जिसने बनाया उसे ही भुलाया – भाजपा रायपुर। शहीद स्मारक भवन के नवस्वरूप का कल प्रदेश सरकार उदघाटन करने जा रही है, इस पर खुशी जाहिर करते हुए प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि प्रदेश की जनता को मिलने वाली इस सौगात के पीछे शहर को सुन्दर स्वरूप देने की भाजपा सरकार की सोच के साथ-साथ देश भर के क्रांतिकारियों जिसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह भी शामिल है, के जीवनी से आम जनता को परिचित कराने का उद्देश्य साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि…
दिन: 5 मार्च 2019
रमन सिंह आज दिल्ली प्रवास
इस बार बालिका गृह की बच्चियों के बनाये हर्बल गुलाल से खेलें होली
इस बार बालिका गृह की बच्चियों के बनाये हर्बल गुलाल से खेलें होली बिलासपुर। नूतन चौक स्थित बालिका गृह की बच्चियों में रंग-बिरंगे गुलाल बनाने की होड़ लगी हुई है। उनके बनाए गुलाल जितने बिकेंगे, उनके खाते में उतना ही ज्यादा पैसा जमा होगा। कलेक्टर की पहल से इस बार मेग्नेटो मॉल में उनका स्टाल लगने जा रहा है। महिला बाल-विकास विभाग द्वारा संचालित साईं मंदिर के पीछे, नूतन चौक सरकंडा स्थित बालिका गृह में ऐसी बालिकाएं रहती हैं जिनके माता-पिता उनके पालन-पोषण में असमर्थ हैं। कई अभिभावक विहीन बच्चियां…
गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा नितांत आवश्यक – साय
गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा नितांत आवश्यक – साय अम्बिकापुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय द्वारा सरगुजा जिला अंतर्गत आने वाले मैनपाट के एकलव्य आवासीय विद्यालय में कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता की बैठक लेकर विद्यालय में बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा सभी के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा के अभाव में कुछ क्षेत्रों के विद्यार्थी अपनी…
पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर मीडिया कार्यशाला
पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर मीडिया कार्यशाला रायपुर। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा आज 6 मार्च को पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला नवीन विश्राम गृह रायपुर के सभागार में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित है। यह कार्यशाला लोकसभा निर्वाचन और मीडिया की भूमिका के विषय पर भी आयोजित है।
अपरिहार्य कारणो से परीक्षा केन्द्र मे हुआ बदलाव
अपरिहार्य कारणो से परीक्षा केन्द्र मे हुआ बदलाव कोण्डागांव। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित वर्ष-2016) अंतर्गत 2019-20 में कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय लिखित चयन परीक्षा का स्थान पूर्व मे 10 मार्च को प्रात: 12 से 2 बजे तक शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में निर्धारण किया गया था। अपरिहार्य कारणों से परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के स्थान पर नवीन परीक्षा केन्द्र संयुक्त एकलव्य आदर्श…
कर्जमाफी और 25 सौ में प्रति क्विटल धान खरीदी से अन्नदाता हुए खुशहाल – टेकाम
कर्जमाफी और 25 सौ में प्रति क्विटल धान खरीदी से अन्नदाता हुए खुशहाल – टेकाम रायपुर। प्रदेश के सहकारिता एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और श्रम व नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विकासखण्ड मुख्यालय आरंग में आयोजित किसान सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों को कर्ज मॉफी का प्रमाण पत्र वितरण किया। राज्य सरकार द्वारा आरंग, मोखला, भिलाई, देवरी, भानसोज, गौरभाट और रीवा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के 64 गांवो के करीब 9 हजार किसानों को 35 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण माफी किया…
लंबित मजदूरी का भुगतान शीघ्र करें – बैस
लंबित मजदूरी का भुगतान शीघ्र करें – बैस रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस ने दिशा समिति की बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों के लिए निर्धारित एजेंडा के अनुसार गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सरकार की योजनाएं आमजनों के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को उपर उठाने के लिए है। राष्ट्रीय परिवार सहायता के साथ-साथ उम्रदराज बुजुर्ग को वृद्धा पेंशन राशि का यथासंभव भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि विलंब होने से बुजुर्गों…
132 गांवों में होगा चारागाह का निर्माण
132 गांवों में होगा चारागाह का निर्माण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में एक मार्च से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुआ है। परीक्षा के लिए सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। बैठक में…
मुख्यमंत्री आज जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री आज जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 6 मार्च को जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे रायपुर लौटेंगे और रात्रि साढे आठ बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 6 मार्च को प्रातः 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 11 बजे जगदलपुर पहुंचकर वहां आयोजित उद्योग विभाग के सम्मेलन शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे जगदलपुर से हेलीकॉप्टर…
