नोएडा को एक्वा लाइन मेट्रो का तोहफा देने आ रहे हैं CM योगी नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए करीब डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनमें पांच कंपनी पीएसी से लेकर लगभग एक हजार पुलिसकर्मी आसपास के जनपद के होंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं और सुरक्षा प्लान को फुलप्रूफ बनाया जा रहा है। लखनऊ…
महीना: जनवरी 2019
बैंक में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
बैंक में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की एक बैंक में बुधवार को गोलीबारी की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। बैंक में घुसकर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। सेबरिंग शहर के पुलिस प्रमुख कार्ल होंगलुंड ने प्रेस सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, “घटनास्थल के आकलन के बाद हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है।” हमलावर ने पुलिस को…
इस साल भारत की आर्थिक विकास दर 7.4 फीसदी रहने की संभावना : संयुक्त राष्ट्र
इस साल भारत की आर्थिक विकास दर 7.4 फीसदी रहने की संभावना : संयुक्त राष्ट्र नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 7.4 फीसदी रह सकती है, जबकि अगले साल 2019-20 में 7.6 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, आगे फिर 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 7.4 फीसदी रह सकती है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट वल्र्ड इकॉनोमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स (डब्ल्यूईएसपी) में कहा…
अरुण जेटली का न्यूयॉर्क में हुआ ऑपरेशन, पीयूष गोयल को फिर मिला वित्त मंत्रालय
अरुण जेटली का न्यूयॉर्क में हुआ ऑपरेशन, पीयूष गोयल को फिर मिला वित्त मंत्रालय नई दिल्ली। अंतरिम बजट पेश करने से नौ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। अरुण जेटली अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए विदेश में हैं, इस वजह से उनके मंत्रालयों का प्रभार गोयल को दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय…
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, चमकते सूरज ने रोका मैच
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, चमकते सूरज ने रोका मैच नई दिल्ली। क्रिकेट में आमतौर पर बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की घटनाएं आती रहती हैं, लेकिन जगमगाता सूरज खेल रोक दे तो इसे हैरानी होना लाजिमी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (23 जनवरी) को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब सूरज की रौशनी के कारण मैच रोका गया और डकवर्थ लुइस नियम लागू हुआ। क्रिकेट इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ होगा…
4 मंजिला इमारत ढहने से करीब 8 लोग दबे, बचाव कार्य में लगी NDRF की टीमें
4 मंजिला इमारत ढहने से करीब 8 लोग दबे, बचाव कार्य में लगी NDRF की टीमें गुरुग्राम। हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां के उल्लावास गांव में एक चार मंजिला इमारत (Building Collapsed) ढह गई। इमारत में बताया जा रहा है कि करीब आठ लोग दबे हुए हैं। हादसे के बाद से ही बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, इमारत गिरने से आस पड़ोस में जोर की आवाज हुई। इस वजह से आस पड़ोस के लोग जग गए। इसके बाद बाद पुलिस…
वन अधिकार मान्यता एक्ट से नागरिक बने अधिकार सम्पन्न : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वन अधिकार मान्यता एक्ट से नागरिक बने अधिकार सम्पन्न : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज ‘‘अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम-2006’’ एवं इसके संशोधित नियमों के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा-परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट के माध्यम से 13 दिसम्बर 2005 से पूर्व वन क्षेत्रों में तीन पीढि़यों एवं 75 सालों से रहने वाले नागरिकों को लाभान्वित करने का प्रावधान है। जरूरत इस बात की है…
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के बिन्नेर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलायी और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार…
हजरत बाबा गुलाबुद्दीन शाह का उर्स 25 से
हजरत बाबा गुलाबुद्दीन शाह का उर्स 25 से जांजगीर-चांपा। कौमी एकता कमेटी जांजगीर-नैला द्वारा अजरत सैय्यद बाबा गुलाबुद्दीन शाह का सलाना तीन दिवसीय उर्स 25 जनवरी से आरंभ होकर 27 जनवरी को सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के संरक्षक रफीक सिद्धिकी ने बताया कि उर्स 25 जनवरी को प्रात: 9 बजे पचरम कुशाई से साथ आरंभ होगी। इसी दिन रात 8 बजे प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 26 जनवरी को रात 9 बजे से नौशाद आलम, अनीश रहीस साबरी द्वारा कव्वाली का कार्यक्रम…
सभी ग्रामों में गौठान के लिए जमीन की जा रही आरक्षित
सभी ग्रामों में गौठान के लिए जमीन की जा रही आरक्षित रायपुर। सभी ग्राम पंचायतों में 23 जनवरी से आयोजित हो रही ग्राम सभा के सम्मेलन में प्रत्येक गांव व ग्राम में गौठान व गोचर के लिए चर्चा कर जमीन चिन्हांकित किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस कार्य में राजस्व विभाग के मैदानी अमले की मदद लेने को कहा है साथ ही इसके लिए ग्राम सभाओं में नवीन एजेण्डा ग्राम पंचायत के प्रत्येक…
