मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ यादव समाज ने किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ यादव समाज ने किया अभिनन्दन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ यादव समाज के अध्यक्ष श्री रमेश यदु ने मुख्यमंत्री द्वारा चरवाहों के लिए मानदेय देने की घोषणा पर यादव समाज की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में यादव समाज के विधायक सर्व श्री रामकुमार यादव, द्वारकाधीश यादव और देवेन्द्र यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के लोग उपस्थित थे। समारोह को सम्बोधित करते…

शौचालय मेरा अधिकार के तहत 5 हजार जुर्माना

शौचालय मेरा अधिकार के तहत 5 हजार जुर्माना रायपुर। जोन 7 स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय मेरा अधिकार अभियान के तहत जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान सही मिलने एवं होटल में शौचालय की व्यवस्था नहीं पाये जाने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राजकुमार कालेज के सामने लिटिल हट होटल प्रबंधक पर स्थल पर 5 हजार रूपये जुर्माना किया।

हाउसिंग बोर्ड दो नई जगहों पर प्रोजेक्ट करने जा रही लांच

हाउसिंग बोर्ड दो नई जगहों पर प्रोजेक्ट करने जा रही लांच रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड इस साल सेजबहार फेस दो और नरदहा में स्वतंत्र मकान की नई स्कीम लांच करेगा। राज्य शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन स्थानों में नई कॉलोनी बनाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया है नरदहा में करीब डेढ़ सौ स्वतंत्र मकान बनाए जाएंगे। सेजबहार में दो से ढाई सौ मकान बनाए जाएंगे। दोनों जगहों के लिए जगह सुनिश्चित कर लेने के बाद ड्राइंग-डिजाइन पर काम किया जा रहा है। पहले…

देवव्रत का खुलासा,माफिया तय करते हैं 40 विधानसभा

देवव्रत का खुलासा,माफिया तय करते हैं 40 विधानसभा रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि राज्य के 40 विधानसभा में माफिया तय करते हैं किसे विधायक बनाना है। जनघोषण पत्र, राज्यपाल का अभिभाषण, और वित्तीय अनुपूरक तीनो में अलग अलग बातें हैं। मंजिल से भटकना अभी से चालू हो गया है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल से मांगा जोखिम भत्ता

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल से मांगा जोखिम भत्ता भिलाई। स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति, नियमितिकरण और जोखिम भत्ता दिए जाने संबंधी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विगत 15 वषों से वेतन विसंगति से जूझ रहे हैं। वहीं संक्रमक रोगों से संपर्क में आने से प्रभावित होते हैं। इन सब समस्याओं से कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। ज्ञापन सौंपने वालों मे प्रदेश महासचिव सैय्यद असलम, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, संभागीय…

कैग की रिपोर्ट में पकड़ायी गड़बड़ी,भारी घोटाला

कैग की रिपोर्ट में पकड़ायी गड़बड़ी,भारी घोटाला रायपुर। सीएनजी की रिपोर्ट में आज एक बार फिर बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गयी है। ई टेंडरिंग में जहां बड़े पैमाने पर गडबड़ी हुई है वहीं स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह बीमारू बताया है। महालेखाकर विजय कुमार मोहंती ने सीएनजी की रिपोर्ट पेश किये जाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी पूरी जानकारी दी। मोहंती ने बताया कि तीन अलग-अलग सेक्टरों में रिपोर्ट पेश की गयी है। सोशल सेक्टर में भी बड़े पैमाने पर गड़बडि़यां सामने आयी है। मोहंती ने बताया कि रिपोर्ट में…

सफेद बाघ की मौत का मामला, सेंट्रल जू अथॉरिटी ने वन विभाग से मांगी रिपोर्ट

सफेद बाघ की मौत का मामला, सेंट्रल जू अथॉरिटी ने वन विभाग से मांगी रिपोर्ट बिलासपुर। बिलासपुर के कानन पेंडारी में सफेद बाघ की मौत के मामले में सेंट्रल जू अथॉरिटी ने छत्तीसगढ़ वन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। जू अथॉरिटी आफ इंडिया ने पीसीसीएफ छत्तीसगढ़ के साथ ही वाइल्ड लाइफ इंडिया को भी चि_ी लिखी है। वहीं एक बात ये भी सामने आई है कि कानन प्रबंधन ने बाघ की मौत की जानकारी निगरानी समिति को भी नहीं दी। सफेद बाघ की मौत के मामले में सीजेडए के मेंबर…

हमला करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

हमला करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा बालोद। हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालोद थाना अंतर्गत ग्राम लाटा बोर्ड का है। यहां निरंजन नागवंशी पर हत्या करने के नियत से आरोपी ने हमला कर और फरार हो गया था। ज्ञात हो कि 12 दिसंबर को अज्ञात आरोपी ने ग्राम लाटा बोड़ में निरंजन नागवंशी की हत्या करने के नियत से उस पर लकड़ी के बत्ते से वार किया और फरार हो गया था। हमले में निरंजन नागवंशी बेसुध हो…

वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो में मिला गांजा, 3 युवक गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो में मिला गांजा, 3 युवक गिरफ्तार कांकेर। गांजा तस्करी में तीन आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट ने 15 -15 का सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तीनों आरोपियों को तीन-तीन साल की अतिरिक्त सजा कटानी पड़ेगी। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी है। शासकीय अधिवक्ता दिलीप सिंह नरेटी ने बताया कि आरोपी जयसिंह सूर्यवंशी, भगवान सिंह साहू , धर्मेंद्र विश्वकर्मा एवं एक नाबालिग बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे…

रिंकू की हत्या नहीं, उसने फंदे से लटककर की खुदकुशी

रिंकू की हत्या नहीं, उसने फंदे से लटककर की खुदकुशी रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी मामले में सिविल लाइन पुलिस को कारोबारी रिंकू खनूजा की अंतिम पोस्टमार्टम मिल गई है। रिपोर्ट का एक्सपर्ट से भी विश्लेषण कराया गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया गया है कि उसकी हत्या नहीं की गई थी। उसने खुद फंदे से लटककर अपनी जान दी। हालांकि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस अभी भी कारण जानने के प्रयास कर रही है। आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा…