9 लाख का ईनामी नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों में थे शामिल राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को ईनामी नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नक्सली पवन उर्फ लातूर और उसकी पत्नी श्यामा उर्फ मंकी को गिरफ्तार किया है.दोनों 50 से अधिक नक्सल वारदात में शामिल रहे हैं. इनके ऊपर सरकार ने 9 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. कोंडागांव, जगदलपुर और नारायणपुर पुलिस को इनकी पिछले 11 सालों से तलाश थी. दुर्ग आईजी रतनलाल डांगी ने प्रेसवार्ता लेकर इसकी जानकारी दी. दोनों…
महीना: जनवरी 2019
दिव्यांगजन कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह में सैंकड़ों दिव्यंागजन लाभान्वित
दिव्यांगजन कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह में सैंकड़ों दिव्यंागजन लाभान्वित बालोद। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा आज यहॉ टाउनहॉल में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांगजन कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह में जिले के सैकड़ों दिव्यांगजन लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल और नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा मौजूद थे। कार्यक्रम में जिले के 552 दिव्यांगजनों को दिव्यंाग प्रमाण पत्र वितरण कर लाभान्वित किया गया। 110 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क बस पास का वितरण किया गया। 30 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल वितरण किया…
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास सम्पन्न
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास सम्पन्न बालोद। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में गरिमापूर्वक मनाने आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में परेड निरीक्षण, पी.टी., मार्चपास्ट और सांस्कृृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री बी.एल.गजपाल, एस.डी.एम. श्री हरेश मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, श्री विनय कुमार पोयाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आषुतोष चावरे, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर सहित…
महिला एवं बाल विकास मंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी
महिला एवं बाल विकास मंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी बालोद। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 8.58 बजे मुख्य अतिथि का स्व.सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम पर आगमन, प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन, प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 09.01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान की धुन, 9.05…
मुख्यमंत्री ने पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब से की भेंट
मुख्यमंत्री ने पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब से की भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे कल रात कबीर पंथ के आचार्य पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब से राजधानी स्थित उनके निवास में भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एव ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और विधायक सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।
3 लाख का सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ाये सटोरिए
3 लाख का सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ाये सटोरिए बलौदाबाजार। थाना गिधौरी क्षेत्रान्तर्गत सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गुरुवार को गिधौरी बस स्टैंड में घेराबंदी कर पांच सटोरियों को पकड़ने में सफलता पाई है. सटोरियों से 6 मोबाइल, 3 लाख रुपए लिखा सट्टा-पट्टी और 25,720 रुपए नगद रकम जब्त किया है। कार्यवाही में आरोपी विक्रम उर्फ बाबा बंजारे पिता मनहरण (21 साल) निवासी गिधौरी से 4 मोबाइल, 28 किता सट्टा-पट्टी और 12,530 रुपए नगद, आरोपी सालिकराम प्रधान पिता छत राम (31 साल) निवासी कुम्हारी से एक मोबाइल,…
स्वागत में प्रदेश प्रभारी को भुला गए भाजपाई
स्वागत में प्रदेश प्रभारी को भुला गए भाजपाई रायपुर। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई. बैठक में स्वागत के वक्त अजोबो-गऱीब स्थिति देखने को मिली जब प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन से पहले प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिसके बाद सौदान सिंह खड़े हुए और उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी को कैसे भूल रहे हो, इनका भी स्वागत करिये. इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय…
विपक्षी गठबंधन की नीयत और नियति तय नहीं – डा.जैन
विपक्षी गठबंधन की नीयत और नियति तय नहीं – डा.जैन रायपुर। विपक्ष का एक ही नारा है. मोदी हटाओ, हम कहते है गरीबी हटाओ, वे कहते हैं मोदी हटाओ, हम कहते हैं बेरोजगारी हटाओ. वे ऐसे गठबंधन की बात कर रहे है जिसकी नीयत और नियति तय नहीं है. भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हमें मजबूत सरकार चाहिए, वे भ्रष्टाचार करने के लिए मजबूर सरकार चाहते हैं. केंद्र में फिर से एनडीए के साथ मोदी सरकार बनेगी.यह बात भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने गुरुवार को…
किसानों की कर्ज माफी वो इंजेक्शन है जिससे उसे आईसीयू से बाहर निकाला जा सकता है- योगेन्द्र यादव
किसानों की कर्ज माफी वो इंजेक्शन है जिससे उसे आईसीयू से बाहर निकाला जा सकता है- योगेन्द्र यादव रायपुर। कर्ज माफी वो इंजेक्शन है जिससे उसे आईसीयू से बाहर निकाला जा सकता है. उसके बाद उसे आय और आपदा से बचाव की गारंटी चाहिए. स्वराज इंडिया के संयोजक योगेन्द्र यादव ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर बात की. उन्होंने देश भर के किसानों द्वारा कर्ज माफी की मांग को एक ऐसा इंजेक्शन बताया है जो कि आईसीयू से किसी को बाहर निकाल सकता है.…
बाइक समेत चोर गिरफ्तार
बाइक समेत चोर गिरफ्तार मगरलोड। मगरलोड पुलिस ने रायपुर से बाइक चोरी कर गांव में ग्राहक की तलाश कर बाइक बेचने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. मामला मगरलोड विकासखंड के ग्राम कुंडेल का है. जानकारी के मुताबिक आरोपी तामेश्वर वर्मा (23 वर्ष) कुछ साल पहले राजधानी रायपुर में काम की तलाश में आया हुआ था. लेकिन दोस्तों की गलत संगति और ज्यादा पैसे कमाने के चलते जुर्म का रास्ता चुन लिया. राजधानी में बाइकों की चोरी कर गांव आता और ग्राहकों की तलाश करता था. पुलिस ने मुखबिर…
