राहुल नहीं जानते शहीद की परिभाषा : किरेन रिजिजू का बड़ा हमला

राहुल नहीं जानते शहीद की परिभाषा : किरेन रिजिजू का बड़ा हमला नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर यहां राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह राष्ट्रीय स्मारक पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इंडिया गेट परिसर में नवनिर्मित राष्ट्रीय समर संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया। रिजिजू ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ तथा अन्य…

महागठबंधन को मायावती का झटका, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

महागठबंधन को मायावती का झटका, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा पटना। बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा के इस फैसले को प्रदेश में राजग विरोधी मोर्चे के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। बसपा के प्रदेश प्रभारी लालजी मेधकर के अनुसार, उनकी पार्टी प्रमुख मायावती ने इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी संभावित उम्मीदवारों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा “बहनजी…

गुमशुदा बच्चों के तलाश हेतु पुलिस चलाएगी विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान

गुमशुदा बच्चों के तलाश हेतु पुलिस चलाएगी विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान रायपुर। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में गुमशुदा नाबालिग बच्चों के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इनकी खोजबीन हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान निरंतर चलाये जाने हेतु सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से बच्चों के गुम होने की सूचना प्राप्त होते रहती है और ऐसे बच्चों के माता-पिता/अभिभावक पुलिस थाना और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते है। पुलिस…

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 27 को आएंगे

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 27 को आएंगे रायपुर। गृहमंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह का एक दिवसीय प्रवास पर 27 फरवरी बुधवार को बिलासपुर आगमन हो रहा है। श्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से दोपहर 2 बजे बिलासपुर चकरभाटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री राजनाथ सिंह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राऊंड बिलासपुर में आयोजित भाजपा शक्तिकेन्द्र सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री राजनाथ सिंह शाम 04:30 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पुलिस ने किया गांजा जब्त,पांच गिरफ्तार

पुलिस ने किया गांजा जब्त,पांच गिरफ्तार रायपुर। एसपी आरिफ शेख के निर्देश पर महिला पेट्रोलिंग टीम ने चाकू व तीन किलो गांजा के साथ एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्लू) वर्षा मिश्रा के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम ने अशोका मिलेनियम प्लाजा के पास पान ठेले से संदिग्ध तीन आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा है। इसमें एक आरोपी संजू साहू के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी संजू, पप्पू आदिल…

जगदलपुर जेल से फरार हत्या का आरोपी अंतागढ़ में गिरफ्तार

जगदलपुर जेल से फरार हत्या का आरोपी अंतागढ़ में गिरफ्तार जगदलपुर। केन्द्रीय जेल जगदलपुर में हत्या के प्रकरण में सजा काट रहे आरोपी संतलाल उईके निवासी गावड़ेगांव रविवार रात जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। जेल प्रशासन जगदलपुर ने थाना परपा जगदलपुर में अपराध क्रमांक 30/19 धारा 224 पंजीबद्ध है। आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर केएल ध्रुव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेंद्र जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पर्वेक्षण में टीम…

अंतत: ओद्रा मागधी कार्यक्रम रद्द, मंत्री ने जताई नाराजगी

अंतत: ओद्रा मागधी कार्यक्रम रद्द, मंत्री ने जताई नाराजगी रायपुर। आयोजन से पहले ही विवादों में आ चुके ओद्रा मागधी कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आखिकार रद्द कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बाहरी कलाकारों को अग्रिम भुगतान दिए जाने को लेकर खासी नाराजगी जताई. संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास जैसे ही इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी पहुँची उन्होंने अधिकारियों को तलब किया. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर बाहरी कलाकारों बुलाकार उन्हें अग्रिम भुगतान देकर यह कार्यक्रम कैसे हो रहा है? बताया जा रहा है…

बैंक और एटीएम से सुरक्षाकर्मी मिले नदारद

बैंक और एटीएम से सुरक्षाकर्मी मिले नदारद कोरबा। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर शहर के बैंक और एटीएम की सघन जांच की. इस दौरान बैंक और एटीएम में गार्ड नजर नही आये. बैंकों की सुरक्षा को लेकर कई लापरवाही देखने को मिले।पुलिस ने बैंक प्रबंधक और मौजूद सुरक्षाकर्मी को जमकर फटकार लगाया.

पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक,युवक की मौत

पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक,युवक की मौत गरियाबंद। नेशनल हाईवे-130 में गौरघाट से 4 किलोमीटर आगे तेज रफ्तार बाइक पुलिया से जा टकराई. इस घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाइक में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस-108 से मैनपुर लाया गया है. मृतक युवक और दोनों घायल युवक आरंग के भलेरा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. मामला दर्ज कर पुलिस ने विस्तृत तस्दीक शुरू कर दी है.

स्कूल परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत

स्कूल परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कुम्हारास मिडिल स्कूल में पढऩे वाले छात्र की सोमवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृत छात्र और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कुम्हारास मिडिल स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र सुरेन्द्र नाग की पेड़ से गिरने से मौत हो गई, जिस पेड़ से वह गिरा वह स्कूल परिसर में ही स्थित है। परिजनों का कहना था…