जोगी कांग्रेस और बसपा की बैठक रायपुर। प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ और लालजी वर्मा के साथ गठबंधन को लेकर अजीत जोगी की बैठक हुई है. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी है. बैठक में 11 सीटों के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है. अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बैठक की सारी गतिविधियों की जानकारी मायावती को दी जाएगी.
महीना: जनवरी 2019
30 को मांस- मटन विक्रय प्रतिबंधित
30 को मांस- मटन विक्रय प्रतिबंधित रायपुर। निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शतप्रतिशत रूप से महात्मा गॉधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश का उल्लंधन करने पर मांस- मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
पढ़-लिखकर समाज के विकास में सहभागी बने युवा – लखमा
पढ़-लिखकर समाज के विकास में सहभागी बने युवा – लखमा दंतेवाड़ा। शिक्षा केवल व्यक्तित्व विकास ही नहीं, अपितु घर-परिवार और समाज के विकास को एक नई दिशा देती है। इस हेतु युवाओं को पढ़-लिखकर समाज के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए आगे आना होगा। यह बात आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में आयोजित संयुक्त छात्रावास एकता दिवस कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के…
राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने की जनसुवाई
राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने की जनसुवाई जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव बी. आर. साहू ने अन्य पिछड़ा वर्ग के वंचित वर्ग का जन सुनवाई किया। सर्किट हाऊस में आयोजित जन सुनवाई में बस्तर जिले की कुडुक जाति के लोगों ने श्री साहू से मुलाकात कर अपनी जातिगत समस्या से अवगत कराया।
छात्रावास अधीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
छात्रावास अधीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के मुंगवाल स्थित भेजा बालक छात्रावास के अधीक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. अधीक्षक ने अपने निवास स्थान मूंगवाल गांव में आत्महत्या की है. मामला कोरर थाना क्षेत्र के भेजा गांव का है. जानकारी के मुताबिक मृतक श्रीयोधन कोला ग्राम भेजा के छात्रावास में पदस्थ था. आत्महत्या करने का कारण उच्चाधिकारियों का दवाब बताया जा रहा है. मृतक ने पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें सहायक आयुक्त पर प्रताड़ना का आरोप…
एसआईटी जांच का जोगी कांग्रेस ने किया स्वागत
एसआईटी जांच का जोगी कांग्रेस ने किया स्वागत रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले की एसआईटी जांच के आदेश का जोगी कांग्रेस ने स्वागत किया है. जोगी कांग्रेस ने कहा कि जांच का स्वागत करते है,जांच करानी चाहिए, जो टेप सामने आया था उससे राजनीतिक उथल पुथल हुई थी. इससे पहले बीजेपी की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया था कि सरकार सभी मामलों की एसआईटी जांच करवा ले हमें कोई दिक्कत नहीं है. अब जोगी कांग्रेस ने कहा है कि मंतूराम ने नाम क्यों वापस लिया था उसकी क्या…
अंतागढ़ टेपकांड की एसआईटी जांच पर भाजपा को भी एतराज नहीं
दीवार से दबकर 6 साल की बच्ची की मौत
दीवार से दबकर 6 साल की बच्ची की मौत पखांजूर। प्रधानमंत्री आवास की दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची मौत हो गई। घटिया निर्माण के चलते दीवार गिर गई थी, पंचायत द्वारा आवास बनाया जा रहा था। यह मामला ग्राम पंचायत कुरेनार का है। बच्ची अपने घर में खेल रही थी। तभी अचानक दीवार बच्ची के ऊपर गिर गई जिसमें बच्ची दब गई। इससे घटना स्थल में ही मौत हो गई।
नक्सलियों ने जलाया ट्रक
नक्सलियों ने जलाया ट्रक सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ट्रक को रोका और आवश्यक पूछताछ के बाद 12 पहिया ट्रक को आग की लपटों में झोंक दिया। इसके अलावा एक अन्य ट्रक को भी नक्सलियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। नक्सली नवजन क्रांति सप्ताह के दौरान लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दोरनापाल एवं कोंटा के मध्य हाईवे मार्ग पर 25 से 30 की संख्या में नक्सली जो ग्रामीणों की वेशभूषा में थे और…
बलात्कार और हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार
बलात्कार और हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार कोरबा। बलरामपुर जिले में एक किशोर ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक छोटी…
