बृजमोहन को प्रदेशाध्यक्ष बनाने भाजयुमो ने की मांग रायपुर। प्रदेश भाजपा में हार के बाद मचा कोहराम खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के खिलाफ पार्टी के भीतर से विरोध के स्वर उभर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भाजपा, राष्ट्रीय महासचिव व…
महीना: जनवरी 2019
वरिष्ठ पत्रकार हरदेव चौबे का निधन
वरिष्ठ पत्रकार हरदेव चौबे का निधन कोरबा। कटघोरा निवासी एवं कटघोरा टाइम्स के संपादक हरदेव चौबे का 30 जनवरी को 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र संदीप चौबे एवं 7 पुत्रियां सहित भरा.पूरा परिवार छोड़ गए हैं। चौबे के निधन की खबर से नगरजनों में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता का एक युग समाप्त हो गया। चौबे के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
2 फरवरी को डॉ. महंत आंएगे बिलासपुर
2 फरवरी को डॉ. महंत आंएगे बिलासपुर बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 2 फरवरी को बिलासपुर आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ता भी भव्य स्वागत की तैयारी में लगे हुए है। रेलवे स्टेशन से पीसीसी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर के निवास तक तकरीबन 30 जगहों पर डॉ.महंत का स्वागत होगा। जगह-जगह भव्य मंच बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। दो फरवरी को विधानसभाध्यक्ष डॉ.महंत संपर्कक्रांति एक्सपे्रेस से चांपा से दोपहर दो बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से वे पीसीसी के…
ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान
ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान भिलाई। सुपेला रेलवे फाटक के पास डाउन लाइन में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा ग्राम कुथरेल का रहने वाला है। विक्रम यादव (22) अपने ही गांव की 17 साल 6 माह की किशोरी से प्रेम करने लगा। परिजनों से शादी के लिए चर्चा की, लेकिन लड़की नाबालिग होने…
मूणत मौलश्री विहार में हुए शिफ्ट
मूणत मौलश्री विहार में हुए शिफ्ट रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेश मूणत गुरुवार को अपने निजी निवास मौलश्री विहार में प्रवेश किये. वीआईपी रोड स्थित आवास में पूरे विधि विधान के साथ मूणत ने गृह प्रवेश किया. मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उनसे मुलाकात करने के लिए शुक्रवारी बाजार पहाड़ी चौक स्थित अपने कार्यालय में दोपहर के बाद उपस्थित रहेंगे. राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम के लोगों ने उन्हें अपार प्यार स्नेह और सम्मान दिया है, उनके…
पुलिस ने की जुआरियों पर कार्रवाई
पुलिस ने की जुआरियों पर कार्रवाई महासमुंद। फिल्मी स्टाइल में छापामार कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सिटी कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिली है. जुआरियों से पुलिस ने लगभग 41 हजार रुपए बरामद किया है. जुआ खिलाने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की सूचना के लिए रास्ते पर कई मुखबिर लगा रखे थे. इस वजह से जुआरियों को पुलिस की सूचना मिल जाया करती थी. और जुआरी भाग जाते थे. और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता था. इसी बीच पुलिस को नांदगांव बम्हनी के पास जुआ…
भाठागांव के ग्रामीणों ने किया जोन दफ्तर का घेराव
भाठागांव के ग्रामीणों ने किया जोन दफ्तर का घेराव रायपुर। राजधानी के भाठागांव चौक से बाजार और निगम के जोन दफ्तर को हटाने गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जोन कार्यालय का घेरा किया। ग्रामीण काफी देर तक सड़क पर भी बैठ गए थे जिस वजह से चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। भाठागांव के निवासियों का कहना है कि यहां बाजार के सामने ही निगम द्वारा नया जोन दफ्तर बनाया जा रहा है। बड़ा बिल्डिंग बनने से बाजार घीर जाएगा। अभी भी बाजार का क्षेत्रफल…
पुलिस भेजेगी मोबाइल में चालान
पुलिस भेजेगी मोबाइल में चालान रायपुर। सड़कों पर बेतरतीब गाडि़यां चालाने वालों की अब खैर नहीं है। परिवहन के नियमों का उल्लंघन करने, चकमा देकर फरार होने वाले वाहन चालकों का चालान अब सीधे वाहन मालिक के घर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से पहुंच जाएगा। चालान शुल्क अदा न करने पर वाहन मालिक फिटनेस, रिनुअल, ट्रांसफर आदि काम नहीं करा सकेगा। ऐसे वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग हैण्ड हेल्ड नामक डिवाइस ला रहा है। इस डिवाइस के आ जाने से वाहन मालिक को चालान पटाने…
दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पेंड्रा। हरिद्वार से पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल पेंड्रारोड के समीप पटरियां टूटी हुई थीं, जिन पर समय रहते नजर पड़ गई और गाड़ी को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि, आज सुबह यह ट्रेन पेंड्रारोड से रवाना होकर खोंगसरा पहुंची तो यहां पटरी पर काम कर रहे गैंगमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी। इस पर उसने यहां पहुंची उत्कल एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रोका और ट्रेन ड्राइवर…
2 से रामकथा का वाचन करेंगे लाटा महाराज
2 से रामकथा का वाचन करेंगे लाटा महाराज रायपुर। श्री दुर्गो मंदिर समिति कांदुल द्वारा 9 दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन 2 फरवरी से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दुर्गा समिति के सचिव ने बताया कि 9 दिवसीय इस रामकथा का वाचन संतश्री शुभूशरण लाटा महाराज करेंगे। 2 से 10 फरवरी तक रामकथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर प्रांगण कांदुल में चलेगी।
