नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में हजारो लोगों की जान ले ली। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना तीसरी लहर बच्चों के खतरनाक हो सकती है। ऐसे में अच्छी खबर यह है कि देश में जल्द ही आने वाली फाइजर वैक्सीन ना सिर्फ वयस्क बल्कि बच्चों को भी दी जा सकती है। एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गेुलेरिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फाइजर और मैडर्ना वैक्सीन ना सिर्फ वयस्क बल्कि बच्चों को भी लगाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
आपसी लड़ाई के चक्कर में राज्यों का बंटाधार करने में लगी है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली। कांग्रेस में चल रही अंदरूनी लड़ाई के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप से लड़ाई के चक्कर में कांग्रेस राज्यों का बंटाधार करने में लगी हुई है। बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में CM और उपमुख्यमंत्री में लडाई है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लडाई है। कांग्रेस महामारी के समय सेवा करने की बजाए मेवा खाने में लगी है। कांग्रेस आपसी लड़ाई के चक्कर में राज्यों…
अब जींस-टी शर्ट पहनकर ऑफिस नहीं जा सकेंगे CBI कर्मचारी, नए डायरेक्टर ने बनाया ड्रेस कोड
नई दिल्ली। हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नया डायरेक्टर मिला, जहां IPS अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल पदभार संभालने के बाद एक्शन में आ गए हैं। अब उन्होंने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक ड्रेस प्रोटोकॉल तैयार कर दिया है। जिसके तहत कोई भी जींस, टी-शर्ट, स्पोर्ट शूज में ऑफिस नहीं आएगा। सीबीआई डायरेक्टर ने साफ किया कि ये नियम सिर्फ दिल्ली हेड ऑफिस में ही नहीं बल्कि देशभर में स्थिति सभी शाखाओं में लागू होगा। वहीं पुरुष कर्मचारियों के अलावा महिला कर्मचारियों को लेकर भी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस जूही चावला की 5जी वाली याचिका, 20 लाख का जुर्माना ठोक कहा- पब्लिसिटी स्टंट किया
नई दिल्ली। मोबाइल की 5जी तकनीक के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने जूही की याचिका को खारिज करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगा दिया है। हाई कोर्ट ने इस दौरान तल्ख टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। बता दें कि जूही चावला ने देशभर में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित किए जाने के खिलाफ सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने याचिका में दावा किया था…
पीएम नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाले शख्स का नाम सलमान है। इसने पुलिस को फोन कर बीती रात पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की उम्र 22 साल बताई जा रही है और उसे खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल सलमान पुलिस हिरासत में हैं और दिल्ली पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक…
कोरोनो की दूसरी लहर का भारत की अर्थव्यास्था पर ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ा : RBI
मुंबई। कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए नरम मौद्रिक नीति बनाए रखने का भरोसा देते हुए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी नीतिगत दर रेपो को चार प्रतिशत के मौजूदा स्तर पर बनाए रखा है। आरबीआई ने कोविड-19 की दूसरी लहर और उससे निपटने के लिए राज्यों में लगाये गये लाकडाउन और कर्फ्यू के बीच चालू वित्त वर्ष 2021-22 की आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को पहले के 10.5 प्रतिशत से घटा कर 9.5 प्रतशत कर दिया। यह लगातार छठी समीक्षा है जिसमें केंद्रीय बैंक ने अपनी…
पत्रकारों को देशद्रोह की सजा से बचाया जाए, बशर्ते रिपोर्ट से हिंसा न भड़की हो : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि प्रत्येक पत्रकार को देशद्रोह के दंडात्मक प्रावधानों के तहत अभियोजन से सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए, बशर्ते कि उसकी समाचार रिपोर्ट से हिंसा भड़कना या सार्वजनिक शांति भंग होना साबित न हुआ हो। 117 पन्नों के फैसले में जस्टिस यू.यू. ललित और विनीत सरन की पीठ ने केदार नाथ सिंह बनाम बिहार राज्य (1962) में लिए गए निर्णय पर भरोसा किया। इसमें राजद्रोह के प्रावधान की वैधता को बरकरार रखा गया है। पीठ ने उसका हवाला देते हुए शिमला पुलिस द्वारा…
कोविड-19: घर पर ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, दो-तीन दिनों में दुकानों पर मिलेगी किट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है। पहली स्वदेशी रैपिड कोविड-19 टेस्ट करने वाली किट को कमर्शियली तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस टेस्टिंग किट की मदद से लोग घर बैठे कोरोना की जांच कर सकेंगे और 15 मिनट में उन्हें रिजल्ट भी मिल जाएगा। हालांकि, कोविसेल्फ नामक इस किट को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन कमर्शियली तौर पर गुरुवार को लॉन्च किया गया है। इसे पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी ने…
PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से की बात, वैक्सीन की किल्लत हो सकती है दूर
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से आज टेलिफोन आज बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के रूप में भारत को वैक्सीन आपूर्ति के आश्वासन की गहराई से सराहना करता हूं। हमने भारत-अमेरिका वैक्सीन सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा, ‘कुछ देर पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की। मैं वैश्विक वैक्सीन साझाकरण के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के…
CBSE छात्रों के ऑनलाइन सेशन में अचानक शामिल हुए पीएम मोदी, सबको किया सरप्राइज
न्यूज़ डेस्क। अपनी त्वरित कार्यशैली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को चौंकाते रहे हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक सत्र में सीबीएसई छात्रों के साथ वे अचानक ही जुड़ गए। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के माता-पिता के साथ बातचीत भी की। पीएम मोदी ने छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ परीक्षा के मुद्दों और उनसे जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी काफी कम वक्त के लिए इस वर्चुअल मीटिंग में जुड़े। उन्होंने कुछ छात्रों से…
