। क्योंकि आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस बगैर जीपीएस वाली गाडि़यों की जांच कर उन पर कार्रवाई करेंगे। परिवहन विभाग ने नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत 1 अप्रैल से बिना जीपीएस लगी हुई गाडि़यों में फिटनेस नहीं होगा। इसके लिए कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ ने…
महीना: मार्च 2019
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के 35 छात्र कैंपस प्लेसमेंट में चयनित
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के 35 छात्र कैंपस प्लेसमेंट में चयनित रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कुम्हारी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के 35 छात्रों का चयन विभिन्ना स्कूलों में टीचर्स के पद पर हुआ है। चयनित छात्रों को 3.20 लाख का पैकेज मिला है। संस्थान से मिली जानकारी के आधार पर एकदिवसीय कैंपस प्लेसमेंट में करीब 10 अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के मैनेजमेंट ने साक्षात्कार लिया। इनमें श्री इंटरनेशनल स्कूल, विश्व वेदांता स्कूल, मानसरोवर हायर सेकंडरी स्कूल, जीएसआइटी, व्हीएलएम इंग्लिश स्कूल आदि शामिल रहे। प्लमेंट कैंप…
मैं भी चौकीदार अभियान के अंतिम वोटर तक पहुंचेगी भाजपा
मैं भी चौकीदार अभियान के अंतिम वोटर तक पहुंचेगी भाजपा रायपुर। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा ने मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया है। 20 से 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में एक-एक वोटर तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। अभियान के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को शाम पांच बजे देशभर के 500 स्थानों के प्रबुद्धजन, युवा वोटर और समाज के अलग-अलग वर्ग के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ में सीधा संवाद के लिए बिलासपुर को चुना…
मोदी छह अप्रैल को आएंगे बालोद
मोदी छह अप्रैल को आएंगे बालोद बालोद। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को सुबह 11 बजे बालोद आएंगे। इसकी संगठनात्मक बैठक लेने के लिए पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कबीर मंदिर में हुई। लगभग तीन से चार लोकसभा के मध्य स्थल बालोद के आस-पास मैदानी जगह झलमला एवं हथैद का स्थल का निरीक्षण राजेश मूणत एवं भाजपा नेताओं…
माशिमं का मूल्यांकन शुरू, बोनस के पात्रों की सूची नहीं
माशिमं का मूल्यांकन शुरू, बोनस के पात्रों की सूची नहीं रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बोनस अंक देने के लिए सूची मांगी है। लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर माशिमं ने 31 मार्च तक सूची देना अनिवार्य किया है, लेकिन अभी तक बोर्ड के पास सूची नहीं पहुंची है। इधर बोर्ड ने परीक्षाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है।
आरटीई में आवेदन भरने के लिए भटक रहे पालक
आरटीई में आवेदन भरने के लिए भटक रहे पालक रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं, लेकिन पालकों को सुविधा के अभाव में भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिन-जिन नोडल स्कूलों में आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए जिला प्रशासन ने कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात किया है, वे अपने हिसाब से टाइम दे रहे हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया के बाद एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। 25 अप्रैल तक लॉटरी…
38 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद
38 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद धमतरी। कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में आबकारी टीम द्वारा अवैध मदिरा विनिर्माण/धारण/संग्रहण/विक्रय/परिवहन के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उपनिरीक्षक श्री पारेश्वर मांझी ने सघन गस्त के दौरान ग्राम-रामपुर (भखारा) के पास नहर किनारे एक जरिकेन में रखे 38 लीटर महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत् प्रकरण बनाया। इस दौरान आबकारी आरक्षक श्री महेश कुमार साहू और श्री राजेन्द्र बांधे भी उपस्थित रहे।
कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ध्यान में आया है कि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा उप अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार…
इंस्टाग्राम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सिद्धांत सम्मानित
इंस्टाग्राम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सिद्धांत सम्मानित रायपुर। स्वीप के अन्तर्गत, मोर रायपुर वोट रायपुर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा सोशल मीडिया में जागरूकता हेतु, इंस्टाग्राम में एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता के लिए इंस्टाग्राम में फोटोग्राफ आमंत्रित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में रायपुर के युवा सिद्धांत जैन ने एक फोटो इंस्टाग्राम में हैशटैग कर शेयर किया था। आज स्वीप अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत सी ई ओ, जिला स्वीप नोडल…
बी.एड. करने वाले विभागीय प्रशिक्षार्थियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने संबंधी निर्देश
बी.एड. करने वाले विभागीय प्रशिक्षार्थियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने संबंधी निर्देश अम्बिकापुर। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने बताया है कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, जांजगीर-चाम्पा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा एवं मुंगेली में अध्ययनरत् बी.एड. विभागीय प्रशिक्षार्थियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टर को प्रकरणों पर लोकसभा निर्वाचन-2019 से मुक्त रखे जाने संबंधी कार्यवाही कर की गई कार्यवाही से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को अवगत कराने कहा है।
