जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की कवायद तेज, BJP के तीन सांसदों ने पेश किए प्राइवेट मेंबर बिल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब केंद्र सरकार भी जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की कवायद में जुट गई है। माना जा रहा है कि, संसद मानसून सत्र में इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है। जनसंख्या बिल को लेकर बीजेपी ने एक खास रणनीति बनाई है। बीजेपी की योजना अपने राज्यसभा सांसदों के जरिये इस बिल को प्राइवेट मेंबर बिल की तरह राज्यसभा में पेश कर सकती है। बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। 6 अगस्त…

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक, होंगी19 बैठकें: लोकसभा अध्यक्ष बिरला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र इस महीने से शुरू होने जा रहा है। संसद का मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस दौरान 19 कार्यदिवस होंगे। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड नियमों के अनुसार अनुमति दी…

12 सितंबर को होगी NEET (UG) 2021 की परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) 2021 की परीक्षा देश भर में 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्राधान ने इसकी जानकारी दी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। In order to ensure social distancing norms, number of cities where examination will be conducted has been increased from 155 to 198. The number of examination centres will also be increased from the 3862 centres used in 2020. — Dharmendra Pradhan (मोदी का परिवार) (@dpradhanbjp) July 12, 2021…

देश में काफी मजबूत है आर्थिक विकास की स्थिति, दहाई अंक में दर्ज होगी वृद्धि- नीति आयोग

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। नीति आयोग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करेगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि हम जल्द ही कोरोना से पहले की स्थिति में पहुंच जाएंगे और जैसे ही हम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में प्रेवश करेंगे, आर्थिक गतिविधियां और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था दहाई अंक में वृद्धि दर्ज करेगी।…

यूपी में कोरोना मैनेजमेंट के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया के सांसद, कहा- एक बार हमें योगी उधार दे दो

नई दिल्ली। एक वक्त था जब भारत में कोरोना वायरस के मामले अपने चरम पर थे। उत्तर प्रदेश में भी मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। लेकिन वर्तमान में देखें उत्तर प्रदेश कोरोना पर काबू पाने में सफल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगाी आदित्यनाथ लगातार कोरोना मैनेजमेंट को लेकर बैठक करते रहे हैं। उन्होंने टीम 11 और टीम 9 बनाई और सीटी अभियान क्रैश टेस्ट स्ट्रीट के तहत कोरोनावायरस सफलता पाई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के 3टी अभियान ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट, निरीक्षण,…

पद्म पुरस्कार 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्तियों को नामांकित करने के लिए किया आमंत्रित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से अपनी पसंद के उन प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामित करने के लिए कहा है जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादतर लोगों को जानकारी नहीं हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा, ““भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या…

NASA ने शेयर की इंटर्न की फोटो टेबल पर देवी-देवताओं की मूर्ति देख भड़के हिन्दूफोबिक लिबरल, उड़ेल दी सारी कुढ़न

न्यूज़ डेस्क। इंटर्नशिप और फेलोशिप के जरिये नासा के अनूठे मिशनों और कार्यक्रमों का लाभ उठाकर देश के भविष्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) कार्यबल की क्षमता, विविधता और आकार को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हाई स्कूल से स्नातक स्तर तक इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। इंटर्नशिप छात्रों को नासा में एक संरक्षक के मार्गदर्शन में अनुसंधान या अन्य अनुभवात्मक शिक्षा में भाग लेने का सुनहरा अवसर संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। नासा के इंटर्नशिप प्रोग्राम से http://intern.nasa.gov पर…

कोविड-19: डेल्टा के बाद कोरोना के कप्पा वेरिएंट का खतरा, नीति आयोग ने इसको लेकर दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कप्पा वेरिएंट को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट कप्पा के दो मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद लोगों को चिंता और भी बढ़ गई है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (09 जुलाई) को कहा है कि कप्पा वेरिएंट भारत में कोई नया वेरिएंट नहीं है। देश में पहले भी इसके मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक…

देवदूत की तरह माँ भारती के लिए परिश्रम कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वे पूरी निष्ठा और परिश्रम की पराकाष्ठा से गरीबों, गांववासियों, दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे। बीते सात साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने यह सब करके दिखाया भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। आज तक आराम नहीं किया है। इतना ही नहीं वे रोज सोलह से अट्ठारह घंटे तक काम करते…

कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, देश में 53 प्रतिशत से ज्यादा मामले महाराष्ट्र-केरल से आ रहे है: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना के नए केसों की रफ्तार प्रतिदिन 50 हजार से कम बनी हुई है, लेकिन अब भी खतरा टला नहीं है। कुछ इलाकों में अब भी कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र और केरल में ही देश के आधे से ज्यादा केस मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल के 14 और महाराष्ट्र के 15 जिले चिंता की वजह बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की…