जस्टिस लोढ़ा समिति द्वारा पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों से लिए जा रहे हैं ऑनलाइन आवेदन

जस्टिस लोढ़ा समिति द्वारा पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों से लिए जा रहे हैं ऑनलाइन आवेदन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन चिटफंड कंपनियों से राशि वापस दिलाने के सजग और तत्पर है। वर्तमान में जस्टिस लोढ़ा समिति द्वारा पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों को धन वापसी हेतु ऑनलाईन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर पीएसीएल लिमिटेड के छत्तीसगढ़ के सभी निवेशकों के धन राशि वापस प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए निर्देश दिया है। राज्य शासन…

नवनियुक्त 73 पटवारियों को दी गई हल्के की जिम्मेदारी

नवनियुक्त 73 पटवारियों को दी गई हल्के की जिम्मेदारी जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा से चयनित 79 पटवारियों को आज प्रशिक्षण उपरांत हल्का की जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न रिक्त पदों पर नवनियुक्त पटवारियों को पदस्थापना दी गई है। नवनियुक्त पटवारियों ने चयन उपरांत बिलासपुर के पटवारी प्रशिक्षण स्कूल में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अपर कलेक्टर श्री ए के धृतलहरे ने आज नवनियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं देते हुए हल्का पटवारियों के…

पोस्ट मैट्रिक छात्रावृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

पोस्ट मैट्रिक छात्रावृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक रायपुर। आदिवासी विकास विभाग द्वारा रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई. और पॉलिटेक्निक आदि संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। शिक्षा सत्र 2018-19 हेतु पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति कक्षा 12 वीं के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण विभाग की वेबसाइट जतपइंसण्बहण्हवअण्पदध्ेबीवसंतेीपच पर ऑनलाइन आवेदन कि प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आदिवासी विकास रायपुर ने बताया कि विद्यार्थी…

रायपुर हॉफ मैराथन : यातायात व्यवस्था

रायपुर हॉफ मैराथन : यातायात व्यवस्था रायपुर। अटल नगर नया रायपुर में 24 फरवरी को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ कार्यक्रम के दौरान मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों एवं आयोजकों के सुगम आवागमन हेतु तथा दौड़ के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार व्यवस्था की गई है – ’मैराथन दौड़ हेतु प्रस्तावित मार्ग – मैराथन दौड़ का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा सेंध तालाब से प्रारंभ होकर साईं अस्पताल तिराहा – दीनदयाल उपाध्याय चौक- राखी चौक- सेक्टर 27- सेक्टर 29- ट्रिपल आईटी चौक…

गृहमंत्री बिलासपुर और बेमेतरा दौरे पर

गृहमंत्री बिलासपुर और बेमेतरा दौरे पर रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल 23 फरवरी को बिलासपुर और बेमेतरा का दौरा करेंगे। वे कल सवेरे नौ बजकर 35 मिनट पर रायपुर से हेलीकॉफ्टर से रवाना होकर सवेरे दस बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में 11 बजे लोक निर्माण विभाग की और साढ़े 11 बजे पुलिस विभाग की बैठक लेंगे। श्री साहू वहां दोपहर 12 बजे साहू समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री श्री साहू दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉफ्टर से बिलासपुर…

लोगों को जागरुक करने पुन्नी मेले में लगाए विभिन्न स्टॉल

लोगों को जागरुक करने पुन्नी मेले में लगाए विभिन्न स्टॉल राजिम। माघी पुन्नी मेला में दर्शनार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से गरियाबंद जिला के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए बड़े-बड़े पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी के द्वारा दी जाने वाली रेडी टू ईट की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें इसे बनाने की प्रक्रिया प्रदर्शित की जा रही है। इन वस्तुओं में फल्लीदाना, गेहूं, शक्कर, चना, रागी, सोयाबीन की बीज…

पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में 6 सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला

पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में 6 सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला रायपुर। प्रदेश में पंजीयन और मुद्रांक शुल्क के रूप में करीब 6 सौ करोड़ से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि प्रदेश के जिलों में कितने-कितने पंजीयन और मुद्रांक कार्यालय संचालित हैं? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश के जिलों में 98 उप पंजीयक कार्यालय चल रहे हैं। जबकि 21…

जांजगीर-चांपा में धान खरीद की अनियमितता की शिकायत

जांजगीर-चांपा में धान खरीद की अनियमितता की शिकायत रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत आई है। बीज विकास निगम में पंजीकृत किसानों द्वारा बीज निगम और सहकारी समितियों में एक ही रकबा का पंजीयन कराकर दोनों स्थानों में धान बिक्री की शिकायत आई है। इसकी जांच चल रही है। यह जानकारी सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य नारायण चंदेल ने पूछा कि जांजगीर-चांपा जिले में किन-किन विकासखण्ड में किस-किस सोसायटी में 15 नवम्बर 2018 से 15 जनवरी…

श्री सीमेंट-इमामी ने खरीदी 12 सौ हेक्टेयर निजी जमीन

श्री सीमेंट-इमामी ने खरीदी 12 सौ हेक्टेयर निजी जमीन रायपुर। बलौदाबाजार जिले में दो सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट और इमामी द्वारा करीब 12 सौ हेक्टेयर के अधिक निजी जमीन किसानों से अधिग्रहित की गई है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। जनता कांग्रेस सदस्य प्रमोद कुमार शर्मा ने पूछा कि बलौदाबाजार में रायपुर श्री सीमेंट और इमामी सीमेंट द्वारा कुल कितनी जमीन किस-किस गांव में खरीदी गई है? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि बलौदाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत बलौदाबाजार और…

प्रदेश में फसलों का रकबा 55 लाख हेक्टेयर

प्रदेश में फसलों का रकबा 55 लाख हेक्टेयर रायपुर। प्रदेश में फसलों का कुल रकबा 55 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य ने पूछा कि प्रदेश में कृषि भूमि का रकबा कितना है? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कृषि का रकबा 55 लाख 40 हजार 239 हेक्टेयर है। इसमें एक फसल का 46 लाख 53 हजार 495 है। दो फसली क्षेत्रफल 8 लाख 86 हजार 744 है। उन्होंने…