जनता की सेवा पहली प्राथमिकता : मंत्री डॉ. शिव डहरिया रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनमानस की सेवा शासन-प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण तत्परता से करना चाहिए। जन-घोषणापत्र के अनुरूप हम सभी को जनहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है, तभी नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी को सहेजने की परिकल्पना साकार होगी और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में अग्रसर…
महीना: जनवरी 2019
आबकारी मंत्री लखमा ने अंगारमोती माता के दर्शन कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ
आबकारी मंत्री लखमा ने अंगारमोती माता के दर्शन कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुबह धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए तथा प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखमा आज रायपुर से प्रस्थान कर सुबह सपरिवार अंगारमोती माता के मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण कर मंदिर के इतिहास से जुड़ी जानकारी ली। इसके उपरांत अंगारमोती मंदिर ट्रस्ट…
शराबबंदी के बारे में सुझाव के लिए गठित होगी समितियां
शराबबंदी के बारे में सुझाव के लिए गठित होगी समितियां रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शराबबंदी के लिए दो समितियां बनाने की घोषणा की है। इनमें से एक सर्वदलीय राजनीतिक समिति होगी और दूसरी समिति समाज के अलग-अलग तबकों के प्रतिनिधियों की होगी। राजनीतिक समिति उन राज्यों में जाकर अध्ययन करेगी जहां शराबबंदी तो की गई लेकिन सफल नहीं हुई। यह समिति विफलताओं की वजहों का अध्ययन करेगी। दूसरी सामाजिक समिति शराबबंदी में समाज की भूमिका के लिए रास्ता सुझाएगी। दोनों समितियों का गठन जल्द ही किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल, प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की देख-रेख के लिए बनेंगे प्रशामक गृह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल, प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की देख-रेख के लिए बनेंगे प्रशामक गृह रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर बीमारियों से पीडि़त वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल और उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता के साथ पहल की है और समाज कल्याण विभाग को प्रशामक देख-रेख गृहों की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के अनुरूप समाज कल्याण विभाग ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से संचालक, समाज कल्याण संचालनालय को परिपत्र जारी किया है। विभाग के अधिकारियों…
राफेल सौदे पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है कांग्रेस, पब्लिक सब जानती है : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
राफेल सौदे पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है कांग्रेस, पब्लिक सब जानती है : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस राफेल सौदा मामले में सरकार के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है और अपने झूठे प्रचार के लिए उसने राष्ट्रीय हित की तिलांजलि दे दी है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में 90 मिनट के जवाब का जिक्र…
हिमाचल में भारी बर्फबारी-बारिश की आशंका, ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की सलाह
हिमाचल में भारी बर्फबारी-बारिश की आशंका, ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की सलाह शिमला। हिमाचल प्रदेश में 20 से 24 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी व बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान में यह चेतावनी दी। निवासियों और पर्यटकों को 24 जनवरी तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि सडक़ संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका ज्यादा है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला, नारकंडा, चैल, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली में सामान्य…
CBI के राकेश अस्थाना को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक बनाया
CBI के राकेश अस्थाना को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक बनाया नई दिल्ली। राकेश अस्थाना का सीबीआई के विशेष निदेशक का कार्यकाल खत्म करने के एक दिन बाद सरकार ने उन्हें शुक्रवार को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नया महानिदेशक नियुक्त किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राकेश अस्थाना को बीसीएएस के महानिदेशक के रूप में दो साल के लिए नियुक्त किया है। इस पद को अस्थायी रूप से डीजी स्तर का बनाया गया है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने की…
दलित युवती की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने को आग लगाई
दलित युवती की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने को आग लगाई पटना। बिहार के कैमूर में दो दिन पहले ट्रेन से एक दलित युवती की मौत हो जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़ थाने पर हमला कर दिया है। ग्रामीणों ने पहले थाने पर पथराव किया और इसके बाद थाने को आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में खड़े आधा दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया और हालात को काबू करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भेज दिया गया है। आपको बताते जाए…
गुजरात में 2020 तक तीसरा संयंत्र शुरू करेगी सुजुकी मोटर
गुजरात में 2020 तक तीसरा संयंत्र शुरू करेगी सुजुकी मोटर गांधीनगर। जापान की वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को कहा कि वह 2020 तक गुजरात में अपना तीसरा संयंत्र शुरू करेगी। उसने कहा कि वह टोयोटा के तकनीकी समर्थन से देश में आक्रामक तरीके से नये हाइब्रिड वाहन पेश करेगी। कंपनी के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने यहां वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में सरकार से नीतिगत समर्थन की भी मांग की ताकि हाइब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के उपकरणों के स्थानीयकरण में निवेश को बढ़ावा दिया जा…
कांग्रेस राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालो का दे रही साथ : स्मृति ईरानी
कांग्रेस राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालो का दे रही साथ : स्मृति ईरानी नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि “भाजपा भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि कांग्रेस भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके एक वरिष्ठ नेता ने राजद्रोह को परिभाषित करने वाले कानून को निरस्त करने की वकालत की थी। स्मृति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां एक तरफ भाजपा भारत को एक मजबूत और उदीयमान राष्ट्र…
