मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रांताध्यक्ष श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा कर्मियों के वेतनभत्तों के नियमित भुगतान के लिए राज्य शासन के तृतीय अनुपूरक बजट में 1841 करोड़ रुपए का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।…
दिन: 10 जनवरी 2019
राज्य सरकार का हर विभाग जनता की मदद के लिए – बघेल
राज्य सरकार का हर विभाग जनता की मदद के लिए – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का प्रत्येक विभाग आम जनता की सहायता के लिए हैं। जनता के काम अटकाने या परेशान करने के लिए नहीं। विभागों को अपनी कार्य संस्कृति में पेशेवर रूख (प्रोफेशनल एप्रोच) अपनाकर और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने व्यापारी संगठनों को भरोसा दिलाया कि राज्य…
श्रम मंत्री डॉ. डहरिया को शासकीय आवास आवंटित
समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी सरकार – बघेल
समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी सरकार – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी। हम बदले की नहीं बल्कि बदलाव की बात करते हैं। नक्सल समस्या के निराकरण और शराबबंदी के मसले पर हमारी सरकार जनता को विश्वास में लेकर काम करेगी। उन्होंने कहा – नक्सल समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पीडि़त पक्षों से बात की जाएगी, जिनमें वहां के ग्रामीण, स्थानीय…
राज्य स्तरीय खादी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रदर्शनी 26 से
राज्य स्तरीय खादी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रदर्शनी 26 से गरियाबंद। राज्य स्तरीय खादी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत लाभान्वित इकाईयों की प्रदर्शनी आगामी 26 जनवरी से 4 फरवरी तक गॉस मेमोरियल ग्राउण्ड रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से लाभान्वित इकाईयों के प्रचार-प्रसार का अवसर प्राप्त होगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद के महाप्रबंधक श्री एस.के. सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में तीन बाई तीन साईज के स्टॉल हेतु किराये की राशि छ: हजार रूपये और उसमें 18 प्रतिशत जीएसटी तथा…
अवैध तरीके से धान परिवहन, भण्डारण और बिक्री को रोकने कड़ी निगरानी
अवैध तरीके से धान परिवहन, भण्डारण और बिक्री को रोकने कड़ी निगरानी गरियाबंद। अवैध तरीके से धान परिवहन, भण्डारण और बिक्री को रोकने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान आज फिर एसडीएम गरियाबंद श्री बी.आर साहू द्वारा विकासखण्ड छुरा के अंतर्गत ग्राम रसेला स्थित धान उपार्जन केन्द्र में गरियाबंद के व्यापारी द्वारा मेटाडोर में लाये गये 100 कट्टा धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। एसडीएम श्री साहू ने बताया कि गरियाबंद के व्यापारी श्री शफीख कुरैशी मेटाडोर वाहन क्रमांक…
किसानों को दलहन-तिलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें – कलेक्टर
किसानों को दलहन-तिलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें – कलेक्टर बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कहा कि जिले के किसानों को रबी सीजन में दलहन-तिलहन फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। श्रीमती कौशल संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कृषि विभाग और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देषित कर रही थी। उन्होंने जिले में रबी फसल का रकबा और रबी फसलों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 54 हजार 750 हेक्टेयर में रबी फसल की बुआई…
पब्लिक हेल्प डेस्क से आम नागरिकों को मिल रहा लाभ
पब्लिक हेल्प डेस्क से आम नागरिकों को मिल रहा लाभ बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में शासकीय कार्यालयों में आम नागरिकों की सहूलियत के लिए स्थापित किए गए पब्लिक हेल्प डेस्क से आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है। पब्लिक हेल्प डेस्क के माध्यम से आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, वहीं छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आज डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा ने जनपद पंचायत कार्यालय बालोद, तहसील कार्यालय, खाद्य विभाग, श्रम…
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक मैनपुर। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे मार्ग में मंगलवार दोपहर में दबनई नाला मोड़ के पास धान से भरा ट्रक व पिकअप तेजगति से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों की ड्राइवरों को हल्की चोंटे ही आई है। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से आठ किमी दूर दबनई मोड़ के पास दोपहर 2 बजे के आसपास देवभोग के तरफ से धान भरकर ट्रक (सीजी 04 एमएल 6507) रायपुर की तरफ जा रहा था, तो रायपुर की तरफ से पिकअप (सीजी 04 एलआर 2201) किराना राशन सामग्री…
प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार
प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार रायपुर। छग आयुर्वेद अधिकारी संघ का चतुर्थ प्रांतीय महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को श्री मारूति मंगलम गुढियारी में आयोजित किया गया है। अधिवेशन का शुभारंभ 12 जनवरी को सुबह 10 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के मुख्य आतिथ्य, डॉ. प्रेम साय सिंह मंत्री स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, सहकारिता की अध्यक्षता एवं डॉ. शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम के अतिविशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।
