खुशखबरी : अब NIT में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक होने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर NIT में और केंद्र से वित्त प्राप्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये अर्हता में बृहस्पतिवार को कुछ छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों के कारण केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSAB) ने NIT और केंद्र द्वारा वित्त प्रदत्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये योग्यता के मानदंड में…

थलसेना में अब महिला अधिकारियों को भी मिलेगा स्थायी कमीशन, सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। सेना ने आज बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने बल में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिये आदेश जारी कर दिया है। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि सरकारी आदेश से सेना में बड़ी भूमिकाओं में महिला अधिकारियों की भागीदारी का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश भारतीय सेना के सभी 10 अंगों में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का निर्देश देता है। Congrats @narendramodi government for sanctioning permanent commission to women officers in…

PM मोदी ने मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी, कहा- नॉर्थ ईस्ट भारत की Natural और Cultural Diversity का बहुत बड़ा प्रतीक

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मणिपुर के लिए एक जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि आज इंफाल सहित मणिपुर के लाखों साथियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। लगभग 3,000 करोड़ रुपए की लागत से पूरे होने वाले मणिपुर वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट से यहां के लोगों को पानी की दिक्कतें कम होनी वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट आज की ही नहीं बल्कि अगले 20-22 साल तक की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस प्रोजेक्ट से…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तिलक और आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। — Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2020 महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र को…

#IndiaIdeasSummit में बोले PM मोदी- आत्मनिर्भर भारत में निवेश के लिए आगे आए दुनिया, इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया आइडियाज समिट में अमेरिकी निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (USIBC) द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास वह है, जो वैश्विक आर्थिक रिकवरी को ताकत प्रदान करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के उदय का मतलब एक ऐसे राष्ट्र के साथ व्यापार के अवसरों में वृद्धि, जिस पर भरोसा किया जा सकता है, बढ़ते खुलेपन के साथ वैश्विक एकीकरण में वृद्धि,…

रेहड़ी-पटरी लगाने वाले अब साझा सेवा केन्द्रों से ‘आत्मनिर्भर निधि’ योजना के तहत ले सकते हैं 10000 रुपये का लोन

नई दिल्ली। रेहड़ी, पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारी अब आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 10,000 रुपये तक का कर्ज देशभर में फैले 3.8 लाख साझा सेवा केन्द्रों (CSC) केन्द्रों के जरिये ले सकेंगे। सरकार की डिजिटल और ई- गवर्नेंस सेवा इकाई सीएससी ई- गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को यह कहा। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना पूरी तरह से आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित है। इस योजना के तहत रेहड़ी, पटरी और खोमचा लगाने वाले छोटे कारोबारियों को दस हजार रुपये तक की कार्यशील पूंजी…

प्रधानमंत्री मोदी मिले नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से, कहा- न सिर्फ सदन बल्कि जनता के बीच भी प्रभावशाली बनें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों से संवाद कायम करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वे न सिर्फ सदन में बल्कि जनता के बीच भी अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करें। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज उच्च सदन के नवनिर्वाचित 45 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इनमें से 17 सदस्य भाजपा के थे। पार्टी के एक सांसद पहले ही शपथ ले चुके हैं। Had an excellent interaction with the newly elected @BJP4India Rajya Sabha…

मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड, दिल्ली में एक ही योजना को 3 बार किया लॉन्च, लेकिन लोगों को अब तक नहीं मिला राशन…

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। केजरीवाल ने यह रिकॉर्ड एक ही योजना को तीन बार लॉन्च कर बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनकी कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ डोर-टू-डोर राशन डिलिवरी योजना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि जब से देश में राशन वितरण की शुरुआत हुई है जब से गरीबों को राशन मिलने में कई समस्याएं आई हैं। आज हमने डोर-टू-डोर राशन डिलिवरी को मंजूरी दी है। आपको…

प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 मेक इन इंडिया का गौरवपूर्ण उदाहरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने के लिए परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने के लिए हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई! स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 एमडब्‍ल्‍यूई का केएपीपी-3 रिएक्टर ‘मेक इन इंडिया’ का एक गौरवपूर्ण उदाहरण है और इसके साथ ही यह इस तरह की अनगिनत भावी उपलब्धियों में निश्चित तौर पर अग्रणी है। Congratulations to our…

राज्यसभा के 45 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, सिंधिया और दिग्विजय का हुआ आमना-सामना

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उच्च सदन के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैम्बर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘ देश के विधि निर्माता के रूप में आपका चुनाव हुआ है। अपने दायित्व के निर्वहन में आप सुनिश्चित करें कि सदन में आपका आचरण नियमों के अनुकूल हो, स्थापित मानदंडों के…