रोहित की शतकीय पारी सिडनी में फेल, 34 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने दी मात

रोहित की शतकीय पारी सिडनी में फेल, 34 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने दी मात सिडनी। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद झाय रिचर्डसन की तूफानी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने पहले एकदिवसीय मैच में शनिवार को यहां भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000वीं जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रिचर्डसन (26 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित शर्मा (133) के 22वें शतक के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना सकी। पदार्पण कर…

पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों का वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : PM मोदी

पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों का वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : PM मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिये काम कर रही है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार के दौरान किसानों का ‘वोट बैंक’ के रूप में इस्तेमाल किया गया। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम किसानों की समस्या के समाधान की बात करते हैं तो पहले की सच्चाइयों को स्वीकार…

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को कमलनाथ ने किया माफ

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को कमलनाथ ने किया माफ जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को माफ करते हुए जिला प्रशासन को शनिवार को निर्देश दिए हैं कि उसकी निलंबन बहाल किया जाए। कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, मेरा ऐसा मानना है कि मैं सदैव इसका पक्षधर रहा हूं। यह भी सही है कि शासकीय सेवा में पदस्थ रहते हुए उनका यह आचरण नियमों का उल्लंघन हो सकता है, इसलिये उन पर निलंबन की कार्यवाही…

जेम पोर्टल की जगह सीएसआईडीसी से शासकीय विभागों में होगी सामग्री खरीदी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जेम पोर्टल की जगह सीएसआईडीसी से शासकीय विभागों में होगी सामग्री खरीदी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जेम (गवर्नमेंट ई मार्केटिंग) पोर्टल की जगह छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के माध्यम से शासकीय विभागों में सामग्री खरीदी की जायेगी। इसके लिए अगली केबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा। उन्होंने आज बिलासपुर में 19वें राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मेले का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। श्री बघेल ने व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागार में आयोजित पांच दिवसीय भव्य मेले के उद्घाटन…

मुख्यमंत्री बोले अबूझमाड़ के बच्चों में क्षमता की कमी नहीं, जरूरत है उन्हें अवसर देने की

मुख्यमंत्री बोले अबूझमाड़ के बच्चों में क्षमता की कमी नहीं, जरूरत है उन्हें अवसर देने की नारायणपुर। अबूझमाड़ के बच्चों में क्षमता की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें अवसर देने की। रामकृष्ण आश्रम इस काम को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार अबूझमाड़ और आश्रम के विकास में कोई कमी नहीं होने देगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद की 125 वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री…

बाबा गुरू घासीदास के नाम पर गिरौदपुरी में खोला जाएगा गुरूकुल शिक्षा केन्द्र : सीएम भूपेश बघेल

बाबा गुरू घासीदास के नाम पर गिरौदपुरी में खोला जाएगा गुरूकुल शिक्षा केन्द्र : सीएम भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में बाबा गुरू घासीदास के नाम पर गुरूकुल शिक्षा केन्द्र खोलने की घोषणा की है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनायेगी। बाबा गुरू घासीदास के संदेश हमारी सरकार के लिए काम करने का मार्गदर्शी आधार होगा। मुख्यमंत्री आज गिरौदपुरी में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति के…

अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आए हैं सपा, बसपा : रविशंकर प्रसाद

अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आए हैं सपा, बसपा : रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने के लिये साथ आई हैं। पार्टी ने इस गठबंधन को तवज्जो नहीं देते हुए जोर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘सपा और बसपा ने देश या उत्तरप्रदेश के लिये गठबंधन नहीं किया है, दरअसल वे अपने अस्तित्व के लिये साथ आए हैं। वे…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गिरौदपुरी धाम में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गिरौदपुरी धाम में की पूजा अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बाबा गुरूघासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय, कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू, धर्म गुरू बालदास सहित अनेक धर्म गुरू और समाज के राजमहंत तथा…

सवर्णों को 10% आरक्षण बिल बना कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर

सवर्णों को 10% आरक्षण बिल बना कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा और राज्य सभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। अब यह कानून लागू हो गया है। संसद के दोनों सदनों से ये बिल पहले ही पास हो चुका है। संसद से बिल पारित हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने…

हताश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं भारतीय बल : राज्यपाल

हताश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं भारतीय बल : राज्यपाल जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि “घुसपैठियों” को यहां प्रवेश नहीं करा पाने से “हताश” पाकिस्तान को भारतीय बल मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। मलिक ने राज्य में पंचायत चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि यहां माहौल बिगाड़ने के पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के प्रयास के बावजूद घाटी में पूर्ण शांति बनी हुई है। मलिक ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि हमारे बल किसी भी…