मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम : रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली और बलौदाबाजार जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रायपुर, मुंगेली, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साईंस कॉलेज रायपुर में सवेरे 10.20 बजे पूर्व छात्र मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 10.50 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे और वहां 11.20 बजे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 12.10 बजे बिलासपुर जिले के ताला गांव (विकासखण्ड-बिल्हा)…
दिन: 16 फ़रवरी 2019
किसानों के हक में ऐतिहासिक फैसला : देश में पहली बार अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस
किसानों के हक में ऐतिहासिक फैसला : देश में पहली बार अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकास खंड के ग्राम धुरागांव में आयोजित विशाल आदिवासी कृषक अधिकार सम्मेलन में टाटा संयंत्र के लिए अधिग्रहित दस गांवों के किसानों 1707 किसानों को 1784 हेक्टेयर जमीन का दस्तावेज सौंपकर मालिकाना हक वापस दिलाया। श्री गांधी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों के हक में राज्य सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है। देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जिसने अधिग्रहित जमीन…
पुलवामा मामले में केवल निंदा नहीं बल्कि उन्हें सही सबक सिखाना पड़ेगा : वेंकैया नायडू
पुलवामा मामले में केवल निंदा नहीं बल्कि उन्हें सही सबक सिखाना पड़ेगा : वेंकैया नायडू प्रयागराज। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां कहा कि इस घटना की दुनियाभर में निंदा हो रही है, लेकिन केवल निंदा से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें सही सबक भी सिखाना पड़ेगा। कुम्भ मेले में अक्षयवट पंडाल में आयोजित युवा कुम्भ सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, “आपने देखा कि…
राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रखी गई मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की नींव
राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रखी गई मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की नींव रायपुर। सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले के ग्राम धुरागांव में आयोजित आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री राहुल गांधी ने कोण्डागांव जिले में 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण ईकाई की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री पी.एल. पुनिया सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण…
अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,छापे पड़े
अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,छापे पड़े रायपुर। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी के निर्देश पर अवैध रेत माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दरअसल कुछ समय से इस बात की लगातार शिकायत राज्य सरकार तक पहुंच रही थी कि प्रदेश में रेत माफिया सक्रिय हो गये हैं, जो नियम विरुद्ध ना सिर्फ उत्खनन कर रहे हैं, बल्कि उसका परिवहन भी कर रहे हैं। उत्खनन के शर्तों का उल्लंघन कर पर्यावरण नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इन शिकायतों को प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने…
शहीद जवानों के बच्चों को मैं पढ़ाऊंगा, यह मेरा सौभाग्य होगा : वीरेंद्र सहवाग
शहीद जवानों के बच्चों को मैं पढ़ाऊंगा, यह मेरा सौभाग्य होगा : वीरेंद्र सहवाग नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए इस भीषण आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे तथा कई बुरी तरह से घायल हो गए। वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘हम शहीदों…
व्यवस्थापन में हटे मंदिर का मोतीबाग मे निर्माण
व्यवस्थापन में हटे मंदिर का मोतीबाग मे निर्माण रायपुर। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम के कोने पर बने हुए मंदिर को व्यवस्थापन के दौरान हटाया गया था। जिसके लिए मोतीबाग के भीतर बड़ी सी जगह दी गई, अब मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं। मंदिर पूरा होते ही भगवान की प्रतिमाओं का सम्मानपूर्वक स्थापना की जायेगी।
गौर मुकुट से राहुल का स्वागत
गौर मुकुट से राहुल का स्वागत रायपुर। राहुल गांधी के बस्तर जिले के ग्राम धुरागांव में आयोजित आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, मंत्रिमंडल के सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी एवं किसान उपस्थित थे।
टाटा के अधिग्रहीत भू-स्वामी किसानों को राहुल ने बांटा प्रमाण पत्र
टाटा के अधिग्रहीत भू-स्वामी किसानों को राहुल ने बांटा प्रमाण पत्र रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले के ग्राम धुरागांव में आयोजित आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। श्री राहुल गांधी ने इस अवसर पर किसानों से वर्ष-2008 में अधिग्रहित की गई जमीन वापस करने और उनके जमीन का भू-अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से किसान किताब और अधिग्रहित जमीन वापसी का प्रमाणपत्र प्रदाय किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री…
चोरी के लोहा खपाने का प्रयास करते ट्रक चालक गिरफ्तार
चोरी के लोहा खपाने का प्रयास करते ट्रक चालक गिरफ्तार रायपुर। राखी थाना पुलिस के टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर लाखों रूपए के चोरी का लोहा खपाने के उद्देश्य से ग्राहक तलाशते एक ट्रक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे के सामान से लदा ट्रक जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मुकेश निषाद (24) निवासी ग्राम पारागांव का रहने वाला है। आज दोपहर आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 3589 में लोहे का सामान लेकर रायपुर पहुंचा और बेचने के लिए…
