चिप्स के चीफ आपरेटिंग आफिसर पुष्पेंद्र कुमार मीणा हटाये गए

चिप्स के चीफ आपरेटिंग आफिसर पुष्पेंद्र कुमार मीणा हटाये गए रायपुर। राज्य शासन ने चिप्स के चीफ आपरेटिंग आफिसर पुष्पेंद्र कुमार मीणा का तबादला कर दिया है. मीणा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किए गए हैं. बताया जाता है कि पिछली सरकार में मोबाइल बांटे जाने की योजना के तहत चिप्स के जरिए की गई मोबाइल खरीदी में मीणा की अहम भूमिका रही थी. फिलहाल सरकार ने इस योजना पर ब्रेक लगा रखा है. रमन सरकार ने प्रदेश में 50 लाख मोबाइल बांटे जाने के…

पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज

पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे अमन कुमार सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई है. इस शिकायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से राज्य शासन को उचित कार्यवाही किए जाने को लेकर पत्र भेजा गया है. दिल्ली की द्वारका में रहने वाली विजया मिश्रा ने 4 जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री कार्यालय में ईमेल के जरिए अमन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दस्तावेजी प्रमाण के आधार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अमन…

राइस मिलर्स ने छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

राइस मिलर्स ने छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका बिलासपुर। राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। राज्य शासन ने राइस मिलर्स को धान की मिलिंग के बदले 67 से 68 फीसदी चावल जमा करने के निर्देश दिए थे। मिलर्स का कहना है कि धान की मिलिंग के बाद इतना चावल नहीं निकलता है तो वे शासन को कैसे देंगे। शासन के निर्देश के खिलाफ राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए…

नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना मुख्य सचिव ने ली बैठक

नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना मुख्य सचिव ने ली बैठक रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए गठित क्रियान्वयन समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित हुई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ग्राम स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उदेद्श्य से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के नदी-नालों में बारहमासी पानी की उपलब्धता, पशुधन के लिए चारागाहों…

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम : श्री बघेल 26 जनवरी को राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम : श्री बघेल 26 जनवरी को राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को सुबह 8.55 बजे से राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह के कार्यक्रम के बाद श्री बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम असोगा, तेलीगुंड्रा, भनसुली (केसरा) गांवों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। इस दिन देश का संविधान लागू हुआ और हमें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार मिला। हमारे गणतंत्र में प्रत्येक नागरिक की महत्ता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपनों को साकार करने की ठोस पहल की जा रही है। राज्य…

भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण रायपुर। कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रात: 8 बजे और भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और एकात्म परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यालय मंत्री सुभाष राव, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहेंगे।

नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना

नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए गठित क्रियान्वयन समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित हुई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ग्राम स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के नदी-नालों में बारहमासी पानी की उपलब्धता, पशुधन के लिए चारागाहों का विकास और गौठानों…

जिसमें टैलेंट है उसे छतीसगढ़ में कोई रोक नही सकता-बघेल

जिसमें टैलेंट है उसे छतीसगढ़ में कोई रोक नही सकता-बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही छात्र संघ चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन बात के संकेत दे दिए है। रायपुर में आयोजित एनएसयूआई के सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होने एनएसयूआई कार्यकर्ता में जोश भरा। उन्होंने पर मंच पर मौजूद देवेंद्र यादव और विकास उपाध्याय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज एनएसयूआई के दो नेता विधायक है। उन्होंने युवाओ से कहा यह छत्तीसगढ़ आपका है, इसका भविष्य भी आपको ही गढऩा…

बघेल व सिंहदेव ने भाजपा प्रभारी के कृत्य की निंदा

बघेल व सिंहदेव ने भाजपा प्रभारी के कृत्य की निंदा भिलाई-सरगुजा। भाजपा प्रभारी अनिल जैन द्वारा पत्रकारों को कांग्रेसी कहे जाने के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. भिलाई के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. वही सिंहदेव ने कहा कि पत्रकारों को कांग्रेसी कहा जाना अफ़सोस जनक और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि लगता है 11 भी पलटने वाला है. सिंहदेव ने यह बात लोकसभा…