हाउसिंग बोर्ड दो नई जगहों पर प्रोजेक्ट करने जा रही लांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड इस साल सेजबहार फेस दो और नरदहा में स्वतंत्र मकान की नई स्कीम लांच करेगा। राज्य शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन स्थानों में नई कॉलोनी बनाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया है नरदहा में करीब डेढ़ सौ स्वतंत्र मकान बनाए जाएंगे। सेजबहार में दो से ढाई सौ मकान बनाए जाएंगे। दोनों जगहों के लिए जगह सुनिश्चित कर लेने के बाद ड्राइंग-डिजाइन पर काम किया जा रहा है। पहले बनाए गए मकानों की तुलना में इनकी डिजाइन अलग होगी। चार से पांच एकड़ जमीन में नई कॉलोनियां बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है लंबे समय से प्रस्ताव लंबित था। शासन स्तर पर फाइल लटकी हुई थी। अब सहमति बनने के बाद कार्य योजना बनाई जा रही है। स्वतंत्र मकानों की कीमत अभी तय नहीं है, लेकिन 11 से 12 लाख रुपये संभावित है।