मध्य प्रदेश में 70% रोजगार स्थानीय निवासियों को देना अनिवार्य

मध्य प्रदेश में 70% रोजगार स्थानीय निवासियों को देना अनिवार्य भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कांग्रेस (Congress) सरकार ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कर-छूट और अन्य सहायता का लाभ उठाने वाले उद्योगों के लिए 70 प्रतिशत रोजगार राज्य के स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को ट्विटर पर यह घोषण करते हुए लिखा, नवंबर 2018 में हुये मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने वचन पत्र के वादों पर अमल करते हुए हमने राज्य सरकार द्वारा पोषित (शासकीय…

कोलकाता पुलिस आयुक्त पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे बंगाल सरकार : केंद्र

कोलकाता पुलिस आयुक्त पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे बंगाल सरकार : केंद्र नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार नए संकट में फंस गए हैं। केंद्र ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करे। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक पत्र लिखा गया है। यह कार्रवाई ‘अनुशासनहीनता और अखिल भारतीय…

कोलकाता पुलिस आयुक्त पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे बंगाल सरकार : केंद्र सरकार

कोलकाता पुलिस आयुक्त पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे बंगाल सरकार : केंद्र सरकार नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार नए संकट में फंस गए हैं। केंद्र ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करे। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक पत्र लिखा गया है। यह कार्रवाई ‘अनुशासनहीनता और अखिल…

सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी को ही बचाने में है ममता की दिलचस्पी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी को ही बचाने में है ममता की दिलचस्पी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह बंगाल में गरीबों का शोषण कर रही हैं और शारदा चिटफंड घोटाले में कथित तौर पर शामिल एक ‘‘भ्रष्ट’’ अधिकारी को बचाने में दिलचस्पी ले रही हैं। पड़ोसी झारखंड के बोकारो तक विमान से आने के बाद सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे आदित्यनाथ ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश का भी जिक्र किया…

राज्य सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राज्य सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में राज्य सरकार ने तेजी से काम करना प्रारंभ कर दिया है। राज्य सरकार के गठन के बाद किसानों की कर्ज माफी और 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की गई है। राज्य सरकार के निर्णय के परिपालन में छोटे भू-खंडों की रजिस्ट्री भी प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री आज सरगुजा जिले के मैनपाट में…

मुख्यमंत्री शामिल हुये रामदेव बिरसो जतरा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री शामिल हुये रामदेव बिरसो जतरा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घाघरा में आयोजित रामदेव बिरसो जतरा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय रामदेव भगत के सामाजिक कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री रामदेव भगत ने हमेशा आदिवासियों और समाज के कमजोर तबके के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आने वाले…

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 5 केंद्र प्रभारी निलंबित

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 5 केंद्र प्रभारी निलंबित मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के दौरान जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की गयी। जांच में चंदली, चंद्रखुरी, पडि़याईन, पंडरभ_ा, सिंगारपुर, गुरूवाईनडबरी, चकरभाठा, निरजाम, बुंदेली, झाफल इत्यादि उपार्जन केंद्रों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई। कलेक्टर द्वारा उक्त उपार्जन केंद्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किए जाने के पश्चात संबंधितों को इस कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कलेक्टर श्री डी. सिंह के निर्देशानुसार सहायक पंजीयक…

जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना मुंगेली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर ने आज कलेक्टोरेट परिसर में बस को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के लिए रवाना किया तथा बच्चों को बस में रवाना करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीडा, प्रतियोगिता का आयोजन 06 एवं 07 फरवरी 2019 तक बहतराई स्टेडियम, एसईसीएल कालोनी बसंत विहार के पीछे, सीपत रोड बिलासपुर में किया गया हैं।…

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों का समय से पहले पहचान और उपचार हेतु 09 फरवरी 2019 को सबेरे 9 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 14 व 28 फरवरी को

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 14 व 28 फरवरी को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में 14 एवं 28 फरवरी 2019 को जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया है। जिसमें नि:शक्तजन एवं शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। शिविर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक फार्म पंजीयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।