इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक नहीं हो सकता : सुब्रत साहू

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक नहीं हो सकता : सुब्रत साहू रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने अध्ययन भ्रमण में निर्वाचन कार्यालय आए इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.व्ही.एम.) हैक नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि ई.व्ही.एम. हैक करने संबंधी बयान व तथ्य महज अफवाह है। भारत निर्वाचन आयोग ई.व्ही.एम. हैक कर प्रूफ करने वालों के लिए 10 लाख रूपए ईनाम की घोषणा भी कर रखा है, लेकिन अभी तक किसी ने ई.व्ही.एम. हैक करके नहीं दिखाया है। श्री साहू ने बताया कि…

पुलवामा में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल, सेना ने इलाके को घेरा

पुलवामा में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल, सेना ने इलाके को घेरा श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा शहर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार दोपहर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड विस्फोट में जवान को मामूली चोट आयी है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और आतंकवादियों…

अमित शाह के नामांकन पर पहुंचे उद्धव, बोले-मेरे यहां आने पर कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है

अमित शाह के नामांकन पर पहुंचे उद्धव, बोले-मेरे यहां आने पर कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है अहमदाबाद। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके। भाजपा…

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के निकट एक असैन्य कार में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं है। यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुयी। इस विस्फोट से 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की याद आ गयी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि हुंडई सैंट्रो मॉडल की कार आग से पूरी तरह बर्बाद…

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दौरान मौजूद थे। भाजपा प्रमुख ने गांधीनगर जिला कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी एस के लंगा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले दिन में शाह ने अहमदाबाद में राजग नेताओं के साथ एक रैली को संबोधित किया…

भारत ने पहली बार आतंकियों को घर में घुसकर मारा, लेकिन कांग्रेस परेशान है : असम में PM मोदी

भारत ने पहली बार आतंकियों को घर में घुसकर मारा, लेकिन कांग्रेस परेशान है : असम में PM मोदी मोरन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजग सरकार असम समझौता के प्रति प्रतिबद्ध है और वह राज्य में छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने पर विचार कर रही है। असम समझौता में मार्च 1971 के बाद असम में आने वाले सभी अवैध प्रवासियों को वहां से बाहर करने का प्रावधान है, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित क्यों ना हों। मोदी ने कहा कि…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का 2 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का 2 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू 02 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगे। वे आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र पर सवेरे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रोताओं के सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे। कोई भी श्रोता उनसे फोन नंबर 0771-2430501, 0771-2430502 और 0771-2430503 पर फोन कर प्रश्न पूछ सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी

पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी मुंगेली। लोकसभा आम चुनाव-2019 की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल-सी-विजिल (शिकायत सेल) से प्राप्त शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। व्याख्याता श्री एस.एल. पंकज मो.नं. 9893969700, सहायक ग्रेड-2 श्री हेमंत दास मानिकपुरी मो.नं. 7000615119, सहायक ग्रेड-2 श्री शिवकुमार ध्रुव मो.नं. 9300483938, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री प्रकाश साहू मो.नं. 9425298878 एवं भृत्य श्री विनोद साहू मो.नं. 7000238420 की…

अगर सरकार ने Article 370 को खत्म किया, तो भारत का जम्मू-कश्मीर से रिश्ता भी खत्म हो जाएगा: महबूबा मुफ्ती

अगर सरकार ने Article 370 को खत्म किया, तो भारत का जम्मू-कश्मीर से रिश्ता भी खत्म हो जाएगा: महबूबा मुफ्ती श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर केंद्र सरकार अनुच्छेद 370 को खत्म करती है, तो राज्य का केंद्र के साथ रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाएगा। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। इसके साथ ही महबूबा ने कहा कि यदि अनुच्छेद 370 खत्म…

योगेश भी थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

योगेश भी थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ रायपुर। जोगी के सबसे खास माने जाने वाले युवा नेता योगेश तिवारी कभी भी कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं। बेमेतरा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब उन्हे अपना राजनीतिक भविष्य कांग्रेस में ही नजर आ रहा है और जिस प्रकार अधिकांश नेता धीरे-धीरे जोगी का साथ छोड़ रहे है,योगेश भी घर वापसी को लेकर तैयार हैं लेकिन उचित सम्मान के साथ वे अपना प्रवेश चाह रहे हैं। योगेश के खास मित्र विनोद तिवारी विधानसभा से पहले ही जोगी का…