सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी

सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी रायपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा की अनुशंसा पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-46, नगर निगम रायपुर में शमशान घाट सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके लिए आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

लाखेनगर इलाके से लडक़ा लापता, मामला दर्ज

लाखेनगर इलाके से लडक़ा लापता, मामला दर्ज रायपुर। राजधानी के लाखेनगर इलाके से एक लडक़ा लापता हो गया है, जिसकी सूचना लडके के परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में दी है। परिजनों ने आशंका जतायी है कि उसका किसी ने अपहरण कर ले गया है। लापता लड़के की मां ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसका 17 वर्षीय लडक़ा लापता है। प्रार्थियां ने आशंका जतायी है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर फिलहाल गुम इंसान का मामला दर्ज किया है।

आलाकमान की नजर में भूपेश हुए और पावरफुल

आलाकमान की नजर में भूपेश हुए और पावरफुल रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के लिए गठित चुनाव प्रचार समिति और प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पांच समितियों का गठन किया है। प्रदेश चुनाव समिति,प्रदेश चुनाव अभियान समिति, चुनाव समन्वय समिति,मीडिया समन्वय समिति,चुनाव प्रकाशन समिति बनाया गया है। प्रदेश चुनाव समिति -भूपेश बघेल चेयरमैन, मोतीलाल वोरा, टी.एस. सिंहदेव, अरविंद नेताम, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, देवती…

28 को राहुल गांधी आ सकते हैं छत्तीसगढ़

28 को राहुल गांधी आ सकते हैं छत्तीसगढ़ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात के संकेत दिये हैं कि 28 जनवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। पीसीसी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अभी कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार नहीं हुई है, लेकिन संभावित तारीफ 28 जनवरी है। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं, उनके लौटने के बाद पूरा कार्यक्रम तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के…

पुलिसकर्मियों से ऑफिस कार्य कराना उचित नहीं – डीजीपी

पुलिसकर्मियों से ऑफिस कार्य कराना उचित नहीं – डीजीपी रायपुर। राज्य के पुलिस प्रमुख ने विभिन्न कार्यालयों में अटैच कर्मचारियों को उनके मूल कार्य में लगाने के लिए एक बार फिर प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में फोर्स की मॉनिटरिंग करने की बात कहते हुए प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों, समस्त सेनानियों को कहा गया है कि सहायक उपनिरीक्षक, एपीसी, प्रधान आरक्षकों को मौखिक या लिखित रूप से संबद्ध कर कार्य लिया जाता है, या कार्यालय में लिपिकों के सहायक के रूप में…

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का 13 को आएंगे

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का 13 को आएंगे रायपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 13 जनवरी को सुबह 10.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री सुबह 10.45 बजे सेंट ज़ेवियर स्कूल रोड, अवंति विहार, रायपुर स्थित आकांक्षा लायंस फॉर मेंटली हैंडिकैप्ड संस्थान का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात् श्री गेहलोत सड़क मार्ग द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, जैन भवन, सेक्टर-06, भिलाई में आयोजित सोशल…

भूपेश बघेल ने स्काई वॉक का फैसला जनता पर छोड़ा, होगी रायशुमारी

भूपेश बघेल ने स्काई वॉक का फैसला जनता पर छोड़ा, होगी रायशुमारी रायपुर। कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार की योजना से 87 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे स्काई वॉक की उपयोगिता पर सवाल खड़ा किया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने कहा की स्काई वॉक को लेकर लोगों से राय मांगी जाएगी। उसके बाद इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने स्काई वॉक ठेका जीएस एक्सप्रेस को दिया था। इस प्रोजेक्ट को खत्म करने की मियाद फरवरी 2018 थी लेकिन कंपनी काम पूरा नहीं कर…

कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग तेज

कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग तेज रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाखों अनियमित कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग फिर तेज हो गई है। कर्मचारियों ने कांग्रेस सरकार पर अनदेखी का आरोप लगया है। उनके मुताबिक कांग्रेस की सरकार बने एक महीने बीत चुके हैं, सरकार ने किसानों के कर्जमाफी व धान के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की घोषणा तो कर दी। लेकिन नियमितिकरण को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि इन्होंने ने भी पिछले साल जुलाई के महीने में 23 दिन की लाखेनगर मैदान में हड़ताल किया था। उस दौरान…

सहायक कांस्टेबलों के 50 परिवार पहुंचे डीजीपी से मिलने

सहायक कांस्टेबलों के 50 परिवार पहुंचे डीजीपी से मिलने रायपुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर में आज बस्तर रेंज से सहायक कांस्टेबलों के 50 परिवार के सदस्य डीजीपी डीएम अवस्थी से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। हर शुक्रवार को डीजीपी डीएम अवस्थी पुलिसकर्मियों के समस्याओं से अवगत होने के लिए दरबार लगाते है। आज 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपनी शिकायतों को सुलझाने के लिए डीजीपी से मुलाकात की। जिसमें वेतन वृद्धि के लिए सहायक कांस्टेबल के परिवार ने अपनी बात रखी। वहीं डीजीपी ने क्षेत्र में शांति…

मुख्यमंत्री की समझाईश पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म का शो शुरू

मुख्यमंत्री की समझाईश पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म का शो शुरू रायपुर। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म के सारे शो कुछ घंटों के लिए रद्द होने के बाद फिर से शुरू हो गया है। फिल्म पर बवाल कर रहे एनएसयूआई के पदाधिकारियों को स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझाया कि फिल्म चलने दिया जाये. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाना उचित नहीं है.