हाथियों के आंतक पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

हाथियों के आंतक पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार रायपुर। विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हाथियों के आंतक व जनहानि को लेकर सवाल खड़ा करते हुए जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग सरकार से की। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जारी बेहताशा खनन, हाथी और मानव के बीच संघर्ष, एलीफैंट पार्क और लेमरु प्रोजेक्ट के साथ अडानी और अंबानी के शोषण और दोहन को लेकर इतने नाराज दिखे कि और यहां तक कह दिया कि सभी अधिकारियों को हाथियों के बीच…

कोपेगुड़ा मंडी निर्माण का मुद्दा उठा

कोपेगुड़ा मंडी निर्माण का मुद्दा उठा रायपुर। विधानसभा में बस्तर के कोपेगुड़ा मंडी निर्माण का मुद्दा सत्यनारायण शर्मा ने उठाया। सत्यनारायण शर्मा ने पूछा कि कोपेगुड़ा मंडी निर्माण की अधिसूचना बाद में जारी हुई, जबकि मंडी का निर्माण पहले कैसे हो गया? शादी हुई नहीं और बच्चा हो गया, ये बेहद गंभीर सवाल है? गंभीरता पर सहजता दिखाते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूछा – ये कैसे गंभीर हो गया..जरा बताईये तो? जवाब में चौबे ने कहा कि ये सही है कि अधिसूचना 2015 में जारी होने के पहले…

स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठा

स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठा रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस विधायक शिशुपाल सोरी ने गुजरात मॉडल की योजना स्प्रिंगर से लघु सिंचाई से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना को बंद कर देना चाहिए। क्योंकि किसानों को इस योजना से लाभ की बजाए नुकसान हो रहा है। जिसके बाद कृषि मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब पूरे देश से गुजरात मॉडल को खत्म करने का वक्त आ गया है। मंत्री…

निमार्णाधीन अलवार डेम से आधा दर्जन ग्राम प्रभावित

निमार्णाधीन अलवार डेम से आधा दर्जन ग्राम प्रभावित रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को कन्हार नदी में निमार्णाधीन अलवार डेम से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आधा दर्जन ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य बृहस्पति सिंह ने जानना चाहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी में निमार्णाधीन अलवार डेम से कितने ग्राम प्रभावित होंगे? जल संसाधन मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की सीमा पर कन्हार नदी से…

स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में रेलवे कर्मी की मौत

स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में रेलवे कर्मी की मौत बिलासपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला बिलासपुर से आया है, जहां स्वाइन फ्लू से पीडि़त रेलवे कर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक कोनी का निवासी बताया जा रहा है। शहर में स्वाइन फ्लू से यह पांचवी मौत है। लगातार हो रही मौत के कारण लोगों में दहशत का माहौल…

किशोरी लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

किशोरी लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज रायपुर। किशोरी के घर से लापता हो जाने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शीतलापारा रामनगर गुढिय़ारी निवासी महिला 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शीतलापारा रामनगर से किसी ने बेटी 15 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुमइंसान का मामला दर्ज कर लिया है।

पार्किंग में खड़ी बाईक पार

पार्किंग में खड़ी बाईक पार रायपुर। पार्किग में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी किये जाने की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविग्राम तेलीबांधा निवासी अंसुल वाधवानी 20 वर्ष पिता रमेशलाल 27 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 16 फरवरी 19 को मालवीय रोड बाबुलाल प्लाजा पार्किग में खड़ी हीरोहोण्डा फैशन प्रो.मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04-डीएफ/8222 को किसी चोरी ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया…

गोपनीय सैनिक को नक्सलियों ने मारी गोली, मौत

गोपनीय सैनिक को नक्सलियों ने मारी गोली, मौत नारायणपुर। जिले से ओरछा जाने वाले रास्ते पर रायनार में आज नक्सलियों ने एक बस से एक व्यक्ति को उतार कर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह जानकारी डीआईजी पी सुंदरराज ने दी। उन्होंने ये भी बताया कि जांच के लिए सुरक्षाबलों का दस्ता रवाना हो गया है। दरअसल गुरुवार को सुबह एक बस नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रही थी। उसमें सवारियों के बीच एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। नक्सलियों को इसकी भनक…

सूने मकान से नकदी सहित 5 लाख के जेवर चोरी

सूने मकान से नकदी सहित 5 लाख के जेवर चोरी रायपुर। टाटीबंध के जैनम प्लानेट स्थित सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 60 हजार सहित 5 लाख के सोने चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। आमानाका थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि जैनम प्लानेट टाटीबंद निवासी समीर गुप्ता लाइम स्टोन कम्पनी में काम करता है। वह 21 फरवरी को कैम्प के काम से मुंबई गया था, साथ…

भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त

भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने ओपरेशन डम्प के तहत गुरुवार को फिर माओवादियों के द्वारा डूटागढ़ पहाड़ थाना बकरकट्टा से भारी मात्रा में जंगल में जमीन के अंदर छुपा रखें सामान को ढूंढ निकाल कर बरामद करने मे सफलता पाई हैं। सामान मे भारी मात्रा में नक्सली वर्दी के बेल्ट, पिठ्ठू,मेडिसिन रेमंड ओसवाल कं के साल स्वेटर ,वर्दी व दैनिक उपयोगी सामान मिला है। इससे पूर्व कल व परसो भी ऐसे ही छिपाकर रखे सामान को पुलिस पार्टी ने डम्प किया सामान बरामद किया था।