केंद्र की प्रसाद योजना में डोंगरगढ़ शामिल

केंद्र की प्रसाद योजना में डोंगरगढ़ शामिल डोंगरगढ़। तीर्थ स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कीई पिलग्रिमेज रिज्यूवेनेशन एंड स्पिरिच्युअल हेरिटेज आगमेंटेशन ड्राइव (प्रसाद योजना) में छत्तीससगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ को शामिल किया गया है। इस योजना से डोंगरगढ़ खासकर शहर में स्थित तीर्थ स्थलों को विकसित किया जाएगा। इस योजना से डोंगरगढ़ में टूरिज्म की बेहतर अधोसंरचना तैयार होगी। इसके लिए टूरिज्म प्लान का आरंभिक खाका भी तैयार किया गया है। डोंगरगढ़ में पर्यटकों एवं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बेमेतरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज सवेरे 11 बजे कलेक्टोरेट में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एस आर महिलांग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस, कोषालय अधिकारी पीएल सहारा, आबकारी अधिकारी एस एन सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य श्रीमती अनुपमा तिवारी, अधीक्षक आरके धिरहे सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ,अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ,डिप्टी कलेक्टर सिम्मी नाहिद सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना की जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर द्वारा एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रद्धा, भक्ति, विश्वास तथा माँ शबरी की पुण्य धरा शिवरीनारायण पहुंचे और यहां के शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार यादव, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती शंकुतला साहू, महंत श्री रामसुंदर दास भी उनके साथ थे।

सामर्थ्य विकास मेला एवं अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम के विजेता पुरस्कृत

सामर्थ्य विकास मेला एवं अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम के विजेता पुरस्कृत अम्बिकापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामर्थ्य विकास मेला एवं 3 दिसम्बर 2018 को आयोजित अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की की अध्यक्षता में हॉली क्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का…

जिला सहकारी बैंक की 59वीं नवीन शाखा खण्डसरा का शुभारंभ

जिला सहकारी बैंक की 59वीं नवीन शाखा खण्डसरा का शुभारंभ बेमेतरा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 59वीं नवीन सर्व सुविधायुक्त कोर बैंकिंग शाखा का शुभारंभ जिला बेेमेतरा के ग्राम खण्डसरा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के कर-कमलो द्वारा संपन्न हुआ। बेमेतरा जिले की बैंक की यह 17 वीं शाखा है। खण्डसरा नवीन शाखा के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित खण्डसरा, कन्हेरा एवं झाल क्षेत्र के किसान लाभान्वित होगें। इस अवसर पर श्री बेलचंदन ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि यह सहकारी…

विधानसभा अध्यक्ष 31 आएंगे को

विधानसभा अध्यक्ष 31 आएंगे को कोरबा। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत 31 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री महंत 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे चांपा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस कोरबा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.45 बजे कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजधानी में चोरी के कुछ और मामले

राजधानी में चोरी के कुछ और मामले रायपुर। गुढिय़ारी इलाके में एक घर और एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। सिविल लाइन और टिकरापारा थाने के अंतर्गत भी चोरी के मामले सामने आए। दुकान से नकदी और मोबाईल फोन चोरी किया गया। घर से नकदी, स्कूल सर्टिफिकेट के अलावा एटीएम काड्र्स व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय नगर के आकाश गोदाम के पास राधे राधे मोबाईल दुकान में रविवार रात चोरी हो गई। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान…

प्रगति महाविद्यालय में जैज़ 2018-19 का आयोजन

प्रगति महाविद्यालय में जैज़ 2018-19 का आयोजन रायपुर। प्रगति महाविद्यालय में जैज़ 2018-19 के तत्वाधान में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर एकल-गान में बी.कॉम. प्रथम की भावना ने मोह मोह के धागे, गीत प्रस्तुत किया, बी.कॉम. दितीय के हर्षिता ने चाहे ये जमीन ये आंसमान न रहे गीत प्रस्तुत किया तथा बी.बी.ए. से तैयब्बा ने मिले हो तुम हमको, गीत प्रस्तुत किया तथा पीजीडीसीए. से ऋषभ वाकडे ने रात कली एक ख्वाब में आयी, गीत प्रस्तुत किया। बीएस. सी से स्नेहा वर्मा ने तू है वही, गीत…

ग्राम संगवा एवं देवरी में विधिक सहायता एवं सलाह शिविर

ग्राम संगवा एवं देवरी में विधिक सहायता एवं सलाह शिविर मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा ग्राम संगवा एवं देवरी में विधिक सहायता एवं सलाह शिविर आयोजित किया गया। शिविर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुनील कुमार जायसवाल और ग्राम विकास मंडली के अध्यक्ष एवं सदस्य न्यायालय बाल कल्याण समिति श्री एम.एम. शमीम ने सम्बोधित किया। सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस मनाने के उद्देश्य को बताया गया। 26 जनवरी 1950 को संविधान बना। बाबा साहेब अम्बेडकर संविधान के रचयिता है। मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी देते…