छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ वोटर अवेयरनेस फोरम

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ वोटर अवेयरनेस फोरम रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में आम जनता की सहभागिता और सक्रियता बढ़ाने वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने 16 जनवरी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में फोरम की पहली बैठक के साथ इसकी औपचारिक शुरूआत की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने वोटर अवेयरनेस फोरम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मतदाता साक्षरता का ज्ञान उपलब्ध कराने और उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के…

छत्तीसगढ़ हाट में चल रहा है शिल्प मेला

छत्तीसगढ़ हाट में चल रहा है शिल्प मेला रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में 15 दिवसीय शिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। शिल्प मेला में प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के शिल्पियों की कलाकृति बिक्री सह प्रदर्शनी के लिए रखी गई है। पंद्रह जनवरी से प्रारंभ, यह मेला 30 जनवरी तक चलेगा। छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प बोर्ड के प्रबंधक ने बताया कि शिल्पियों के कौशल को जीवंत रखने और उन्हें निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ एवं…

खिलाड़ी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें – सिंहदेव

खिलाड़ी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें – सिंहदेव अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कलाकेन्द्र मैदान में चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सांसद स्व. चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव के खेलों के प्रति गहरी रूचि रखने संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें क्रिकेट के साथ ही…

एन.एस.एस.और यूनिसेफ़ द्वारा बाल मेला का आयोजन

एन.एस.एस.और यूनिसेफ़ द्वारा बाल मेला का आयोजन रायपुर। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त आयोजन में एक दिवसीय बाल मेला का आयोजन प्रेक्षागृह, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमें एनएसएस के बच्चों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महापौर श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि बच्चे अपने आत्मविश्वास की कमी को दूर करें और राष्ट्रीय हित में आगे आकर कार्य करें साथ ही अपने तार्किक क्षमता की खुद से पहचान करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर केसरी लाल वर्मा कुलपति,पंडित…

जल आवंटन के पूर्व स्थल परीक्षण और भौतिक सत्यापन के निर्देश

जल आवंटन के पूर्व स्थल परीक्षण और भौतिक सत्यापन के निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की 46वीं बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य की नदियों से औद्योगिक प्रयोजन के लिए जल का आवंटन करने से पूर्व स्थल परीक्षण और भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा है कि नदियों से पेयजल-निस्तार-सिंचाई के लिए जल का आवंटन करने के बाद…

शिक्षामंत्री को शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने सौंपा मांग पत्र

शिक्षामंत्री को शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने सौंपा मांग पत्र मुंगेली। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के मुंगेली आगमन पर बुके, शाल व पुष्पाहार से स्वागत किया. इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल और शिक्षकों ने जन घोषणा पत्र में किये हुए वायदों को शीघ्र पूरा करने के लिए मांग पत्र सौंपा. साथ ही नववर्ष के शालेय शिक्षाकर्मी संघ का वार्षिक कलेंडर का विमोचन शिक्षामंत्री के हाथों किया गया.

टिफिन बम को जवानों ने किया नेस्तानाबूद

टिफिन बम को जवानों ने किया नेस्तानाबूद बीजापुर। माओवादियों का लगाया 5 किलो वजऩी टिफिन बम सुरक्षाबल के जवानों ने किया बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने माओवादियों ने प्लांट कर रखा था। आईईडी, सीआरपीएफ, 168 बीएन ने सर्चिंग के दौरान बासागुड़ा के राजपेटा के जंगलों से किया गया बरामद और समय रहते इसे नेस्तानाबूद कर दिया गया।

महासमुंद प्रवास पर सीएम का होगा भव्य स्वागत

महासमुंद प्रवास पर सीएम का होगा भव्य स्वागत महासमुंद। मुख्यमंत्री बनने के बाद 20 जनवरी को प्रथम नगर आगमन पर भूपेश बघेल के स्वागत तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। ग्राम खैरा से छत्तीसगढ़ स्कूल तक रास्तेभर जगह-जगह विभिन्न वर्गों की ओर से स्वागत और पुष्पवर्षा की जाएगी। बघेल छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में चंद्रनाहू शिक्षण समिति और महिला कुर्मी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां शुरू

आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां शुरू जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयांरियां शुरू कर दी गइ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने आगामी लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हेतु कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर श्री ए.के. घृतलहरे को जिम्मेदारी दी है। अपर कलेक्टर श्री ए.के. घृतलहरे के कार्य में सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहयोग करेंगे। इसी तरह…

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को विमानों का परिचालन बाधित हो गया। आईजीआई हवाईअड्डे पर विमानों का आगमन एवं प्रस्थान रुका हुआ है। सुबह साढ़े पांच और साढ़े आठ बजे के बीच दो विमानों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विमानों का परिचालन रुका हुआ है। बहुत कम विमानों ने उड़ान भरी है और वह भी उनके आकार, दृश्यता और…