न्यायमूर्ति सीकरी को नहीं भाया PM मोदी का गिफ्ट, ठुकराया केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव

न्यायमूर्ति सीकरी को नहीं भाया PM मोदी का गिफ्ट, ठुकराया केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के सीकरी को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय मध्यस्थता न्यायाधिकरण (सीएसएटी) में सेवानिवृत्ति के बाद एक सरकारी प्रस्ताव मिलने पर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। इससे सिर्फ तीन दिन पहले उनके वोट से सीबीआई के निदेशक के पद से आलोक वर्मा को हटाने का फैसला किया गया। उन्हें इस पद की पेशकश पिछले साल की गई थी। माना जा रहा है कि सरकार ने पिछले साल के…

राज ठाकरे ने बेटे की शादी में राहुल गांधी, आडवाणी को बुलाया लेकिन पीएम मोदी को नहीं

राज ठाकरे ने बेटे की शादी में राहुल गांधी, आडवाणी को बुलाया लेकिन पीएम मोदी को नहीं मुंबई। महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना (एमएनएस) (Maharashtra Navnirman Sena) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अपने बेटे की शादी में कांग्रेस अध्यक्ष समेत दिल्ली से बड़े राजनेताओं को बुलाया है। लेकिन, उन्होंने इस शादी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को न्यौता नहीं दिया। सबसे दिलचस्प बात ये है कि 27 जनवरी को लोअर परेल के रेगिस होटल में होने जा रही इस शादी के लिए पीएम मोदी कैबिनेट के सहयोगियों समेत…

अब सपा-बसपा को कायदे से ‘निपटाने’ में मिलेगी मदद : योगी आदित्यनाथ

अब सपा-बसपा को कायदे से ‘निपटाने’ में मिलेगी मदद : योगी आदित्यनाथ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के गठबंधन का राज्य की राजनीति पर कोई असर नहीं होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि अच्छा है कि दोनों दल एक हो गये हैं। अब भाजपा को इन्हें कायदे से ‘निपटाने‘ में मदद मिलेगी। योगी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सपा-बसपा के गठबंधन का मतलब, भ्रष्टाचारी, जातिवादी मानसिकता वाले अराजक और गुंडों को सीधे-सीधे सत्ता देकर जनता को उसके भाग्य पर छोड़ देने जैसा…

कुम्भ मेला में 15 जन. को मनेगी मकर संक्रांति, कुम्भ में ब्रह्ममुहूर्त से शाही स्नान होगा शुरू

कुम्भ मेला में 15 जन. को मनेगी मकर संक्रांति, कुम्भ में ब्रह्ममुहूर्त से शाही स्नान होगा शुरू प्रयागराज। दिव्य और भव्य कुम्भ का पहला मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हो जाएगा। स्नान के समयकाल में अमृत और साध्य योग रहेगा। इस काल में किए गए स्नान, दान से अधिक पुण्य मिलेगा। पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के अनुसार सूर्य की मकर राशि की संक्रान्ति 14 जनवरी, सोमवार को रात में 02:19 बजे से शुरू होगी। यानी देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु को छोड़कर अपने पुत्र शनि…

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेशवासियो को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जनता को लोहड़ी और पोंगल की भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों…

मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में

मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 14 जनवरी को राजधानी रायपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी और सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से पूर्वान्ह 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे रायपुर के पुजारी पार्क पहुंचेंगे और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी पहुंचेंगे और संक्रांति पर्व में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.20 सरगुजा जिले के सीतापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए हमें नरवा, गरवा, घुरूवा, बारी की ग्रामीण संस्कृति को बचाना होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पोंड में चंदखुरी राज के 73वें कुर्मी अधिवेशन को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जनघोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के किसानों का 6100 करोड़ रूपए का कृषि…

मुख्यमंत्री ने नव विवाहित दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने नव विवाहित दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का मरार पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। इस समाज के लोग अपनी मेहनत से साग-भाजी का उत्पादन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज गरियाबंद जिले के राजिम के मेला मैदान में प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित ‘शाकम्भरी महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर…

गौ-पालन को आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं : सीएम भूपेश बघेल

गौ-पालन को आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं : सीएम भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राऊत समाज गौ-पालन को अपने आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं। गौ-पालन इस समाज का परम्परागत व्यवसाय है। गौ-पालन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भिलाई सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित यादव समाज के पारिवारिक मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राऊत समाज आर्थिक रूप से कमजोर समाज है, जो अपनी मेहनत…

मुख्यमंत्री ने किया ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल देर रात राज्य अतिथि गृह पहुंना में ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी धमधा पर केन्द्रित ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका-2 का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे और प्रत्रिका के प्रकाशक श्री गोविन्द पटेल भी उपस्थित थे।