छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद

छग के व्यापारियों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना किया बंद रायपुर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद चारों ओर पाकिस्तान की निंदा की जा रही है. व्यापारिक समझौते को भी तोड़ा जा रहा है. पानी, खाने की सामान पर भी रोक लगा दी गई है. अब छत्तीसगढ़ से भी पाकिस्तान को जाने वाली टमाटर पर रोक लगा दी गई है.यह फैसला किसानों और व्यापारियों ने लिया है. पुलवामा अटैक के बाद से छत्तीसगढ़ से पाकिस्तान टमाटर नहीं जा रहा है. छत्तीसगढ़ से रोज टमाटर से भरी 15 गाडि़यां दिल्ली से…

नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों ठगा, दो आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों ठगा, दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। आउटसोर्सिंग के माध्यम से डीकेएस अस्पताल रायपुर में सिक्यूरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग एवं चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. आरोपी टाटीबंध जीई रोड स्थित रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के उम्मीदवारों को झांसे में लेकर अपना शिकार बनाये थे. पुलिस ने बताया कि 153 बेराजगारों से 18 लाख 12 हजार की ठगी किए हैं. घटना का मास्टर माइंड मितेश कुमार पिल्ले डीकेएस अस्पताल में मेडिकल उपकरण सप्लाई…

नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर पार

नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर पार रायपुर। कबीरनगर थाना क्षेत्र के हीरापुर जरवाय स्थित एचपीएल कालोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 45 हजार कैश सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। मकान मालिक की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मोहम्मद इसराइल (35) एचपीएल कालोनी के मकान नंबर 14 में रहता है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गया था। जब दूसरे दिन 22 फरवरी को वापस…

गुणवत्ताहीन निर्माण से हुई मौत, ठेकेदार जेल दाखिल

गुणवत्ताहीन निर्माण से हुई मौत, ठेकेदार जेल दाखिल पखांजुर। बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही-103 कुरेनार में निर्माणाधीन भवन के खंभे की ईंट गिरने से 5 साल की मासूम की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने भवन के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामला 27 जनवरी का है। जब उमा साना(5) पिता तरुण साना जो कि नए भवन में खेल रही थी। उसी भवन के खंभे से ईंट गिरी और बालिका की मौत हो गई। बांदे थाने की पुलिस ने भादंवि की धारा…

जरूरत पड़ी तो पुलिस एक्ट में होगा संशोधन-गृहमंत्री

जरूरत पड़ी तो पुलिस एक्ट में होगा संशोधन-गृहमंत्री बिलासपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में एसआईटी जांच और अंतागढ़ टेप मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम और बैठकों के सिलसिले में बिलासपुर पहुंचे ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में एसआईटी का गठन पुलिस एक्ट के नियमानुसार हुआ है। उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट में जरूरी संशोधन भी किया जायेगा। उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि प्रदेश में जो जांचें चल रही है, वो किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर संचालित की जा…

1 अप्रैल से कई शराब दुकानें होगी बंद

1 अप्रैल से कई शराब दुकानें होगी बंद रायपुर। शराबबंदी के मुद्दे पर लगातार हमला झेल रही राज्य की कांग्रेस सरकार सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित होने वाली कई शराब दुकानों को 1 अपै्रल से बंद करा सकती है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। आगामी 1 अपै्रल से राज्य सरकार कई शराब दुकानें बंद करा सकती है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार ऐसे शराब दुकानों को चिन्हांकित करा रही है जो कि सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों,…

निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी 9 मार्च

निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी 9 मार्च गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पुलिस रक्षित केन्द्र वाहन शाखा में निष्प्रयोज्य घोषित अनुपयोगी मोटर पार्ट्स, टायर,ट्यूब की नीलामी 9 मार्च 2019 को होगी। नीलामी के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय पुलिस अधिक्षक गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है।

चाकलेट बेचकर लोगो के जीवन में मिठास घोल रही है अंजनी

चाकलेट बेचकर लोगो के जीवन में मिठास घोल रही है अंजनी बेमेतरा। जहॉ चाह वहॉ राह इस उक्ती चरितार्थ कर दिखाया है अंजनी ने स्वसहायता समूह से जुडकर अंजनी लोगो के जीवन में मिठास घोल रही है। वह चाकलेट बेचकर अपना जीवन यापन कर रही है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदनारा में निवासरत एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाली महिला है। अंजनी साहू अपने परिवार (4 बच्चें) का भरण पोषण कर रही है, और परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी वो खुद ही निभाती है,…

सोलर पंप लगने से, पहली बार की पपीते की खेती

सोलर पंप लगने से, पहली बार की पपीते की खेती बेमेतरा। जिला बेमेतरा के अंतर्गत साजा विकासखण्ड के ग्राम कांपा की कृषक श्रीमती खेम कुमारी वर्मा, पति श्री रमेश कुमार वर्मा के पास लगभग 3 एकड़ खेत है, जिसमें पहले कृषक काफी दूर से अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते थे, जिससे उन्हे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसके पश्चात् छ.ग.शासन की सौर सुजला योजना का लाभ लेते हुये वर्ष 2018-19 मे उनके द्वारा 3 एच.पी. का सोलर पंप स्थापित कराया गया, जिसके बाद उनके द्वारा पहली बार…

मयुरडोंगर की महिलाऐं कर रही शाक-सब्जियों की खेती

मयुरडोंगर की महिलाऐं कर रही शाक-सब्जियों की खेती कोण्डागांव। विकासखण्ड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम मयुरडोंगर एवं चारगांव में विगत एक वर्ष से किए गए कृषि सहित उद्यानिकी, क्रेडा, पशुधन, मात्स्यिकी विभागों के योजनाओं के ठोस क्रियान्वयन का सुखद परिणाम एवं प्रभाव इन गांव में दिखने लगा है। मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शाक-सब्जियों की हरियाली ने वाकई ग्राम के नक्शे के बदल के रख दिया है। ज्ञात हो कि विकासखण्ड कोण्डागांव के इस जनजातीय दुर्गम गांव मयुरडोंगर (जनसंख्या 327) में वृहत्तर कार्ययोजना का औपचारिक शुभारंभ हुए एक वर्ष हो चुका है। इस…