एक फरवरी को प्लेसमेंट केम्प का आयोजन

एक फरवरी को प्लेसमेंट केम्प का आयोजन मुंगेली। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा एक फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक एपियर उद्योग इन्डस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा मैनेजर (मार्केटिंग), मैनेजर (एच.आर.), काउन्सलर, टेलीकॉलर, सर्विस इंचार्ज, डेवलपमेंट ऑफिसर, उद्योग डिस्ट्रीब्यूटर, फिल्ड ऑफिसर तथा टेऊनर इत्यादि के 48 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए निर्धारित योग्यता 8वीं से एमबीए तक है। इच्छुक…

सवारी ऑटो को जारी की जाएगी 5 साल की स्थाई परमिट

सवारी ऑटो को जारी की जाएगी 5 साल की स्थाई परमिट जगदलपुर। राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य में पंजीकृत सवारी ऑटो रिक्शा को 5 वर्ष की अवधि के स्थाई परमिट दिये जायेंगे। परमिट की स्वीकृति क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार संभायुक्त द्वारा दी जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ आटो विभाग नीति शहरी क्षेत्रों में संचालन हेतु आटो की अधिकतम आयु 10 वर्ष एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु 12 वर्ष निर्धारित की गई है। अतएंव समुचित आयु की वाहनों से प्रतिस्थापन हेतु वाहन मालिक…

सड्डू में अवैध प्लाटिंग पर रोक

सड्डू में अवैध प्लाटिंग पर रोक रायपुर। सड्डू क्षेत्र में लगभग 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कारगर रोक लगायी एवं अवैध प्लाटिंग हेतु बनायी गयी मुरम सडक को थ्रीडी लगाकर काटने की एवं मुरम को जप्त करने की कार्यवाही की गई। जोन 2 कमिश्नर ने बताया कि जमीन के संबंध में जानकारी लेने निगम आयुक्त के निर्देशानुसार कार्यवाही हेतु रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखा गया है। जमीन के संबंध में भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही संबंधित पर नियमानुसार कडी कार्यवाही…

आरोग्य हास्पिटल प्रबंधन पर 5 हजार जुर्माना

आरोग्य हास्पिटल प्रबंधन पर 5 हजार जुर्माना रायपुर। आरोग्य हास्पिटल प्रबंधन पर प्रतिदिन का कचरा देने के साथ कचरे सहित हास्पिटल का मेडिकल वेस्ट नियम विपरीत तरीके से देने को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत तत्काल संबंधित हास्पिटल प्रबंधक पर 5 हजार रूपये का जुर्माना किया।

मारूति मंगल भवन प्रबंधन से 12 हजार यूजर चार्ज वसूला

मारूति मंगल भवन प्रबंधन से 12 हजार यूजर चार्ज वसूला रायपुर। मारूति मंगल भवन के प्रबंधक से माह भर प्रतिदिन नियमित सफाई की व्यवस्था देने के बाद 12 हजार रूपये यूजर चार्ज की स्थल पर वसूली जोन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस अग्रवाल की उपस्थिति में की। संबंधित प्रबंधक द्वारा जोन 1 स्वास्थ्य विभाग को यूजर चार्ज राशि का भुगतान धनादेश के माध्यम से किया गया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री फर्नांडिस ने मजदूरों और समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए आजीवन संघर्ष कर उन्हें नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने राज्यसभा एवं लोकसभा के सांसद के साथ-साथ देश के अनेक उच्च पदों पर रहते हुए देश की उल्लेखनीय सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री फर्नांडिस…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत का दौरा कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत का दौरा कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कल 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे कोसा, कासा, कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला में शामिल होंगे। तत्तपश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत स्थानीय कार्यक्रमो में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे चांपा से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जो जांच पूर्व सीएम ने अधूरी छोड़ी उसे कर रहे हैं पूरी

जो जांच पूर्व सीएम ने अधूरी छोड़ी उसे कर रहे हैं पूरी रायपुर। नान घोटाले में मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से किए गए ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधा स्पष्ट सवाल किया है. भूपेश सरकार कोई बदले की भावना से कार्रवाई नहीं कर रही है. बल्कि अधूरी जांच को पूरी करने में हम लगे हैं. बघेल ने कहा कि छापा तो तत्कालीन सरकार ने मारा था. पकड़े उनके कार्यकाल में ही अधिकारी गए थे. छापा डायरी मिलने की बात उनके कार्यकाल में सामने आई थी. डायरी में…

शराब के नशे में डायल 112 वेन चलाने वाले दो चालक सस्पेंड

शराब के नशे में डायल 112 वेन चलाने वाले दो चालक सस्पेंड जांजगीर-चांपा। शराब के नशे में डायल 112 वेन चलाना दो आरक्षकों व चालक को महंगा पड़ गया। शिकायत पर एसपी आरएन दास ने दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं चालक को नौकरी से बाहर निकाल दिया है। दरअसल वाहन चालक व आरक्षक सोमवार की रात शराब के नशे में थे और उनकी अनियंत्रित वेन एक मीडियाकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मीडियाकर्मी को सामान्य चोटें आई थी और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गया था।…

रमन का ट्विट,यदि ये अपराध है,तो यह काम मैं आगे भी करूँगा

रमन का ट्विट,यदि ये अपराध है,तो यह काम मैं आगे भी करूँगा रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज एक दिलचस्प ट्वीट किया है. डॉ रमन सिंह ने लिखा है कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमने प्रदेश के गरीब परिवारों व आदिवासी भाइयों-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए हैं. यदि भूख से व्याकुल गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना कांग्रेस की नजऱ में अपराध है तो हो, यह काम मैं आगे भी करूँगा. इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट…