नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के तरीके के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि करदाता सभी व्यवसायों को धोखाधड़ी के रूप में नहीं देख सकते हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने कहा, “संसद ने जीएसटी को नागरिक-अनुकूल कर संरचना बनाने का इरादा किया था..जिस तरीके से इस अधिनियम को हमारे देश में लागू किया जा रहा है, उससे इसका उद्देश्य खो गया है।” हिमाचल प्रदेश जीएसटी अधिनियम के तहत अल्पकालिक कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट)…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
कोविड-19 : पब्लिक प्लेस है कार, अकेले हों तब भी मास्क पहनना जरूरी : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। अगर आप कार में अकेले हैं, तब भी मास्क पहनना जरूरी है। वाहन एक सार्वजनिक स्थान की तरह है और उसमें बैठने के दौरान सुरक्षा कवच को भूला नहीं जा सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में यह बात कही है। इससे स्पष्ट है कि कार में अकेले होने के दौरान भी अब मास्क पहनना जरूरी होगा वरना पुलिस आपका चालान काट सकती है। अदालत ने कहा कि मास्क एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो पहनने वाले को तो बचाता ही है बल्कि उसके करीबियों की…
Coronavirus India: देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच, फिर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। कई राज्यों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पिछले पांच दिनों में प्रधानमंत्री की होने वाली यह दूसरी बैठक होगी। यह बैठक कोरोना के पिछले…
PM मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में बुधवार को छात्रों, शिक्षकों से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ के चौथे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित बातचीत का उद्देश्य छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाना है। बातचीत बुधवार को 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुरू होगा। पीएम आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बारे में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और शैक्षणिक तनाव से निपटने के तरीके बताएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 4 मई से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा,…
CBI जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, CM ठाकरे को कहा – ‘पद से मुक्त करें’
न्यूज़ डेस्क। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के आदेश के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग तेज हो गयी थी जिसके बाद कई राजनीतिक दल राज्य गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे। अब ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राकांपा नेता…
कोविड-19 : कोरोना वायरस ने तोड़ा रिकॉर्ड, देश में पहली बार 24 घंटे में 1 लाख के पार पहुंचा कोरोना के केस, बढ़ रहा है खतरा
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद से पिछले साल 17 सितम्बर को एक दिन में सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वायरस से 478 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने…
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में होंगे IPL मैच
नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने दोहराया है कि राज्य में कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के नवीनतम आदेशों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रविवार (4 अप्रैल) शाम को महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित आंशिक लॉकडाउन उपायों के मद्देनजर एमसीए का यह स्पष्टीकरण आया। क्रिकबज ने एमसीए के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, हमारे पास शहर के नगर आयुक्त का एक फोन आया है। संघ को आश्वासन दिया गया है कि लॉकडाउन के उपायों का आईपीएल…
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर बोले अमित शाह, उचित समय पर दिया जाएगा यथोचित जवाब
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान जारी है। शाह ने कहा, ‘‘जहां तक संख्या का सवाल है, तो दोनों ओर नुकसान हुआ है और हताहत होने वालों की सटीक संख्या तुरंत पता नहीं लग सकती है।’’ गृह मंत्री स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई मार्ग से वापस दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवायी…
छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: 22 जवानों के शव बरामद, PM मोदी ने जताया शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों का शव बरामद कर लिया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया सुरक्षा बलों ने आज घटनास्थल से लापता 17 जवानों का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पांच जवानों के शहीद…
गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के CM से की बात, CRPF महानिदेशक को राज्य जाने का दिया निर्देश
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं। लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
