अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक मैनपुर। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे मार्ग में मंगलवार दोपहर में दबनई नाला मोड़ के पास धान से भरा ट्रक व पिकअप तेजगति से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों की ड्राइवरों को हल्की चोंटे ही आई है। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से आठ किमी दूर दबनई मोड़ के पास दोपहर 2 बजे के आसपास देवभोग के तरफ से धान भरकर ट्रक (सीजी 04 एमएल 6507) रायपुर की तरफ जा रहा था, तो रायपुर की तरफ से पिकअप (सीजी 04 एलआर 2201) किराना राशन सामग्री…

प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार

प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार रायपुर। छग आयुर्वेद अधिकारी संघ का चतुर्थ प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को श्री मारूति मंगलम गुढियारी में आयोजित किया गया है। अधिवेशन का शुभारंभ 12 जनवरी को सुबह 10 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के मुख्य आतिथ्य, डॉ. प्रेम साय सिंह मंत्री स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, सहकारिता की अध्यक्षता एवं डॉ. शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम के अतिविशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण करें

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण करें मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार और मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीला से निराकरण करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण कर जानकारी उपलब्ध करायें। रेल्वे जनसुनवाई…

कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन संबंधी पुस्तिका का विमोचन

कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन संबंधी पुस्तिका का विमोचन मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह ने आज समय सीमा बैठक के पश्चात मनियारी सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2018 से संबंधित विभिन्न गतिविधियां एवं संपादित कार्यो, विभिन्न समितियां तथा अधिकारी-कर्मचारियों के ड्यूटी और कार्यो के संबंध में प्रकाशित विधानसभा निर्वाचन 2018 पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर रखबो मुंगेली के मान सबो झन करबो मतदान, जिला मुंगेली एक नजर, विधानसभावार जानकारी, निर्वाचन 2018 संक्षिप्त विवरण सहित विभिन्न गतिविधियां समाहित है। इस मौके पर जिला पंचायत के…

अनुपस्थित रहने पर अभिहित अधिकारी निलंबित

अनुपस्थित रहने पर अभिहित अधिकारी निलंबित मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य हेतु प्राथमिक शाला चातरखार के सहायक शिक्षक नियुक्त अभिहित अधिकारी श्रीमती कविता पाटले को कार्यो के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय मुंगेली होगा। उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुंगेली द्वारा विगत दिनों प्राथमिक शाला चातरखार स्थित मतदान केंद्र का…

सहायक पंजीयक एवं खाद्य निरीक्षक उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें

सहायक पंजीयक एवं खाद्य निरीक्षक उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने तहसीलदारों, सहायक पंजीयक सहकारी समितियां, खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धान खरीदी केंद्रों में तैनात रहें। उन्होने विपणन अधिकारी को निर्देशित किया है कि बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करें। टोकन पर नियंत्रण आवश्यक है। अधिक खरीदी वाले उपार्जन केंद्रों का सत्यापन करें।

उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में 43 सेवा समितियों के माध्यम से 88 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों के माध्यम से धान उपार्जन का कार्य 31 जनवरी 2019 तक किया जायेगा। धान का उपार्जन 75 प्रतिशत नये एवं 25 प्रतिशत पुराने बारदाने से किया जा रहा है। खरीदी हेतु शेष 18 दिवसों में उपार्जन केंद्रों में धान की मात्रा में तेजी आना स्वाभाविक है। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने खरीदी व्यवस्था पर निगरानी रखने हेतु उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया…

26 जनवरी एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

26 जनवरी एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित मुंगेली। शासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने 26 जनवरी दिन शनिवार गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी दिन बुधवार महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को जिले की समस्त देशी मदिरा दुकान सीएस-2(घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफएल-1(घघ) की फुटकर दुकानों तथा भण्डारण मद्य भण्डागार मुंगेली को बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मे. भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा…

जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक 18 को

जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक 18 को मुंगेली। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत गठित एवं संचालित जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे नवीन जिला पंचायत सभाकक्ष (धरमपुरा) मुंगेली में आयोजित की गई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, समस्त जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग), समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य संबंधित…

कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु डीलर्स प्रोग्राम

कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु डीलर्स प्रोग्राम मुंगेली। राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के तकनीकी दिशा निर्देशों के आलोक में मुंगेली जिले के कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को कृषि के क्षेत्र में अधिक जानकार बनाने के लिए विगत दिनों उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन फॉर इनपुट डीलर्स (देशी) प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि श्री डी.के. ब्यौहार ने बताया कि कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को…