राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु सूचना एवं मार्गदर्शन की स्थापना होगी

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु सूचना एवं मार्गदर्शन की स्थापना होगी जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय के 9 परीक्षा केन्द्रों में 3 हजार 160 परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए सूचना/मार्गदर्शन केन्द्र की स्थापना की जाएगी। सूचना/मार्गदर्शन केन्द्र की स्थापना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में होगी।

आर्थिक मदद स्वीकृत

आर्थिक मदद स्वीकृत जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 12 लाख रूपये की मदद स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार झिलमिला की श्रीमती नर्मदा बाई की पानी में डूबने से, बालपुर डभरा निवासी श्री विनोद बरेठ की अग्नि दुर्घटना में और बेलटुकरी बलौदा की श्रीमती रूखमिन बाई की सर्पदंश से मृृत्यु के प्रकरण में यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मृतकों केे निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रूपये…

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शुक्रवार को शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने बाह्य रोगी कक्ष, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होने सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक और नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। उन्होने चिकित्सकों से उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. आनंद मांझी, डॉ. केशरवानी सहित…

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 को

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 को मुंगेली। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 20 फरवरी 2019 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक नवकिसान बायो प्लानटेक लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा सेल्स ऑफिसर एवं कृषि आधिकारी के 44 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए निर्धारित योग्यता 12वी एवं बीएससी एग्रीकल्चर है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज…

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद के शव को कंधा देकर दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद के शव को कंधा देकर दी श्रद्धांजलि श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद एक शहीद जवान को कंधा दिया। दिल्ली से यहां पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां 40 सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गयीं। समारोह में उपस्थित एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एक शहीद सीआरपीएफ जवान को कंधा भी…

भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद राजनांदगांव। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है। बताया गया कि शुक्रवार को जिला पुलिस बल, एसटीएफ और सीएएफ की संयुक्त टीम गश्त पर बरकट्टा साल्हेवारा थाना क्षेत्र के जंगल में गई हुई थी। टीम परसाही मंडीखोल के जंगल पर पहुंची थी उसी दौरान जवानों की नगर जमीन पर गड़ाकर रखे कुछ सामान दिखाई दिया। जवानों ने खुदाई किया तो वहां से नक्सल सामान निकलने लगे। बताया गया कि नक्सली वहां पर…

पौता-चेरिया के बीच अस्थाई सड़क पर यातायात शुरु

पौता-चेरिया के बीच अस्थाई सड़क पर यातायात शुरु रायपुर। आईआईएम द्वारा परिसर बनाए जाने के बाद नया रायपुर के पौता-चेरिया गांव के बीच रास्ता बंद हो गया था. आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आने के 48 घंटे के भीतर अस्थाई रास्ते का प्रावधान कर दिया गया है. जिससे दोनों गांव एक बार फिर जुड़ गए हैं. आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि जल्द ही यहां पक्की सड़क बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस नया रायपुर के शिलान्यास स्थल को आईएमएम को पिछली सरकार…

रायपुर, नान घोटाला, आईएफएस कौशलेन्द्र को नोटिस

रायपुर, नान घोटाला, आईएफएस कौशलेन्द्र को नोटिस रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला प्रकरण की जांच चल रही है। इस कड़ी में एसआईटी ने आईएफएस अफसर कौशलेन्द्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आईएफएस अफसर श्री सिंह सबसे ज्यादा करीब 5 साल नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी रहे हैं। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) कौशलेन्द्र सिंह के नान एमडी रहने के दौरान बड़े पैमाने पर लेन-देन की जानकारी मिली है। जबकि पूर्व में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने सिर्फ जून 2014 से फरवरी 2015 तक के…

रायपुर, अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकार सुरक्षा कानून पर सम्मेलन 17 को

रायपुर, अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकार सुरक्षा कानून पर सम्मेलन 17 को रायपुर। अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार और छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून पर सम्मेलन रायपुर में देश के प्रमुख पत्रकार 17 फरवरी को गॉस मेमोरियल हॉल रायपुर में साढ़े 10 बजे से जुटेंगे। इस आयोजन मे प्रमुख रूप से संजय पारिख, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पीयूसीएल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ललित सुरजन, संपादक देशबंधु समूह, आनंद स्वरूप वर्मा, संपादक समकालीन तीसरी दुनिया, अनिल चौधरी, शिक्षाविद्, अभिषेक श्रीवास्तव, संपादक मीडियाविजिलडॉटकॉम, अजीत साही, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेशक, जीतेंद्र कुमार…

संगीन वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

संगीन वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार दंतेवाड़ा। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है. पुलिस एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. पुलिस का कहना है कि नक्सली को घेराबंदी कर नक्सली को हिरासत में लिया गया है. कटेकल्याण पुलिस और सीआरपीएफ ने ये संयुक्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने नक्सली के गिरफ्तार होने की जानकारी एक जारी कर की है. पुलिस की मानें तो नक्सल विरोधी अभियान के तहत कटेकल्याण पुलिस…