Covid Third Wave : भारत में अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा

न्यूज़ डेस्क। एसबीआई रिसर्च द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में देश में कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना है और यह सितंबर में चरम पर होगी। ‘कोविड -19: द रेस टू फिनिशिंग लाइन’ नाम से प्रकाशित, रिपोर्ट में आगे भारत में दूसरी लहर के बारे में बताया गया और कहा गया कि यह 7 मई को चरम पर थी। भारत में दूसरी लहर अप्रैल में आई और मई में चरम पर थी, जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में हजारों परिवार…

CBSE ने नई स्कीम का किया ऐलान, 10वीं, 12वीं का सिलेबस दो हिस्सों में विभाजित, 2 बार में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की अगले साल की बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष मूल्यांकन योजना की सोमवार को घोषणा की और शिक्षण सत्र को दो हिस्सों में बांट दिया। बोर्ड ने 2021-22 शिक्षण सत्र के पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने और आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट आदि को अधिक ‘‘विश्वसनीय’’ और ‘वैध’ बनाने संबंधी योजना की भी घोषणा की है। सीबीएसई के निदेशक (शिक्षण) जोसेफ इमैनुएल द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में होगी जबकि…

संसद – विधानसभाओं में बढ़ते अभद्र व्यवहार पर SC सख्त, कहा – ऐसे व्यवहार माफ़ी योग्य नहीं, जो सदन के पटल पर माइक फेंकते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करते है

नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में जन प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार में हो रही लगातार वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) शासन के दौरान 2015 में केरल विधानसभा के अंदर हंगामे के संबंध में दर्ज एक आपराधिक मामले…

कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन हमारी सबसे बड़ी उम्मीद

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से कोई भी देश अकेले नहीं लड़ सकता। महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही हमारी सबसे बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत में हमने शुरुआत से ही वैक्सीन लगाने की रणनीति लागू करने के लिए डिजिटल तरीका अपनाया। कोरोना से जंग में तकनीक हमारा अहम हिस्सा है। सॉफ्टवेयर के मामले में अब कोई बाधा नहीं है। Right from the beginning…

रथ यात्रा: श्रद्धालुओं के बिना पुरी में मनाया जाएगा भगवान जगन्नाथ का उत्सव, छत से भी देखने की मनाही

पुरी। ओडिशा सरकार ने शनिवार को कहा कि इस साल वार्षिक रथयात्रा उत्सव श्रद्धालुओं की भीड़ के बगैर ही होगा और उन्हें रथ के मार्ग में छतों से भी रस्म देखने की अनुमति नहीं होगी। पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन ने अपने फैसले की समीक्षा की है और रथयात्रा का दृश्य घरों एवं होटलों की छतों से देखने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को होने वाले इस उत्सव से एक दिन पहले पुरी शहर में कर्फ्यू…

मोदी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बढ़ा 15 हजार वर्ग किमी वन क्षेत्र

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत, बल्कि पूरे विश्व की मानवता के लिए वनों के संरक्षण और विकास पर जोर दिया है। बीते सात वर्षों में वनों के संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया है, उतना आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का ही नतीजा है कि पिछले सात सालों में देश में 15000 वर्ग किलोमीटर वन संपदा बढ़ी है। यह मोदी सरकार की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत दुनिया के उन चंद देशों में से है…

मराठा आरक्षण मामला: SC ने खारिज की केंद्र की पुनर्विचार याचिका, कहा- कोई पर्याप्त आधार दिखाई नहीं देता

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें शीर्ष अदालत से पांच मई के बहुमत के एक निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था। उस फैसले में व्यवस्था दी गई थी कि संविधान में 102वें संशोधन के बाद नौकरियों और दाखिलों के लिए सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की घोषणा करने की शक्ति राज्यों के पास नहीं रही है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, ‘‘हमने पांच मई के फैसले के खिलाफ दायर…

अपहृत के साथ अच्छा बर्ताव करने वाले अपहरणकर्ता को उम्रकैद नहीं दे सकते: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। यदि कोई किडनैपर अपह्रत किए गए व्यक्ति से सही बर्ताव करता है और उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है तो उसे उम्रकैद जैसी सजा नहीं दी जा सकती। एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किडनैपर यदि अगवा किए गए शख्स को मारने की धमकी नहीं देता है और उसका बर्ताव सही रहता है तो उसे IPC के सेक्शन 364A के तहत उम्रकैद नहीं दी जा सकती। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने…

योग गुरु बाबा रामदेव से विवाद के बीच IMA से PM नरेंद्र मोदी की अपील, योग पर करें स्टडी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर्स डे के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से आह्वान किया है कि वे योग के फायदों के लेकर रिसर्च करें। पीएम मोदी ने कहा कि जब डॉक्टर योग पर स्टडी करते हैं तो पूरी दुनिया इस बात को गंभीरता से लेती है। क्या आईएमए की ओर से ऐसे अध्ययन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाया जा सकता है? क्या योग पर आपकी स्टडी इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित हो सकती है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारे डॉक्टरों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल तैयार…

डॉक्टर्स डे: पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान चिकित्सकों के योगदान की प्रशंसा की, कहा- ‘देवदूत’ बनकर लोगों की जान बचाई

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को चिकित्सक समुदाय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज जब देश कोरोना से इतनी बड़ी जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन-रात मेहनत करके लाखों लोगों का जीवन बचाया है। यह पुण्य कार्य करते हुए कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में जितनी चुनौतियां आईं, हमारे…